धार्मिक

Lucky Moles In Body: भाग्यशाली होते हैं वो लाेग जिनके शरीर के इन हिस्सों पर होता है तिल, कभी नहीं होती पैसों की कमी

Lucky Moles In Body: यहां हम बात करने जा रहे हैं कुछ ऐसे तिलों के बारे में जो बेहद ही भाग्यशाली माने जाते हैं। ये तिल व्यक्ति के धनवान होने का भी संकेत देते हैं।

Lucky Moles In Body: माथे के दाहिने ओर तिल होना देता है शुभ संकेत, खूब मिलता है मान-सम्मान

Lucky Moles In Body: वैदिक ज्योतिष में जैसे व्यक्ति की कुंडली में मौजूद ग्रहों का विश्लेषण किया जाता है। वैसे ही सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर पर मौजूद तिल और अंगों के आकार के आधार पर फलित किया जाता है। वहीं आपको बता दें कि शरीर पर कई तिल जन्म के साथ होते हैं तो कई बाद में उभरते हैं। समय के साथ-साथ कई तिल छोटे-बड़े और गायब भी हो जाते हैं। आपको बता दें कि तिल शरीर पर कहां स्थित है इस पर बहुत कुछ निर्भर करता है। यहां हम आपको ऐसे तिलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका शरीर के इन स्थानों पर होना लकी माना जाता है। आइए जानते हैं ये तिल कौन से हैं…

शुभ है ये तिल

अगर किसी व्यक्ति के माथे या ललाट के दाहिनी ओर काला तिल पाया जाता है, तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे उस व्यक्ति को कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता। साथ ही वह व्यक्ति जीवन में खूब धन कमाता है।

नाभि के ऊपर तिल होना शुभ संकेत

समुद्र शास्त्र में माना गया है कि यदि किसी व्यक्ति की नाभि के ऊपर या आसपास तिल होता है, तो यह उस व्यक्ति को शुभ संकेत दे सकता है। ऐसे लोगों को जीवन में कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। साथ ही ये लोग कई सोर्स से धन कमाते हैं। ये लोग व्यवहारिक भी होते हैं। वहीं जिन महिलाओं की ठोड़ी पर तिल होता है उन्हें सजने संवरने का ज्यादा शौक होता है। ये महिलाएं फैशन पर खूब खर्च करती हैं। साथ ही इनको भाग्य का भी साथ मिलता है।

Read More:- Chaitra Navratri 2024: नवरात्रि में नवदुर्गा के इन शक्तिशाली मंत्रों का करें जाप, मां खुशियों से भर देंगी झोली

सीने के बीच तिल होना

जिस व्यक्ति के सीने के बीचो-बीच तिल पाया जाता है, वह भी बहुत भाग्यशाली होते हैं। इन लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होती है। वहीं, अगर किसी व्यक्ति के गले के पास तिल होता है, तो इसे भी एक शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। ऐसे व्यक्ति को भी कभी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता।

नाक के दाहिनी ओर तिल होना

जिस व्यक्ति के नाक के दाहिनी ओर तिल होता है, ऐसे व्यक्ति को जीवन में धन लाभ मिलता है। साथ ही यह लोग बहुत खर्चीले भी माने जाते हैं। वहीं, अगर किसी व्यक्ति के दाहिनी हथेली पर तिल है, तो यह सुख-समृद्धि के आगमन का संकेत हो सकता है।

पेट पर तिल होना

अगर किसी व्यक्ति के पेट पर तिल है तो वह व्यक्ति खाने का बहुत शौकिन हो सकता है। वहीं अगर नाभि के आसपास तिल है तो व्यक्ति को धन समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही उसको समाज में खूब मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है।

पीठ पर है तिल

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति के पीठ पर तिल है तो वह व्यक्ति अति धनवान हो सकता है। साथ ही ऐसे व्यक्ति रोमांटिक होते हैं। वहीं ऐसा व्यक्ति मेहनत के दम पर खूम कमाता है और खर्चा भी खूब करता है। ऐसे व्यक्ति के पास काम की कमी नहीं होती है। साथ ही ऐसे लोग पैसे खर्च करने में आगे रहते हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

हथेली पर तिल

जिन लोगों की दाहिनी हथेली पर तिल होता है, उन्हें व्यापार में अच्छी सफलता मिलती है। इसके अलावा ये लोग प्रसिद्धि पाने में भी बहुत आगे जाते हैं। उनके पास धन की कभी कमी नहीं होती।

होंठों पर तिल होने का मतलब

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, होठों पर तिल का होना बहुत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसे लोग बेहद भाग्यशाली होते हैं। इन्हें जीवन में हर चीज काफी आसानी से मिल जाती है।

गाल पर तिल

समुद्र शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के सीधे गाल पर तिल होता है, वे बहुत भाग्यशाली होते हैं। इन लोगों की आर्थिक स्थिति हमेशा मजबूत रहती है। इसके अलावा ये लोग अपने जीवनसाथी के लिए काफी ईमानदार होते हैं। अगर तिल उल्टे गाल पर हो, तो ऐसे लोग बहुत फिजूलखर्ची होते हैं।

कनपटी पर तिल होना

ज्योतिष के अनुसार जिस व्यक्ति की लेफ्ट साइड की कनपटी पर तिल होता है उसे अचानक से धन की प्राप्ति होती है। जिनके कंधे पर तिल होता है उन्हें समाज में काफी मान-सम्मान प्राप्त होता है। ऐसे लोगों के पास पैसे और काम की कोई कमी नहीं होती। इन लोगों को काफी भाग्यवान माना जाता है। जिन लोगों की बगल में तिल होता है ऐसे लोग जीवन में उच्च पद की प्राप्ति करते हैं। इनका जीवन सुखद व्यतीत होता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button