धार्मिक

Mantra To Get Married Soon: शादी में आ रही है बाधा तो गुरुवार के दिन करें इन चमत्कारी मंत्रों का जाप, मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी

Mantra To Get Married Soon: ज्योतिष के अनुसार, कुंडली में गुरु और शुक्र ग्रह के कमजोर होने से शादी में बाधाएं आती हैं। अगर आपकी भी शादी में किसी वजह से रुकावट आ रही है या शादी तय होने के बाद भी टूट रही है, तो गुरुवार के दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करें और इन खास मंत्रों का जप करें।

Mantra To Get Married Soon: शीघ्र विवाह के लिए गुरुवार के दिन करें ये आसान उपाय

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 28 जून को विवाह और सुख के कारक शुक्र देव उदित होंगे। उदय होने के बाद शुक्र देव चार दिनों तक शिशुत्व रूप में रहेंगे। आसान शब्दों में कहें तो शुक्र देव 28 जून से लेकर 02 जलाई तक शिशुत्व अवस्था में रहेंगे। वहीं, 2 जून को शुक्र देव यौवनत्व रूप में आएंगे। Mantra To Get Married Soon इस दिन से विवाह हेतु लग्न का मुहूर्त है। जुलाई माह में 02 जुलाई से लेकर 15 जुलाई तक विवाह के लिए लग्न मुहूर्त है। 15 जुलाई को भड़ली नवमी है। वहीं, 17 जुलाई को देवशयनी एकादशी है।

इस दिन से भगवान विष्णु क्षीर सागर में विश्राम करने चले जाते हैं। अत: देवशयनी एकादशी से चातुर्मास शुरू होगा। इससे पहले 15 जुलाई तक विवाह लग्न मुहूर्त है। Mantra To Get Married Soon ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में गुरु और शुक्र मजबूत होने पर जातक की शादी के योग बनते हैं। हालांकि, किसी दोष से पीड़ित होने पर विवाह में बाधा आती है। अगर आपकी शादी में भी बाधा आ रही है, तो गुरुवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय इन मंत्रों का जप करें।

शीघ्र विवाह के उपाय

महादेव को अर्पित करें जटा वाले नारियल Mantra To Get Married Soon

अगर आपकी शादी में बाधा आ रही है, तो गुरुवार के दिन 5 जटा वाले नारियल देवों के देव महादेव को समर्पित करें। इस समय ‘ऊं सृष्टिकर्ता मम विवाह कुरु कुरु स्वाहा’ मंत्र का जप करें। इस उपाय को हर गुरुवार के दिन कर सकते हैं। ऐसा करने से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।

Read More:- Vivah Muhurat 2024: जल्द बजेंगी शहनाइयां, जून में एक तो जुलाई में आठ दिन लिए जाएंगे सातफेरे, देखें कब-कब है शुभ मुहूर्त

मां दुर्गा को अर्पित करें सिंदूर

शीघ्र शादी के लिए हर गुरुवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद पीले रंग का वस्त्र धारण करें। गृह में विधि-विधान से भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी की पूजा करें। इसके बाद निकटतम मंदिर में जाकर मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित करें। अर्पित सिंदूर को ग्रीवा पर लगाएं। इस उपाय को करने से भी शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।

गुरुवार के दिन करें इस मंत्र का जप Mantra To Get Married Soon

अगर आपकी शादी में बाधा आ रही है, तो हर गुरुवार के दिन पूजा के समय ‘ऊं ग्रां ग्रीं ग्रों स: गुरूवे नम:’ मंत्र का जप करें। इस मंत्र का कम से कम 108 बार जप करें।

भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी को अर्पित करें एकाक्षी नारियल

भगवान विष्णु को एकाक्षी नारियल अति प्रिय है। अतः गुरुवार के दिन पूजा के समय भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल अर्पित करें। इस समय शीघ्र शादी की कामना करें।

गुरुवार को करें गुप्त दान Mantra To Get Married Soon

ज्योतिषियों की मानें तो गुप्त दान करने से भी विवाह में आ रही बाधा दूर हो जाती है। इसके लिए विवाह योग्य युवती के माता-पिता को गुप्त दान करें। इसमें आप धन या वस्तु का दान कर सकते हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

अविवाहित लड़कियां करें इन मंत्रों का जप Mantra To Get Married Soon

  • ऊं देवेन्द्राणि नमस्तुभ्यं देवेन्द्रप्रिय भामिनि।
    विवाहं भाग्यमारोग्यं शीघ्रलाभं च देहि मे॥
  • ऊं शं शंकराय सकल जन्मार्जित पाप विध्वंस नाय पुरुषार्थ ।
    चतुस्टय लाभाय च पतिं मे देहि कुरु-कुरु स्वाहा ।।
  • ऊं श्रीं वर प्रदाय श्री नमः
  • ऊं ग्रां ग्रीं ग्रों स: गुरूवे नम:
  • ऊं क्लीं कृष्णाय गोविंदाय गोपीजनवल्लभाय स्वाहा

अविवाहित लड़के करें इन मंत्रों का जप Mantra To Get Married Soon

  • हे गौरी शंकरार्धांगि यथा त्वं शंकरप्रिया ।
    तथा मां कुरु कल्याणि कान्त कांता सुदुर्लभाम्।।
  • ऊं क्लीं कृष्णाय गोविंदाय गोपीजनवल्लभाय स्वाहा
  • पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानुसारिणिम्।
    तारिणीं दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्भवाम्।।
  • ऊं सृष्टिकर्ता मम विवाह कुरु कुरु स्वाहा
  • ऊं द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button