धार्मिक

Kajari Teej 2024 Date: अगस्त में कब पड़ रहा है कजरी तीज? जानें सही डेट, पूजा का शुभ मुहूर्त, क्या है व्रत का महत्व

Kajari Teej 2024 Date: हिंदू धर्म में तीज का विशेष महत्व है। तीज व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। कजरी तीज हर साल भाद्रपद या भादो महीने में कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। कजरी तीज को बूढ़ी तीज, कजली तीज, सातुड़ी तीज के नाम से भी जाना जाता है।

Kajari Teej 2024 Date: क्या है कजरी तीज और हरतालिका तीज में अंतर? जानें सब कुछ

हिंदू धर्म में तीज का विशेष महत्व है। तीज व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। कजरी तीज हर साल भाद्रपद या भादो महीने में कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। कजरी तीज को बूढ़ी तीज, कजली तीज, सातुड़ी तीज के नाम से भी जाना जाता है। Kajari Teej 2024 Date मान्यता है कि कजरी तीज के दिन भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है और पारिवारिक जीवन सुखमय हो जाता है। तीज का त्योहार सावन और भाद्रपद के महीने में आता है। हिंदू धर्म में हरियाली तीज, कजरी तीज और हरतालिका तीज बहुत धूमधाम से मनाई जाती है। हरियाली तीज कजरी तीज से पहले आती है। Kajari Teej 2024 Date इस वर्ष हरियाली तीज 07 अगस्त 2024 को थी। हरियाली तीज से 15 दिनों के बाद कजरी तीज मनाई जाती है यानी कजरी तीज इस साल 22 अगस्त 2024 को मनाई जाएगी।

कजरी तीज 2024 डेट Kajari Teej 2024 Date

कजरी तीज 22 अगस्त 2024 को है। इसे कजलिया तीज और सातुड़ी तीज के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस व्रत के प्रभाव से सुहागिनों को अखंड सौभाग्यवती और कुंआरी लड़कियों को मनचाहा वर पाने का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

कजरी तीज 2024 मुहूर्त Kajari Teej 2024 Date

पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि 21 अगस्त 2024 को शाम 05.06 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 22 अगस्त 2024 को दोपहर 01 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगी।

Read More:- 51 Shakti Peeth: माता सती के शरीर के अंगों से हुई थी 51 शक्तिपीठों की स्थापना, बेहद दर्द भरी है इसकी कहानी

कजरी तीज पूजा मुहूर्त 2024 Kajari Teej 2024 Date

  • 05:54 AM से 07:32 AM
  • 10:46 AM से 12:24 PM
  • 12:24 PM से 02:01 PM
  • 05:16 PM से 06:53 PM
  • 06:53 PM से 08:16 PM
  • 08:16 PM से 09:39 PM

कजरी तीज पूजा विधि Kajari Teej 2024 Date

  • कजरी तीज के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें और साफ स्थान पर चौकी बिछाएं।
  • उस चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर शिव और पार्वती की मूर्ति स्थापित करें।
  • फिर मां गौरी और शिव जी की विधिपूर्वक पूजा करें।
  • इस दिन मां गौरी को सुहाग का सामान अर्पित करें।
  • भगवान शिव को बेल पत्र, गाय का दूध, गंगा जल, धतूरा, भांग आदि चढ़ाया जाता है ।
  • फिर धूप और दीप आदि जलाकर आरती करती हैं।
  • अब शिव-गौरी की कथा सुनें ।
  • अंत में कथा का पाठ करें और आरती करें।
  • यह व्रत सामान्यत: निर्जला रहकर किया जाता है। हालांकि गर्भवती स्त्री फलाहार कर सकती हैं।

कजरी तीज का महत्व Kajari Teej 2024 Date

तीज का त्योहार पति और परिवार की खुशहाली से जुड़ा है। मान्यता है कि कजरी तीज का व्रत करने से पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और वैवाहिक जीवन में खुशियां आती है। कहते हैं कि अगर किसी लड़की की शादी में देरी या किसी भी तरह की रुकावटें आ रही हैं तो इस व्रत को जरूर करना चाहिए।

We’re now on WhatsApp. Click to join

कजरी तीज कैसे मनाई जाती है? Kajari Teej 2024 Date

कजरी तीज का व्रत सूर्योदय से शुरू होकर चंद्रोदय पर समाप्त होता है। पूरे दिन व्रत रखते हैं और शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद इसका पारण होता है। कजरी तीज के दिन जौ, गेहूं, चने और चावल के सत्तू में घी और मेवा मिलाकर तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। शंकर-पार्वती के अलावा पूजा स्थल पर छोटा सा तालाब बनाकर नीमड़ी की पूजा की जाती है। इस दिन गाय को आटे की सात लोईयों पर गुड़ और घी रखकर खिलाना चाहिए।

कजरी तीज और हरतालिका तीज में अंतर Kajari Teej 2024 Date

कजरी तीज का त्योहार भाद्रपद कृष्ण पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है तो वहीं हरतालिका तीज का त्योहार भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इन दोनों ही त्योहार में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा होती है। कजरी तीज मुख्य रूप से राजस्थान और मध्य प्रदेश में मनाई जाती है तो वहीं हरतालिका तीज पर्व बिहार और उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button