धार्मिक

Hariyali Teej Daan: सात अगस्त को मनाई जाएगी हरियाली तीज, इन चीजों काे करें दान, वैवाहिक जीवन में बनी रहेगी खुशहाली

Hariyali Teej Daan: हिन्दू धर्म में तीज का बहुत महत्व माना जाता है। पंचांग के अनुसार, साल में तीन बार तीज का पर्व आता है। इन्हीं में से एक है हरियाली तीज जो इस बार 7 अगस्त, दिन बुधवार को पड़ रही है। हरियाली तीज के दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रख भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं।

Hariyali Teej Daan: शीघ्र विवाह के लिए हरियाली तीज के दिन जरूर करें ये उपाय

हिन्दू धर्म में तीज का बहुत महत्व माना जाता है। पंचांग के अनुसार, साल में तीन बार तीज का पर्व आता है। इन्हीं में से एक है हरियाली तीज जो इस बार 7 अगस्त, दिन बुधवार को पड़ रही है। हरियाली तीज के दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रख भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। Hariyali Teej Daan हरियाली तीज का व्रत रखने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि जहां सुहागिन महिलाओं द्वारा हरियाली तीज का व्रत रखने से शिवशक्ति की कृपा मिलती है तो वहीं, इस दिन किया गया दान बहुत लाभकारी होता है। आइए जानते हैं कि हरियाली तीज के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

हरियाली तीज के दिन करें इन चीजों का दान Hariyali Teej Daan

हरियाली तीज के दिन वस्त्रों का दान, सुहाग की चीजों का दान, चावल का दान, दीप-दान, खीरे का दान शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस शुभ दिन पर इन चीजों का दान करने से परिवार में खुशहाली आती है। इसके साथ ही पति और पत्नी के बीच की कड़वाहट दूर होती है। इसके अलावा अक्षय सौभाग्य की प्राप्ति होती है। यही कारण है कि इस दिन दान-पुण्य को इतना महत्व दिया गया है।

दीपदान जरूर करें Hariyali Teej Daan

हरियाली तीज के दिन जहां एक ओर पूजा में दीया प्रज्ज्वलित करते हैं तो वहीं, इस दिन सुहागिनों द्वारा दीपदान करना भी शुभ माना जाता है। हरियाली तीज के दिन दीपदान करने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता का संचार बढ़ता है। घर में खुशहाली का वातावरण बनता है।

Read More:- Hariyali Teej 2024: इस साल सावन में कब मनाई जाएगी हरियाली तीज? जानिए पूजा विधि और आरती

कब है हरियाली तीज? Hariyali Teej Daan

वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 6 अगस्त, 2024 को रात्रि 07 बजकर 52 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन 7 अगस्त, 2024 को रात्रि 10 बजे होगा। सनातन धर्म में उदयातिथि मान्य है, इसलिए हरियाली तीज का व्रत 7 अगस्त 2024 को रखा जाएगा। इसके साथ ही हरियाली तीज की सुबह की पूजा 06 बजे से लेकर 09 बजे तक के बीच होगी और शाम की पूजा 4 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक के बीच होगी।

हरियाली तीज के उपाय Hariyali Teej Daan

सुखी दांपत्‍य जीवन जीने के लिए हरियाली तीज के दिन कुछ उपाय कर लें। यह पति-पत्‍नी को कई संकटों-मुसीबतों से बचाएगी। तो आइए जानते हैं वो उपाय कौन से हैं-

  • हरियाली तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें। शिवलिंग गंगाजल, दूध से अभिषेक करें। साथ ही काले तिल चढ़ाएं। ऐसा करने से शनि के दोषों से राहत मिलती है। साढ़ेसाती-ढैय्या, महादशा का दुष्‍प्रभाव दूर होता है।
  • हरियाली तीज के दिन पति की लंबी आयु और तरक्की की कामना करते हुए मां पार्वती को सुहाग का सामान – चूड़ी, बिंदी, मेहंदी, महावर, बिछिया आदि अर्पित करें। फिर सुहागिन महिलाओं को सुहाग का सामान दान करें। ऐसा करने से दांपत्‍य जीवन में खुशहाली आती है। प्रेम बढ़ता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

शीघ्र विवाह के लिए अपनाएं ये उपाय Hariyali Teej Daan

  • यदि किसी शादी करने योग्य लड़की की शादी में देरी हो रही है तो उसे हरियाली तीज का व्रत जरूर करना चाहिए। माना जाता है कि हरियाली तीज का व्रत करने से जल्द विवाह के योग बनते हैं।
  • हरियाली तीज के दिन हरे रंग के वस्त्र धारण करें। केले का दान करें व केले के पौधे को मंदिर में लगाएं। साथ में ही मां पार्वती और शिव जी के समक्ष घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से मन की हर मनोकामना पूरी होती है।
  • अगर किसी लड़की की शादी में बार-बार मुश्किलें आ रही हैं या बात बनते-बनते बिगड़ जाती है तो हरियाली तीज के दिन पूरे विधि-विधान के साथ माता गौरी की पूजा करें। पूजा करते समय मां गौरी को लाल रंग की चुनरी और श्रृंगार का सामान चढ़ाएं। साथ में ही जल्द शादी होने की मनोकामना करें। इस उपाय को करने से जल्दी ही शादी के योग बनेंगे।
  • शुक्र ग्रह का संबंध वैवाहिक जीवन से होता है। ऐसे में हरियाली तीज के दिन शुक्र मंत्र का जाप करना बहुत ही लाभदायक है। इस दिन “ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नमः” मंत्र का जाप करें।
  • अगर शादी बार-बार किसी न किसी कारण से टल रही है तो हरियाली तीज के दिन भगवान विष्णु को हल्दी का तिलक लगाएं, फिर अपने मस्तक पर भी तिलक लगाकर पूजा करें। इस उपाय को करने से विवाह संबंधित सारी परेशानी दूर हो जाती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button