धार्मिक

Droupadi Murmu In Ramnagri: आज पहली बार अयोध्या आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, रामलला के दर्शन करने के साथ-साथ सरयू की महाआरती में होंगी शामिल

Droupadi Murmu In Ramnagri: लोकतंत्र के चल रहे उत्सव के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानी कि बुधवार को पहली बार अयोध्या आ रहीं हैं। यहां उनका करीब चार घंटे का दौरा पूरी तरह से आध्यात्मिक होगा। राष्ट्रपति अपने दौरे का अधिकांश समय श्रीराम मंदिर में ही व्यतीत करेंगी।

Droupadi Murmu In Ramnagri: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का चार घंटे का दौरा पूरी तरह से होगा आध्यात्मिक, जानें शेड्यूल

लोकतंत्र के चल रहे उत्सव के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानी कि बुधवार को पहली बार अयोध्या आ रहीं हैं। यहां उनका करीब चार घंटे का दौरा पूरी तरह से आध्यात्मिक होगा। राष्ट्रपति अपने दौरे का अधिकांश समय श्रीराम मंदिर में ही व्यतीत करेंगी। रामलला के दर्शन के बाद राष्ट्रपति द्राौपदी मुर्मू मंदिर परिसर में ही स्थित शिव मंदिर में भी पूजा करेंगी। वह हनुमानगढ़ी और सरयू तट पर आरती भी करेंगी। आपको बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी यहां विराजमान शिवलिंग का पूजन-अर्चन किया था। वह शाम 4 बजे महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचेंगी। इसके बाद एयरपोर्ट पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल राष्ट्रपति का स्वागत करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अयोध्या दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। Droupadi Murmu In Ramnagri

आपको बता दें कि मंगलवार शाम को राष्ट्रपति कार्यालय की टीम ने रामनगरी पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था। वहीं प्राण प्रतिष्ठा के बाद राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू पहली बार अयोध्या पहुंच रहीं हैं। (Droupadi Murmu In Ramnagri) इसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आंनदी बेन पटेल उनका स्वागत करेंगी। राष्ट्रपति एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से होते हुए अयोध्या आएंगी। वह सबसे पहले हनुमानगढ़ी जाएंगी।

Read More:- Vaishakh Masik Krishna Janmashtami 2024: इस साल बेहद दुर्लभ संयोग में पड़ रहा मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, लड्डू गोपाल को ऐसे करें प्रसन्न, जानें पूजा विधि

हनुमंत लला की आरती में होंगी शामिल Droupadi Murmu In Ramnagri

इसके बाद शाम 4.50 बजे हनुमंत लला की आरती में शामिल होंगी। जबकि शाम 5.45 बजे सरयू पूजन और आरती करेंगी। यहां से रामजन्मभूमि पहुंचकर शाम 6.45 बजे रामलला के दर्शन कर आरती में शामिल होंगी। शाम 7.15 बजे कुबेर टीला के दर्शन करने के बाद एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर एयरपोर्ट से लेकर अयोध्या धाम तक चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल के जवानों की ड्यूटी लगा दी गई है।

जगह-जगह तैनात रहेंगे जवान Droupadi Murmu In Ramnagri

पुलिस के अलावा CRPF, RAF, ATS व PAC के जवान भी जगह-जगह तैनात होंगे। वहीं इन सबके बीच में श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए अलग से इंतजाम किए गए हैं। वहीं, राष्ट्रपति के अयोध्या दौरे के बीच राहुल गांधी के उस बयान पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने गंभीर आपत्ति जताई है, जिसमें गुजरात की एक सभा में उन्होंने कहा था कि द्रौपदी मुर्मू को आदिवासी होने के कारण नहीं बुलाया गया।

We’re now on WhatsApp. Click to join

राहुल गांधी की कड़ी निंदा Droupadi Murmu In Ramnagri

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि हमें राहुल गांधी के इस वाक्य पर गंभीर आपत्ति है। ये असत्य है, निराधार है और भ्रामक है। हम बताना चाहते हैं कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या पधारने का आमंत्रण दिया गया था। इसके साथ-साथ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अत्यधिक गरीब ऐसे समाज के तमाम लोगों को आमंत्रित किया गया था।

कल आकाश अंबानी ने किया था रामलला के दर्शन Droupadi Murmu In Ramnagri

आपको बता दें कि अयोध्या के मेयर गिरीश पति त्रिपाठी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अयोध्या दौरे को लेकर कहा कि अयोध्यावासियों की तरफ से महामहिम राष्ट्रपति का बहुत स्वागत है। वे रामलला के दर्शन करेंगी और उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगी। ये हमारे लिए और सभी के लिए बहुत आनंद और सौभाग्य का पल है। आपको बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सदस्य आकाश अंबानी ने मंगलवार को रामलला का दर्शन-पूजन किया था। दर्शन के बाद वह लखनऊ रवाना हो गए। मुंबई इंडियंस के स्वामित्व से जुड़े आकाश मंगलवार शाम आईपीएल का मैच देखने लखनऊ पहुंचे थे।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button