धार्मिक

Delhi Ramleela 2025: लव-कुश रामलीला में परशुराम की भूमिका निभाएंगे मनोज तिवारी, एआई से बनी डॉक्यूमेंट्री का होगा प्रदर्शन

उत्तर पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद और भोजपुरी सिनेमा के चर्चित चेहरा मनोज तिवारी इस साल सातवें वर्ष लवकुश रामलीला में परशुराम की भूमिका निभाएंगे। दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तिवारी ने रामलीला के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह सिर्फ एक नाटक नहीं, बल्कि भारत की सभ्यता का प्रतीक है।

Delhi Ramleela 2025: दिल्ली में होती है विश्व प्रसिद्ध रामलीला, ये फिल्मी कलाकार निभाएंगे मुख्य भूमिकाएं


Delhi Ramleela 2025: रविवार को मनोज तिवारी ने अपने निवास पर लव-कुश रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि रामलीला उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा रही है। वह बचपन से ही रामलीला से जुड़े हुए हैं। यह केवल अभिनय नहीं बल्कि रामकाज का कार्य है। जब वह मंच पर परशुराम या अन्य कोई किरदार निभाते हैं तो लगता है कि वह रामभक्तों की सेवा कर रहे हैं। यह उनके लिए कला और भक्ति का अनूठा संगम है। आज की युवा पीढ़ी को श्रीराम के जीवन आदर्शों से परिचित कराना जरूरी है। रामलीला से हर किसी को जुड़ना चाहिए। यह केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति, मर्यादा और आचार संहिता को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम है। जब हजारों की भीड़ जय श्रीराम के उद्घोष करती है तो मंच पर खड़े होकर रोमांच का अनुभव होता है। रामलीला का मंचन समाज में सकारात्मकता और सद्भाव का संदेश देता है। रामलीला हमें सत्य, त्याग और धर्म पर चलने की प्रेरणा देती है। जब वह अलग-अलग भूमिकाएं निभाते हैं तो यह उनके लिए केवल कलाकार का काम नहीं बल्कि आध्यात्मिक यात्रा भी होती है।

रामलीला में भाग लेंगे मनोज तिवारी

मनोज तिवारी ने बताया कि वो सातवें वर्ष लव कुश रामलीला समिति में भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने साझा किया कि उन्होंने अपने जीवन के शुरुआती वर्षों में माता सीता और कैकेयी की भूमिकाएं भी निभाई हैं। वो मानते हैं कि हर नागरिक को रामलीला में भाग लेना चाहिए, चाहे वह मंच पर भूमिका निभाए या दर्शक बने। उन्होंने भगवान परशुराम की भूमिका निभाने को लेकर कहा, “परशुराम ने 21 बार पृथ्वी को क्षत्रियों से मुक्त किया था। इस भूमिका के माध्यम से मैं समाज में आपसी भेदभाव और झगड़े को समाप्त करने की सीख देना चाहता हूं। ब्राह्मण और क्षत्रिय आपस में टकराते रहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए।

एआई से बनी डॉक्यूमेंट्री का होगा प्रदर्शन

लव-कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि इस वर्ष के मंचन में एआई तकनीक से बनी डॉक्यूमेंट्री रामायण का विशेष प्रदर्शन होगा। महासचिव सुभाष गोयल ने कहा कि लीला का शुभारंभ 22 सितंबर को गणेश पूजन से होगा और तीन अक्तूबर को भरत मिलाप के साथ सम्पन्न होगी। वहीं, चेयरमैन पवन गुप्ता और वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यभूषण जैन ने बताया कि मंचन के साथ मेगा हेल्थ कैंप, रक्तदान शिविर और दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरण जैसे कई सामाजिक कार्यक्रम भी होंगे।

दिल्ली में होती है विश्व प्रसिद्ध रामलीला

दिल्ली के लाल किला मैदान में हर साल होने वाली लव-कुश रामलीला भारत के साथ ही पूरे विश्व में प्रसिद्घ है। इस साल 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक आयोजन होगा। इसमें कई सांसद से लेकर बॉलीवुड कलाकार तक प्रमुख पात्रों की भूमिका निभाते हैं। बताया जा रहा है कि इस साल रामलीला हाईटेक डिजिटल मंचन के साथ होगी। करीब 100 देशी-विदेशी टीवी चैनलों पर इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। कमेटी ने बताया कि इस बार बॉलीवुड के करीब 40 फिल्मी कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे।

Read More: Delhi Ramleela News: दिल्ली में सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर बनेगा रामलीला का मंच, ये फिल्मी कलाकार निभाएंगे मुख्य भूमिकाएं

ये फिल्मी कलाकार निभाएंगे मुख्य भूमिकाएं

अर्जुन कुमार ने यह भी बताया कि इस बार रामलीला मंचन बहुत दिव्य होगा। मंच पर मौजदू रामलीला में श्री राम, सीता जी और हनुमान जी का किरदार निभा रहे मुंबई नामचीन फिल्मस्टार किंसुक वैध, रिनी आर्या ओर मल्हार पांड्या का परिचय कराया। किंसुक वैद्य ने अनेकों फिल्मों एवं टीवी सीरियल में अभिनय किया है कर्ण संगिनी में अर्जुन, शाका लाका बूम बूम संजू, विष्णु पुराण में प्रहलाद में प्रखुम भूमिका निभाई।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button