धार्मिक

Bedroom Vastu Tips: दांपत्य जीवन को मधुर बनाना है तो बेडरूम में वास्तु शास्त्र की इन बातों का रखें ध्यान, अटूट रहेगा संबंध

Bedroom Vastu Tips: बेडरूम में वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करने से दांपत्य जीवन में खुशियों का आगमन होता है। मधुर रिश्ते के लिए बेडरूम का माहौल भी अच्छा होना चाहिए। अगर पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़े की समस्या चल रही है, तो ऐसे में बेडरूम में कुछ बदलाव करने की आवश्यकता है।

Bedroom Vastu Tips: बेडरूम में सही दिशा में रखें पलंग, पति-पत्नी लगाएं अपनी हस्ती हुई फोटो

सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु शास्त्र में इंसान के जीवन से संबंधित परेशानियों का वर्णन किया गया है। शादी के बाद वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करने से घर के वातावरण को सुखद और समृद्धि बनाने में सहायता मिलती है। साथ ही वैवाहिक जीवन में सामंजस्य और प्रेम में बढ़ोतरी होती है। बेडरूम में वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करने से दांपत्य जीवन में खुशियों का आगमन होता है। मधुर रिश्ते के लिए बेडरूम का माहौल भी अच्छा होना चाहिए। अगर पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़े की समस्या चल रही है, तो ऐसे में बेडरूम में कुछ बदलाव करने की आवश्यकता है। माना जाता है कि बेडरूम में वास्तु दोष होने से रिश्ते में तनाव आ सकता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने के लिए बेडरूम में कौन से बदलाव करने चाहिए। आइए जानते हैं विस्तार से-

बेडरूम के लिए वास्तु टिप्स Bedroom Vastu Tips

पलंग की दिशा

बेडरूम में पलंग दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना चाहिए। इस शुभ दिशा में पलंग रखने से व्यक्ति के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। पलंग लकड़ी का होना चाहिए क्योंकि लोहे या स्टील के पलंग से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है।

दीवारों का रंग Bedroom Vastu Tips

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम की दीवारों का रंग डार्क नहीं होना चाहिए। दीवारों का रंग हल्का गुलाबी, हरा या ब्राउन होना चाहिए। यह रंग सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं।

Read More:- Plants Vastu Tips: घर पर ग्रहों के अनुसार लगाएं ये पौधे, मां लक्ष्मी का होगा वास, दूर हो जाएंगी सारी परेशानियां

शीशे का स्थान

पलंग के सामने वाली दीवार पर कभी भी शीशा नहीं लगाना चाहिए। यह तनाव और नकारात्मक ऊर्जा का कारण बन सकता है।

कम सामान Bedroom Vastu Tips

बेडरूम में कम से कम सामान रखने से सुकून भरी नींद आती है और शांत वातावरण बना रहता है।

हल्की रोशनी

बेडरूम में हल्की रोशनी होनी चाहिए। इससे पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता आती है।

तस्वीरें

लड़ाई-झगड़े की फोटो बेडरूम में नहीं लगानी चाहिए। इसकी बजाय प्रकृति से जुड़ी तस्वीरें लगाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए बेडरूम में पति-पत्नी की स्माइल करते हुए कि एक तस्वीर लगाएं। माना जाता है कि इस उपाय को करने से पत्नी और पति के संबंध मजबूत होते हैं और रिश्तों में मधुरता आती है।

साफ-सफाई Bedroom Vastu Tips

बेडरूम में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। बेडरूम गंदा होने से दांपत्य जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए, बेडरूम को सदैव साफ रखना चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

पलंग के चारों तरह लगाएं यह चीज Bedroom Vastu Tips

लाल किताब के अनुसार, बेडरूम में अपने पलंग के चारों पाए पर तांबे का तार या चकोर लगाने से पति-पत्नी के बीच संबंध मजबूत रहेंगे और मन की नकारात्मकता भी पलंग पर आते ही खत्म हो जाती है। तांबे के तार आपके आसपास सकारात्मक माहौल रखते हैं, जिससे जीवन में कई समस्याएं अपने आप खत्म हो जाती हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

ना रखें ऐसा सामान Bedroom Vastu Tips

बेड के नीचे भूलकर भी कूड़ा या कोई बेकार सामान नहीं रखना चाहिए। क्योंकि बेड के नीच निरतंर ऊर्जा घूमती रहती है, जिससे आपका शरीर संचालित होता रहता है और बेकार का सामान रखने से नकारात्मक ऊर्जा भी आ जाती है, जिससे आपके जीवन में उसका स्तर बढ़ जाता है। बेडरूम में यह भी ध्यान रखें कि नमक वाले पानी से पोंछा लगाएं। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा चली जाती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

बदलते रहें चादर

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडशीट और तकिया के कवर को 2-3 दिनों पर बदलते रहें और हफ्ते में एक दिन तकिए को धूप जरूर लगाएं। ऐसा करने से जीवन में भी परिवर्तन होता रहेगा, जिससे जिंदगी में खुशियां बनी रहेंगी। ताजगी हमेशा मन को प्रसन्न करती है और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहती है।

सूर्यास्त के बाद जरूर जलाएं लाइट Bedroom Vastu Tips

सूर्यास्त होने के बाद कुछ समय के लिए रूम की लाइट अवश्य जलाएं। ऐसा करने से पति को कार्यों में सफलता हासिल होती है और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button