धार्मिक

Astro Tips: पूजा के समय जलाती हैं तिल के तेल का दीपक तो इन बातों का रखें खास ध्यान, कुंडली में सूर्य की स्थिति होती है मजबूत

Astro Tips: हिंदू धर्म में पूजा के दौरान दीपक जलाना जरूरी माना गया है। पूजा के दौरान देवी-देवताओं के समक्ष अलग-अलग प्रकार के दीपक जलाए जाते हैं। घी और सरसों के तेल की तरह ही तिल के तेल का दीपक जलाना भी शुभ माना जाता है।

Astro Tips: तिल के तेल का दीया जलाने से समस्त बाधाओं से मिलती है मुक्ति

भगवान की पूजा में दीपक प्रज्ज्वलित करने का अपना अलग महत्व है। भगवान के सामने हम श्रद्धा पूर्वक दीपक जलाते हैं और समृद्धि की प्रार्थना करते हैं जिससे घर में खुशहाली बनी रहती है। ऐसी मान्यता है कि संध्या काल में दीपक जलाना बहुत शुभ होता है और यह दीपक कुछ विशेष सामग्रियों से जलाने का अलग ज्योतिष महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि प्रकाश संपूर्ण ब्रह्मांड में गति की ऊर्जा का प्रवाह करता है। प्रकाश का मुख्य स्रोत सूर्य है और दीपक की बाती से निकलने वाली रोशनी को वेदों में अग्नि या सूर्य का तत्व माना जाता है। देवी-देवताओं की पूजा में दीपक जलाने का विशेष महत्व है।

जो लोग विधि-विधान से पूजा करने में सक्षम नहीं हैं, वे केवल भगवान के सामने दीपक श्रद्धा से दीपक प्रज्ज्वलित कर दें तो शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आमतौर पर घी या तेल का दीपक जलाने की परंपरा रही है। पूजा के समय दीपक कैसा होना चाहिए, उसमें कितनी बत्तियां होनी चाहिए, यह भी महत्वपूर्ण है और दीपक में इस्तेमाल होने वाले तेल का भी विशेष महत्व है। ऐसे ही तेलों में से एक है तिल का तेल। ऐसी मान्यता है कि तिल का दीपक जलाने के कई ज्योतिष लाभ हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-

कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत करता है तिल का दीपक

सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। आपकी कुंडली में अगर सूर्य की स्थिति मजबूत होती है, तो आपका भाग्य आपका साथ देता है और आप अपने कार्यक्षेत्र में सूर्य के समान ही तेजवान और गतिशील बने रहते हैं। इसके अलावा अगर आपके घर में आर्थिक तंगी चल रही है, तो आपको उससे भी मुक्ति मिलती है। तिल के तेल का दीपक जलाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है। साथ ही मानसिक शांति और भावनाओं की स्थिरता के लिए भी तिल के तेल का दीपक जलाया जाता है। इससे कुंडली चंद्रमा ग्रह मजबूत होता है और आपके जीवन पर इसका शुभ प्रभाव पड़ने लगता है। इसके अलावा अगर आपकी राशि पर शनि की साढ़े साती चल रही है, तो उसका प्रभाव भी कम होता है।

Read More:- Shani Dosh Ke Upay: शनिवार के ये उपाय शनि के महादोष से दिलाते हैं मुक्ति, बनने लगेंगे हर बिगड़े काम, ग्रह दोष भी होगा दूर

समस्त बाधाओं से मिलती है मुक्ति

यदि आप घर में तिल के तेल का दीपक जलाती हैं तो आपके घर की समस्त बाधाओं से मुक्ति मिलती है और जीवन में समृद्धि बनी रहती है। यह दीपक आस-पास के वातावरण से बुरी शक्तियों को दूर करने में भी मदद करता है और सकारात्मक वातावरण प्रदान करता है। इस दीपक की लौ से आस-पास शुद्धता फैलती है और किसी भी तरह की बुरी शक्तियों को दूर करने में मदद मिलती है।

इन बातों का रखें खास ध्यान

तिल के तेल का दीपक जलाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जैसे तिल के तेल का दीपक जलाने के लिए लाल धागे की बत्ती सबसे अच्छी मानी जाती है। तिल के तेल का दीपक देवी-देवताओं की बाईं हाथ की तरफ जलाना चाहिए। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि पूजा के बीच में दीपक बुझना नहीं चाहिए, वरना इसका पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

तिल के तेल का महत्व

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तिल का तेल जलाने से वातावरण में एक सुगंध फैलती है जो मन को शांत करती है और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है। तिल के तेल का दीपक जलाने से शनि दोष, राहु-केतु दोष आदि ग्रह दोषों का निवारण होता है। तिल का तेल देवताओं को अर्पित करने से वे प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं। तिल के तेल का दीपक जलाने से मन शांत होता है और तनाव दूर होता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button