धार्मिक

Ram Navmi Special 2019 : राम के वो 10 गुण जो सभी को उनसे सीखने चाहिए

इन ख़ास संदेशों से दें अपने दोस्तों को राम नवमी की बधाई


Ram navmi 2019: आज पूरे देश में बड़े ही उत्साह से राम नवमी मनाई जा रही है। श्रीराम का जीवनकाल है वो पराक्रम महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित संस्कृत महाकाव्य रामायण के रूप में ज़िक्र किया गया है । जिसमे रामायण में सीता के खोज में श्रीलंका जाने के लिए 25 किलोमीटर पत्थर के सेतु का निर्माण करने के बारे में बताया गया है जिसको रामसेतु कहते हैं। राम एक ऐसे पुरुष थे जो सिर्फ एक अच्छे बेटे या भाई नहीं बल्कि एक अच्छे पति और पिता भी थे। इसलिए आज राम नवमी के ख़ास दिन पर हम आपको बताएँगे श्री राम से जुड़े वो 10 गुण जो आज सभी आदमियों को उनसे सीखने चाहिए राम के वो 10 गुण जो सभी को उनसे सीखने चाहिए :

1. श्री राम ने कभी भी झूठ  नहीं कहा और न ही  किसी के लिए अभद्र  भाषा का इस्तेमाल किया।

2. श्री राम में कभी अहंकार नहीं रहा है यही वजह थी की उन्होंने हर रिश्ते में खुद से पहली की और अपने रिश्ते को मजबूत बनाया।

3. उन्होंने कभी नहीं याद रखा की उन्होंने लोगो को क्या दिया है और न ही उनपर कभी एहसान जताया।

4. श्री राम हमेशा से सभी चीजों को लेकर सकारात्मक रहे है। अगर किसी ने अपने जीवन में कई सारी  गलतियाँ की है और एक अच्छा काम किया है तो श्री राम  ने हमेशा अच्छे काम कि बात की है।

5.  श्री राम ने अपने जीवन में हर रिश्ते को बड़ी सच्चाई से निभाया है तभी उन्होंने पत्नी सीता के अलावा कभी किसी औरत की तरफ बुरी नजर से नहीं देखा।

6. श्री राम सिर्फ लोगों के ही नहीं बल्कि प्रकृति के लिए भी शुभ चिंतक रहे है।

7. महलों में रहने वाले राजा श्री राम ने कभी अमीर और गरीब में फर्क नहीं किया तभी तो उन्होंने सबरी  की कुटिया  में बिना किसी भेदभाव के झूठे  बेर  तक खाये।

8. उन्होंने कभी अपनी संपत्ति  का गलत  इस्तेमाल नहीं किया तभी एक राजा होने के बावजूद उन्होंने आम लोगो की तरह ज़िन्दगी बितायी।

9.  उन्होंने हमेशा से सच्चाई का साथ दिया इसलिए उन्होंने धरती से बुराई खत्म  करने के लिए  लंकापति रावण का वध किया।

10.  राम को आदर्श पुरुष माना जाता है; न केवल शारीरिक रूप से, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक रूप से भी।

और पढ़ें: जाने इन पौराणिक कथाओं के बारे में जो दर्शाती है माँ दुर्गा की शक्ति

इन ख़ास संदेशों से दें अपने दोस्तों को राम नवमी की बधाई 

1. सीता माँ का धैर्य, लक्ष्मण जी का तेज और राम जी का त्याग हम सभी को जीवन  की सीख देता  रहें –  राम नवमी  की  शुभकामनाएँ

2. अयोध्या के वासी राम, रघुकुल के कहलाये राम, पुरुषो में हैं उत्तम राम , सदा जपों हरी राम का नाम –  राम नवमी  की  शुभकामनाएँ

3. श्री रामचन्द्र कृपालु , भजमन हरण भवभय दारुणम्। नवकंज लोचन, कंज मुख,कर कंज, पद कंजारुणम्। राम नवमी की हार्दिक बधाई!

4. अयोध्या जिनका धाम है, जिनका नाम राम हैं, उनके चरणों में हमारा प्रणाम है – राम नवमी की हार्दिक बधाई

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button