भारत

राहुल गांधी ने चुनावी मौसम में तेजस्वी के साथ किया लंच

गुजरात के चुनावी रैली में व्यस्त है राहुल


गुजरात चुनाव जैसे-जैसे पास आते दिख रहे हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपनी चुनावी रणनीति में बदलाव ला रहे हैं। मंदिरों में जाना, लोगों से मिलना और सबसे प्रमुख किसानों के मुद्दे पर बातचीत करना शामिल कर दिया। इस दरमियान राहुल 2019 की भी तैयारी कर रहे हैं। इसके मद्देनजर वह अपने विपक्षियों को आड़े हाथों ले रहे हैं।

राहुल गांधी
राहुल गांधी

तेजस्वी ने लंच के लिए राहुल का आभार प्रकट किया

गुजरात के बाद आगे की रणनीति को आगे बढ़ाते हुए राहुल गांधी ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की।

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर राहुल को लंच के लिए शुक्रिया भी किया। लंच के लिए राहुल आपने बिजी शेड्यूल के बीच भी लंच के लिए समय निकाला इसके लिए शुक्रिया.

इससे पहले राहुल गुजरात के दौरे पर हैं। जहां वह लगातार लोगों को संबोधित कर रहे हैं।

विदेश से लौटने के बाद आक्रमक रुप मे हैं राहुल

आपको बता दें राहुल गांधी से अमेरिका के दौर से लौटे है। तभी उनका अंदाज आक्रामक हो गया है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर राहुल के तीखे ट्वीट, शायराना वार लोगों को खूब भा रहे हैं। यही कारण है कि अभी तक सोशल मीडिया पर बीजेपी से पिछड़ने वाली कांग्रेस अब टक्कर दे रही है। –

इसके साथ ही कांग्रेस का साथ कोई नया नहीं है। साल 2015 में बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस-राजद-जदयू ने गठबंधन किया था। इस दौरान तेजस्वी राहुल की जोड़ी भी साथ में दिखी थी। जदयू ने जब महागठबंधन तोड़कर बीजेपी से हाथ मिलाया। उसके बाद भी कांग्रेस-राजद साथ ही रहे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी दोनों दलों के बीच मामला सुलझानें की कोशिशें की थी।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at info@oneworldnews.in

Back to top button