मनोरंजन

इंस्टाग्राम पर 50 लाख के पार पंहुची प्रियंका के फॉलोवर्स की संख्या!

वर्तमान समय में बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्री मानी जाने वाली प्रियंका चोपड़ा लोकप्रियता को दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। पिगी चोप्स के चाहने वालों कि संख्या न केवल भारत में हैं बल्कि विदेश में भी प्रियंका के प्रशंसकों की खासी भीड़ है। यही कारण हैं कि सोशल मीडिया साइट्स पर उनके फॉलोवर्स की संख्या बढ़ती ही जा रही है।

priyanka

Source

जी हां, फोटो शेयरिंग एप्प इंस्टाग्राम पर प्रिंयका को फॉलो करने वालों की संख्या 50 लाख के पार पंहुच गई है। उन्होंने कल अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, “इंस्टाग्राम पर 50 लाख लोगों को मुझे चाहने के लिए शुक्रिया। सबको ढेर सारा प्यार।”

प्रियंका की आने वाली फिल्म ‘जय गंगाजल’ का प्रमोशन भी जोरो-शोरो से चल रहा है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at

info@oneworldnews.in

Back to top button