पॉलिटिक्स

पंजाब को पूरी तरह से नशे ने जकड़ लिया है- राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज पंजाब में बढ़ते नशे के विरोध में जालंधर में धरना प्रदर्शन करने गए। राहुल के अलावा धरने में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिहं और अंबिका सोनी भी मौजूद थे।

rahul-gandhi-drugs-punjab_650x400_61465808066

राहुल गांधी

भाजपा गठबंधन वाली अकाली दल को आड़े हाथों लेते हुए राहुल ने कहा कि यह सरकार नशे के व्यवसाय को बढ़ावा दे रही है। अगर हमारी सरकार सत्ता में आती है ’एक महीने में पंजाब को नशा मुक्त बना देंगी’। साथ ही कहा कि पंजाब नशे की जंजीरों में बुरी तरह से जकड़ चुका है यह आगे नहीं जा सकता। लोगों को मिलकर नशे के खिलाफ लड़ना होगा। राज्य से नशे को पूरी तरह खत्म करना होगा।

इसके साथ ही राहुल ने कहा कि कांग्रेस पंजाब का भविष्य संवारेगी। हम किसानों के लिए लड़ते आए है और आगे भी लड़ते रहेंगे।

Back to top button