मोदी ने इटली से मांगे थे सोनिया के खिलाफ सबूत!

ब्रिटेन के एक हथियार एजेंट ने नरेंद्र मोदी सरकार पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। उसने कहा है कि मोदी सरकार ने 2013 के भ्रष्टाचार के एक बहुचर्चित मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके परिवार के खिलाफ सबूत देने के बदले में इटली सरकार को उसके दो मरीनों को आजाद करने का प्रस्ताव दिया था।
इस एजेंट ने यह आरोप बर्ग स्थित समुद्र कानूनों के अंतरराष्ट्रीय ट्राइब्यूनल और हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायालय को लिखे एक पत्र में लगाया है। भारत और इटली की सरकारें इन्हीं दोनों न्यायालयों में इटली के दो नौसैनिकों के मामले में एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा लड़ रही हैं।
15 फरवरी 2012 को इटली के दो नौसैनिकों ने दो भारतीय मछुआरों की समुद्र में गोली मार कर हत्या कर दी थी। दोनों नौसैनिकों पर केरल की अदालत में मुकदमा चल रहा, हालांकि इटली मामले को भारतीय न्यायक्षेत्र से बाहर मानते हुए अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में मुकदमा चलाए जाने की लड़ाई लड़ रहा है।