पॉलिटिक्स

गुजरात में है जंगलराज- अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। केजरीवाल ने कहा ‘गुजरात में जंगलराज है यहां दमन का माहौल है’।

गुजरात के ऊना में चार दलितों की पिटाई और पाटीदार आंदोलन को देखते हुए केजरीवाल ने ऐसा कहा।

स्वतंत्रता दिवस वाले दिन जहां सारा देश आजादी माना रहा था वहीं दूसरी ओर गुजरात में एक बार फिर दलितों पर हमला हुआ है।

arvind-kejriwal

अरविंद केजरीवाल

एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस वाले दिन गुजरात में दलितों पर दोबारा से हमला हुआ है। पुलिस ने इस पर कोई कारवाई नहीं की है। इस हमले में बीजेपी का हाथ है।

इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा कि लगता है सरकार विभिन्न समुदाएं के लोगों को परेशान कर रही है, और जब लोग इसका विरोध करते है तो उन पर हमला किया जाता है। इस हमले से परेशान हो कर ही लोग गुजरात से दमन कर रहे हैं।

भाजपा का विरोध करते हुए केजरीवाल ने कहा कि यहां लोकतंत्र है जनता सर्वोपरि है और भाजपा इन्हें ही परेशान कर रही है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at

info@oneworldnews.in

Back to top button