पॉलिटिक्स

IT Raid On BBC: लगातार दूसरे दिन भी चला बीबीसी पर IT का रेड, संपादक से हुई झड़प

IT Raid On BBC: कई राज्यों में BBC के कार्यालय में हुई छापेमारी, अकाउंट्स डिटेल की हो रही जांच

  • पीएम मोदी से जुड़े बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री विवाद के बीच पिछले 22 घंटे से बीबीसी के ऑफिस पर इनकम टैक्स का छापा जारी है।
  • BBC ने अपने स्टाफ को मेल कर सहयोग करने को कहा है। इसमें कहा गया कि वे हर सवाल का जवाब ईमानदारी से दें।
  • बीबीसी के ऑफिस पर जारी छापेमारी के बीच अमेरिका और ब्रिटेन ने भी प्रतिक्रिया दी है।

IT Raid On BBC: भारत की राजधानी दिल्ली और मुंबई में ब्रिटेन के सार्वजनिक प्रसारक ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन के दफ्तरों में मंगलवार को आयकर विभाग के सर्वे से बनी रही है। आयकर विभाग ने बीबीसी पर ट्रासफर प्राइसिंग नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। वहीं इस ब्रिटिश समाचार संगठन ने बयान जारी कर कहा है कि वह आयकर अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहा है।

आपको बता दें पीएम मोदी से जुड़े बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री विवाद के बीच पिछले 22 घंटे से बीबीसी के ऑफिस पर इनकम टैक्स का छापा जारी है। सूत्रों की मानें तो इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी की जांच को लेकर इनकम टैक्स ने छापेमारी की है।

आपको बताए इनकम टैक्स की यह रेड मंगलवार को तकरीबन 12 बजे से शुरू हुई थी। आयकर टीम की रेड पर बीबीसी ने कहा है कि वो जांच में पूरा सहयोग कर रही है और उम्मीद है इस मामले को जल्द से जल्द सुलझा लिया जाएगा।

BBC के दिल्ली और मुंबई ऑफिस पर आयकर विभाग (IT) की टीम का सर्वे दूसरे दिन जारी है। सूत्रों के मुताबिक, IT अधिकारी 2012 से अब तक के अकाउंट्स की डिटेल पता कर रहे हैं। IT अधिकारियों ने फाइनेंस डिपार्टमेंट के स्टाफ के मोबाइल, लैपटॉप-डेस्कटॉप जब्त कर लिए हैं। सर्वे के दौरान IT के अधिकारियों और BBC इंडिया के संपादकों के बीच बहस भी हुई है।

वहीं बीबीसी के ऑफिस पर जारी छापेमारी के बीच अमेरिका और ब्रिटेन ने भी प्रतिक्रिया दी है। अमेरिका ने कहा है कि भारत में बीबीसी के ऑफिसों में इनकम टैक्स की रेड से हम अवगत हैं। लेकिन अभी इस पर कोई निर्णय देने की स्थिति में नहीं हैं।

ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन ने आयकर सर्वे को लेकर कुछ ज्यादा विवरण नहीं दिया है। पता चला है कि इस सर्वे के दौरान स्थानीय बीबीसी कर्मचारियों को कथित तौर पर कार्यालय परिसर में प्रवेश करने से रोका गया और उनके मोबाइल फोन बंद कर दिए गए। बीबीसी के एक प्रवक्ता ने इस संबंध में बयान जारी कहा, ‘आयकर अधिकारी इस समय नई दिल्ली और मुंबई में बीबीसी कार्यालयों में हैं और हम पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि यह स्थिति जल्द से जल्द सुलझ जाएगी।

उधर, BBC ने अपने स्टाफ को मेल कर सहयोग करने को कहा है। इसमें कहा गया कि वे हर सवाल का जवाब ईमानदारी से दें। आयकर विभाग के अधिकारियों ने BBC पर इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। कई घंटों से अफसर लैपटॉप, डॉक्यूमेंट्स की छानबीन कर रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, BBC मैनेजमेंट ने बुधवार सुबह कर्मचारियों को मेल किया है। इसमें स्टाफ से हर सवाल का ईमानदारी से जवाब देने की हिदायत दी गई है। BBC ने स्टाफ से कहा है कि अगर आयकर विभाग के कर्मचारी आपसे मिलना चाहें तो आपको उनसे मिलना है। BBC ने भारत में काम करने वाले कर्मचारियों की मदद के लिए हेल्पलाइन भी एक्टिवेट की है।

वहीं मेल मे कहा गया कि BBC का संस्थागत स्ट्रक्चर, गतिविधियों, संस्थान और भारत में कार्य के बारे में सवाल करना जांच के दायरे में आता है और ऐसे सवाल किए जा सकते हैं। इनका जवाब दिया जाना चाहिए। स्टाफ से ये भी कहा है कि आपकी निजी आय और आयकर के बारे में सवाल सर्वे के दायरे से बाहर हैं और आप इनका जवाब देने से इनकार कर सकते हैं।
अपने कंप्यूटर सिस्टम से ना ही कोई जानकारी डिलीट करें और ना ही उसे आयकर अधिकारियों से छुपाएं।

Read more: BBC on IT Radar: BBC के दिल्ली – मुंबई दफ्तर में IT का रेड, कांग्रेस ने कहा अघोषित आपातकाल

सूत्रों के मुताबिक, आयकर अधिकारियों ने BBC का हर कंप्यूटर सिस्टम स्कैन किया। कुछ सिस्टम स्कैन करने से रह गए हैं। उनकी मार्किंग हुई है। उन्हें स्कैन किया जाएगा। सिस्टम में आयकर अधिकारियों ने आय, भुगतान, GST, टैक्स, आयकर, ब्लैक मनी और कैश जैसे कीवर्ड डालकर सर्च किया।

वहीं आयकर अधिकारी ऐसी किसी भी फाइलों की तलाश में थे, जो वित्तीय लेनदेन से जुड़ी हों। आपको बताए संपादकीय कंटेंट की जांच नहीं हुई है। हालांकि, आयकर अधिकारियों का पास सिस्टम का पूरा एक्सेस था। पहले कहा गया था कि संपादकों ने एक्सेस देने से इनकार कर दिया था।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button