काम की बात

BBC on IT Radar: BBC के दिल्ली – मुंबई दफ्तर में IT का रेड, कांग्रेस ने कहा अघोषित आपातकाल

BBC on IT Radar: इस मीडिया हाउस में पड़ी IT की रेड, जानिए क्या है पूरा मामला

Highlight:
  • BBC के दिल्ली और मुंबई दफ्तर पर इनकम टैक्स की रेड जारी है।
  • दिल्ली के KG मार्ग एरिया में HT टावर की पांचवीं और छठी मंजिल पर BBC का ऑफिस है।
  • BBC के ऑफिसों पर कार्रवाई को कांग्रेस ने PM मोदी पर बनी उसकी डॉक्यूमेंट्री से जोड़ा है।

BBC Income Tax Raid: BBC के दिल्ली और मुंबई दफ्तर पर इनकम टैक्स की रेड जारी है। इसी बीच बीजेपी ने BBC को सबसे भ्रष्ट और बकवास कॉरपोरेशन बताया है। बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि अगर बीबीसी के कृत्य देखें, तो यह पूरे विश्व की सबसे भ्रष्ट और बकवास कॉरपोरेशन हो गई है।

आपको बता दें दिल्ली के KG मार्ग एरिया में HT टावर की पांचवीं और छठी मंजिल पर BBC का ऑफिस है। यहां IT की 24 मेंबर्स की टीम ने रेड की है। इधर, मुंबई के सांताक्रूज इलाके में BBC स्टूडियोज पर भी इनकम टैक्स विभाग की टीम पहुंची है।

वहीं टीम ने फाइनेंस डिपार्टमेंट के लोगों के मोबाइल, लैपटॉप-डेस्कटॉप जब्त किए हैं। अफसरों के मुताबिक, इनका बैकअप लेकर इन्हें वापस कर दिया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि एक्शन के दौरान स्टाफ के फोन बंद करा दिए गए और सभी को मीटिंग रूम में बैठने को कहा गया है।

इधर, कांग्रेस पार्टी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर इस कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। कांग्रेस के बयान पर भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने इंदिरा गांधी का 52 साल पुराना वाकया याद दिलाया। भाटिया ने कहा- कांग्रेस शायद भूल रही है कि 1970 में इंदिरा गांधी ने एक डॉक्यूमेंट्री को लेकर BBC पर बैन लगा दिया था।

गौरतलब है कि बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, बीबीसी पर आयकर विभाग नियमानुसार और संविधान के मुताबिक कार्रवाई कर रहा है। जब ये कार्रवाई चल रही है, इसे लेकर जिस तरह से राजनीतिक प्रतिक्रिया आने का सिलसिला जारी है। चाहें वह कांग्रेस हो, चाहें वह टीएमसी हो, या सपा हो। यह हर भारतीय के लिए चिंता का विषय है। पहले तो कांग्रेस को समझना होगा कि भारत संविधान और कानून के हिसाब से चलता है। यहां चाहें कोई भी एजेंसी हो, ये पिंजड़े का तोता नहीं रहीं, जैसा सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस शासन में कहा था। ये एजेंसियां अपना काम कर रही हैं।

Read more- Adani FPO Cancel: अडानी एंटरप्राइजेज के FPO हुए रद्द, जानिए क्या है पुरा मामला

आज भारत पीएम मोदी के नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को छू रहा है और कुछ वर्गों को यह पसंद नहीं है। BBC को भारत में पत्रकारिता करने का पूरा अधिकार है। लेकिन उन्हें देश के कानून का पालन करना होगा। भाटिया ने ऐसे कई उदाहरणों का उल्लेख किया जब BBC ने कथित तौर पर भारतीय भावनाओं का अपमान किया।

आपको बताए BBC के ऑफिसों पर कार्रवाई को कांग्रेस ने PM मोदी पर बनी उसकी डॉक्यूमेंट्री से जोड़ा है। पार्टी ने ट्वीट कर इसे अघोषित आपातकाल बताया है। पार्टी ने अपने ट्वीट में लिखा- पहले BBC की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया। अब BBC पर IT का छापा पड़ गया है। अघोषित आपातकाल।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा- यहां हम अडाणी के मामले में JPC की मांग कर रहे हैं और वहां सरकार BBC के पीछे पड़ी हुई है। ‘विनाशकाले विपरीत बुद्धि’। TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने सर्वे को चौंकाने वाली खबर बताया है। मोइत्रा ने ट्वीट किया- BBC के दिल्ली दफ्तर में आयकर की छापेमारी…बहुत खूब…चौंकाने वाला।
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button