पॉलिटिक्स

Hemant Soren: तीसरी बार झारखंड के सीएम बनेंगे हेमंत सोरेन, , गठबंधन ने उन्हें नया नेता चुना

हेमंत सोरेन तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे। बुधवार को गठबंधन दलों के विधायकों की बैठक में उन्हें नया नेता चुना गया है। चंपई सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण को बुधवार शाम ही अपना इस्तीफा सौंप दिया।

Hemant Soren: भरोसा जताने के लिए हेमंत व शीर्ष नेतृत्व को दिया धन्यवाद, विधायक दल की बैठक में भावुक हुए चंपई सोरेन


Hemant Soren: सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन लगभग पांच महीने बाद 28 जून को जेल से रिहा हुए हैं। उन्हें झारखंड हाई कोर्ट ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत दी है। जेल से रिहाई के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में अटकलें लगाई जा रही है कि क्या फिर हेमंत सोरेन सीएम पद की कमान संभालेंगे। सूत्रों ने बताया कि बैठक को देखते हुए बुधवार को 1,500 चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करने सहित मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। मंगलवार को भी चंपई सोरेन ने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए थे।

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद सीएम बने चंपई सोरेन

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद 2 फरवरी 2024 को चंपई सोरेन ने झारखंड के 12वें सीएम के रूप में शपथ ली थी। कांग्रेस के विधायक ने पीटीआई को बताया कि झारखंड विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बुधवार को हमारी पार्टी ने गठबंधन विधायकों की बैठक में शामिल होने के लिए कहा था। विधायक ने कहा कि बैठक महत्वपूर्ण है क्योंकि गठबंधन को इस साल के अंत में होने वाले चुनावों के लिए अपनी रणनीति तैयार करने की जरूरत है।

हेमंत बाबू को चुना नया नेता

चंपई सोरेन ने इस्तीफा देने के बाद राजभवन के मुख्य द्वार पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि गठबंधन की बैठक में राजनीतिक परिवर्तन पर विचार हुआ है। दल के अंदर भी विचार हुआ है। हेमंत के जेल जाने के बाद नेतृत्व परिवर्तन हुआ, तो मुझे दायित्व दिया गया। चंपई सोरेन ने आगे कहा कि हेमंत बाबू फिर से आ गए हैं। गठबंधन ने उन्हें नया नेता चुना है। मैंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। जैसे हमलोग के गठबंधन का निर्णय है, उसी के अनुसार मैंने किया।

तीसरी बार सीएम बनेंगे हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे। बुधवार को गठबंधन दलों के विधायकों की बैठक में उन्हें नया नेता चुना गया है। चंपई सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण को बुधवार शाम ही अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसी दौरान, हेमंत सोरेन ने राज्यपाल को विधायकों का समर्थन पत्र सौंपकर नई सरकार बनाने का दावा भी पेश किया। राज्यपाल ने नई व्यवस्था होने तक चंपई सोरेन को पद पर बने रहने को कहा है।

रिहा होने के बाद पहली सार्वजनिक रैली में हेमंत सोरेन ने कहा

जेल से रिहा होने के बाद अपनी पहली सार्वजनिक रैली में हेमंत सोरेन ने दावा किया था कि बीजेपी झारखंड में समय से पहले विधानसभा चुनाव कराने की योजना बना रही है। उन्होंने सामंती ताकतों के खिलाफ विद्रोह की भी घोषणा की और कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन बीजेपी को पूरे देश से बाहर कर देगा।

Read More: MP Budget 2024: आज मध्य प्रदेश सरकार ने पेश किया अपना पहला पूर्ण बजट, हो सकते हैं कई बड़े एवं जरूरी ऐलान

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर और इसके प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी यहां बैठक में शामिल होने वाले हैं। बैठक में मंत्री बसंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन के भी शामिल होने की संभावना है। कल्पना हाल ही में गांडेय से विधायक चुनी गई थीं, उन्होंने उपचुनाव जीता था। यह सीट जेएमएम विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button