मनोरंजन

एक्टर विक्की कौशल और नोरा फतेही का  रोमांस नहीं देखा तो पछताओगे!!!

एक्टर विक्की कौशल और नोरा फतेही का “पछताओगे” का टीज़र हुआ रिलीज़


उरी  – सर्जिकल स्ट्राइक के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार  वाले और नेशनल अवॉर्ड (National award) विनिंग एक्टर विक्की कौशल जल्दी ही एक नयी म्यूजिक एल्बम में नोरा फतेही (Nora fatehi) के साथ नजर आएंगे। यह माना जा रहा है कि ये एक रोमांटिक एल्बम होगी। आपको बता दे  विक्की कौशल और नोरा फतेही पहली बार साथ नजर आएंगे। नोरा फतेही और विक्की की म्यूजिक एल्बम का गाना ‘पछताओगे” (pachtaoge) का टीज़र रिलीज हो गया हैं।

एक्टर विक्की कौशल और नोरा फतेही ने किया रोमांस 

“पछताओगे” गाने का का टीज़र रिलीज किया है। इस गाने में विक्की कौशल और नोरा फतेही काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। ये पहली बार है जब नोरा फतेही (Nora Fatehi) और एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) एक साथ काम करेंगे। इससे पहले दोनों ने ही किसी भी फिल्म या गाने में एक साथ काम नहीं किया हैं। ये गाना एक अपकमिंग रोमांटिक म्यूजिक एल्बम का है जिसमे सॉन्ग ‘पछताओगे (Pachtaoge)’ के टीजर में विक्की और नोरा  रोमांटिक पल शेयर कर रहे हैं।

नोरा और विक्की की केमिस्ट्री लग रही है लाजवाब  

23 अगस्त को रिलीज होने वाले इस म्यूजिक वीडियो के गाने “पछताओगे” में विक्की और नोरा दोनों ही बेहतरीन लग रहे है.  टीज़र इतना जबरदस्त है  तो पूरी एल्बम कितनी अच्छी होगी। दर्शक टीज़र देखने के बाद पूरी म्यूजिक एल्बम का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इस गाने के विक्की और नोरा के रोमांस के साथ इनकी केमिस्ट्री भी काफी जम रही हैं।

क्या है ये म्यूजिक एल्बम 

म्यूजिक एल्बम के इस गाने का म्यूजिक बी प्राक (B Praak) ने कंपोज किया है और इस गाने को आवाज़ दी अर्जित सिंह  ने आवाज़ दी है। इस गीत के बोल जानी द्वारा लिखे गये हैं। यह सॉन्ग अरविंद खैरा (Arvind khera) जी के निर्देशन में फिल्माया गया हैं। इस गाने में प्यार और विश्वासघात के इमोशंस को दिखते हुए शिमला की खूबसूरत वादियों और गलियों रोमांस दिखाया हैं।

Read More:- इंडियन आइडल 10 के बाद अब सीजन 11 में भी दिखेंगी नेहा कक्कड़

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at info@oneworldnews.com

Back to top button