विदेश

जनमत संग्रह पर थाईलैंड की जनता का फैसला, सैन्य शासन को अपनाया

थाईलैंड की जनता ने लोकतंत्र को नकारते हुए सैन्य शासन को अपनाया है। रविवार को थाईलैंड की जनता ने सेना समर्थित नए संविधान के पक्ष में मतदान किए थे।

इस जनमत संग्रह में देश की जनता से पुछा गया था कि “क्या उन्हें मसौदा संविधान स्वीकार है” इसके जबाव में सभी को ‘हां’ या ‘न’ में जवाब देना था।

HJHU

चुनाव आयोग के अनुसार 62 फीसदी जनता का बहुमत पाकर मसौदा संविधान के पक्ष में सहमति जताई।

आपको बता दें, दो साल पहले सत्ता संभालने वाली थाईलैंड की सैन्य सरकार ने संविधान के खिलाफ प्रचार पर प्रतिबंध लगा दिया था।

वहीं सैन्य समर्थित सरकार का कहना है कि नए संविधान से देश में एक धशक से चली आ रही अस्थिरता खत्म हो जाएगी।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button