भारत

Delhi-Mumbai: फ्लाइट में बगल की सीट पर बैठी महिला डॉक्टर से प्रोफेसर ने की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली-मुंबई इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में बगल की सीट पर बैठी महिला डॉक्टर से प्रोफेसर ने की छेड़छाड़ किया है।आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Delhi-Mumbai: दिल्ली-मुंबई इंडिगो एयरलाइंस की घटना,24 वर्षीय डॉक्टर के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने का लगाया आरोप

दिल्ली से मुंबई आ रही फ्लाइट में एक महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ करने का मामला आया है। 24 साल की एक महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में एक 47 साल के प्रोफेसर को गिरफ्तार किया है। यह घटना बुधवार की है। ऐसा नहीं है कि पहली बार फ्लाइट में हुए हंगामे का कोई मामला सामने आया है, बल्कि आजकल आम बात हो गई है। कभी फ्लाइट में पेशाब करने का तो कभी दो लोगों की लड़ाई की खबर का मामला सामने आ ही जाता है।

महिला के साथ कई बार छेड़छाड़ की-

यह घटना बुधवार की सुबह साढ़े पांच बजे दिल्ली से फ्लाइट ने मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। विमान में 24 साल की पीड़िता और आरोपी एक दूसरे के अगल बगल बैठे हुए थे। इस दौरान शख्स ने महिला के साथ कई बार छेड़छाड़ की, जिसकी उसने पुलिस को शिकायत दी।पीड़िता ने बताया कि जब फ्लाइट मुंबई पहुंचने वाली था, उस दौरान आरोपी ने उसे कई बार गलत तरीके से छुआ। इस पर उसने आदमी को टोका,और मना भी किया था फिर भी शख्स हरकत से बाज नहीं आया। इसके बाद दोनों यात्रियों में बहस होने लगी। बाद में क्रू के सदस्यों ने बीच बचाव किया।

महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज –

दिल्ली-मुंबई इंडिगो एयरलाइंस की  फ्लाइट जब मुंबई पहुंची।तब मुंबई में महिला ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दी। पुलिस ने कहा कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर प्रोफेसर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां उसे जमानत दे दी गई। मामले में आगे जांच चल रही है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Roshni Mishra

Think positive be positive and positive things will happen🙂
Back to top button