मुंबई

Big disclosure in Maharashtra पिछले तीन महीनों में 5610 लड़कियां लापता

लड़कियों के गायब होने की वजह शादी, नौकरी, प्यार का लालच बताया जा रहा है। देखना यह होगा की इस विषय पर क्या एक्शन लिया जाएगा।

Big disclosure in Maharashtraros: महाराष्ट्र में नहीं थम रहा अपराध सिर्फ मार्च में 2200 लड़कियां लापता

Big disclosure in Maharashtra: पिछले तीन महीनों से महाराष्ट्र में 5 हजार 610 लड़कियां गायब है। यह तथ्य रोंगटे खड़े कर देता है।  आखिर ये महाराष्ट्र की सरकार और राज्य की पुलिस कर क्या रही है? कितनी लड़कियां गलत हाथों में पड़कर वेश्यावृति में डाली जाती होंगी, क्या उन्हें बचाया नहीं जा सकता? चलिए जानते है राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाणकर ने इस बारे में क्या जानकारी दी।

रुपाली चाणकर ने दी जानकारी

मार्च के महीने में इस बीच 2200 लड़कियां गायब हुई है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाणकर ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। महिला आयोग ने ट्वीट कर लिखा महाराष्ट्र से 2200 लड़किया गायब हुई है। उन्होंने राज्य के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस से तत्काल ही, इस मामले की विशेष एसआईटी गठित कर गहन छानबीन किए जाने की मांग की है।

Read more: MP Engineer: 30000 की सैलरी से सात करोड़ की संपत्ति कैसे

बता दें कि मार्च महिने में सामने आ रहे आंकड़े चौंकाने वाले है। मार्च के महिने में हर दिन औसतन 70 लड़कियां गायब हो रही है। पिछले तीन महीने में महाराष्ट्र से 5610 लड़कियां लापता हो चुकी हैं। राज्य से 16 से 35 वर्ष के बीच की लापता लड़कियों और महिलाओं की बढ़ती संख्या बहुत चिंता का विषय है। राज्य महिला आयोग के अनुसार देश में 2020 से लेकर अब तक गायब होने वाली लड़कियों की सूची में महाराष्ट्र पहले स्थान पर है। इस वर्ष जनवरी में 1600 फरवरी, में 1810 तथा मार्च में 2200 लड़कियां गायब हुई है। इस तरह से मामला लगातार बढ़ रहा है। मार्च के महिने में प्रतिदिन औसतन 70 लड़कियां गायब हो रही है।

Read more: The Kerala story: पश्चिम बंगाल में फिल्म पर लगा बैन, भड़के अनुराग कश्यप

इस मामले में एक विशेष टीम गठित करे गृह विभाग 

चाकणकर ने कहा कि लड़कियों और महिलाओं के लापता होने में मानव तस्करी से संबंधित अंतरराष्ट्रीय साजिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। इससे चिंता बढ़ गई है। लड़कियों और महिलाओं के लापता होने की बढ़ती संख्या के कारण, प्रशासन और पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई और उपचारात्मक योजना के संबंध में आयोग के समक्ष सुनवाई होगी। साथ ही मिसिंग विभाग के पुलिस प्रमुख को इस संबंध की विस्तृत रिपोर्ट देने का आदेश जारी किया है।

रुपाली चाकणकर ने कहा कि गृह विभाग को तुरंत एक विशेष जांच दल गठित कर लड़कियों और महिलाओं के लापता होने की गहन छानबीन करना चाहिए।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं  info@oneworldnews.com

Roshni Mishra

Think positive be positive and positive things will happen🙂
Back to top button