मुंबई

Most Haunted Places Of Mumbai: मुंबई की इन खौफनाक जगहों के बारे में सुनकर कांप जाती है रूह, आत्माएं मारती हैं थप्पड़, अमिताभ बच्चन ने भी महसूस किए हैं आहट

Most Haunted Places Of Mumbai: मुंबई काफी भीड़-भाड़ वाली जगह है। इसके बावजूद यहां कई भूतिया जगहें हैं। आइए जानते हैं इन इलाकों के बारे में।

Most Haunted Places Of Mumbai: ये हैं मुंबई की सबसे डरावनी जगहें, जहां दिन में भी जाने से डरते हैं लोग

क्या आप भूतों या अलौकिक शक्तियों पर विश्वास रखते हैं? अक्सर हम जब भी भूतों के महल या शहर की बात करते हैं, तो हमारे दिमाग में कई वीरान जगहें क्लिक करती हैं। लेकिन क्या आपने मुंबई जैसे भरे शहर में भूतों की जगहों के बारे में सुना है? क्या आप यह कल्पना कर सकते हैं कि मुंबई के कई इलाकों को भूतिया जगह का नाम दिया गया है? अगर नहीं, तो इस लेख को पढ़ने के बाद आप इस बात पर शायद विश्वास कर लें। आज हम आपको मुंबई की ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हॉन्टेड मानी जाती हैं। जहां लोग दिन में भी जाने से डरते हैं। कई जगहें तो ऐसी हैं जहां सेलिब्रिटीज ने भी किसी के होने की आहट महसूस की है। तो आइए जानते हैं मुंबई की भूतिया और डरावनी जगहों के बारे में-

ये हैं मुंबई की सबसे डरावनी जगहें

मुकेश मिल्स

मुकेश मिल्स

मुंबई के कोलाबा में समुद्र के निकट मौजूद मुकेश मिल्स काफी ज्यादा पॉपुलर है। यहां कई फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है। कहा जाता है कि 11 एकड़ में फैला यह परिसर देश की 10 हॉन्टेड जगहों की लिस्ट में शामिल है। यह जगह शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के एक सीन से भी मिलती जुलती है। कहा जाता है कि मुकेश मिल्स 1870 में एक भयानक आग की चपेट में आ गई थी। इस आग में हज़ारों मिल मज़दूर ज़िंदा जल गए थे। अंधेरा होने के बाद हर व्यक्ति मिल के परिसर में प्रवेश करने से डरता है और कई लोगों ने यहां असहज दृश्य भी देखे हैं। कहा जाता है कि बॉलीवुड में हॉरर और थ्रिलर फिल्मों की शूटिंग के लिए मुकेश मिल्स को बेस्ट माना जाता है। यहां कई बॉलीवुड सितारों ने अपनी फिल्मों की शूटिंग की है। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन, बिपाशा बसु से लेकर वरुण धवन और कार्तिक आर्यन की फिल्म भी शूटिंग हो चुकी है। जब अमिताभ बच्चन ‘चुम्मा चुम्मा दे दे’ की शूटिंग कर रहे थे तब उन्हें किसी आत्मा के आस-पास होने का एहसास हुआ था।

डिसूजा चॉल Most Haunted Places Of Mumbai

डिसूजा चॉल

माहिम में स्थित डिसूजा चॉल के आसपास बताई जाने वाली कहानी किसी हॉरर फिल्म की कहानी की तरह लगती है। चॉल में रहने वाले परिवार एक महिला की दुखद मौत के बारे में बताते हैं जो कुछ दशकों पहले दुर्घटनावश अंदर कुएं में गिर गई थी। इसके बाद से उसकी असंतुष्ट आत्मा चॉल के आसपास मंडराती रहती है। आप इसे किसी के दिमाग की उपज कहें या अफवाह लेकिन चॉल के अंदर रहने वाले लोग शाम ढलने के बाद बाहर नहीं निकलते हैं। हालांकि लोग इस बात को अफवाह भी मानते हैं। होटल के कई स्टाफ ने दावा किया है कि चैंबर्स का भूत वहां टहलता हुआ देखा गया है।

Read More:- Haunted Village Of London: लंदन का ये गांव है सबसे भूतिया, कुत्ते से लेकर इंसान तक सभी भूत, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है नाम

संजय गांधी नेशनल पार्क

संजय गांधी नेशनल पार्क

शाम होते ही यहां गार्ड पार्क के घने इलाकों से बाहर आ जाते हैं और मौन प्रार्थना करते हैं। अगर आप इनसे पूछें तो ये लोग आपको महिला भूत से आमना-सामना होने के बारे में बताएंगे। जो आमतौर पर इस इलाके के आसपास गाड़ी चलाने वाले लोगों को रोकती है। अगर वो नहीं रुकते हैं तो उनके पीछे तेज गति से भागती है। पार्क के अंदर छोटी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों की अंधेरे में निकलने की हिम्मत नहीं होती। आसपास घूमने वाले तेंदुए या दूसरे जंगली जानवर के मुकाबले इस भूत का डर ज्यादा रहता है। पार्क के अंदर कन्हेरी गुफाएं सबसे ज़्यादा भूतिया हैं।

पवनहंस क्वार्टर्स

एक बेहद डरावनी कहानी, जो पवनहंस क्वार्टर के आसपास के इलाके को अंधेरे के बाद लोगों के आने-जाने को वर्जित कर देती है। जो लोग यहां रहते हैं उनके मुताबिक उन्होंने एक लड़की देखी है जिसके हाथ में आग की लपटें होती हैं। वो चिल्लाती हुई भागती है और एक पेड़ के पास जाकर गायब हो जाती है। एक पुरानी कहानी के अनुसार सलमा नाम की एक लड़की ने अपने आप को आग लगा ली थी और 1989 में उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद से उसकी आत्मा इस इलाके को छोड़कर नहीं गई है। यहां रहने वाले लोगों के बीच फैले डर के कारण पेड़ के नजदीक ही हनुमान मंदिर बनाया गया है। अगर चश्मदीद लोगों पर विश्वास किया जाए तो यह मुंबई के सबसे डरावने स्थानों में से एक है।

​ग्रैंड परादी टावर्स Most Haunted Places Of Mumbai

तीन टावरों वाले ग्रैंड परादी में कई मौतें होने के कारण यह काफी कुख्यात हो गया है। ग्रैंड परादी में एक के बाद एक कई लोगों ने आत्महत्या की है जिसमें एक ही परिवार के पांच लोग भी शामिल हैं। इन लोगों ने इमारत से कूदकर अपनी जान दी। इनका फ्लैट अब सील है। वहीं स्थानीय लोगों का मानना है कि कोई अनजानी ताकत इन लोगों को रेलिंग तक ले गई जिसके बाद इन्होंने कूदकर अपनी जान दे दी।

Read More:- Most Haunted Places Of India: ये हैं भारत की सबसे ज्यादा डरावनी जगहें, जहां रात तो दूर, दिन में भी जाने से कांप जाती है लोगों की रूह

टावर ऑफ साइलेंस

यह जगह असाधारण घटनाएं होने के कारण बदनाम है। इसका इस्तेमाल पारसी समुदाय के लोग कब्रगाह के रूप में करते थे। जहां मरने के बाद लोगों के शरीर को गिद्धों के खाने के लिए छोड़ दिया जाता था। यहां कई लोगों ने भयानक घटनाएं घटित होने की बात बताई है जिसके कारण यह जगह मुंबई की सबसे भूतिया जगह की सूची में शामिल है।

आरे मिल्क कॉलोनी Most Haunted Places Of Mumbai

मेट्रो कार शेड बनाने के लिए पेड़ों की कटाई को लेकर आरे कॉलोनी पिछले दिनों काफी चर्चा में रहा था। इस कॉलोनी को मुंबई की सबसे भूतिया जगहों में से एक मना जाता है। स्थानीय लोगों का कहना कि यहां रात 10 बजे के बाद एक औरत की आत्मा लोगों से लिफ्ट मांगती नजर आती है। स्थानीय लोग दूसरों को रात में यहां आने से बचने की हिदायत देते हैं।

ताज महल होटल Most Haunted Places Of Mumbai

hotel taj mumbai

आपको सुनकर हैरानी हो सकती है लेकिन मुंबई के होटल ताज महल से भी डरावनी कहानियां जुड़ी हैं। बताया जाता है कि होटल को फ्रेंच आर्किटेक्ट डब्लू ए चैंबर्स ने डिजाइन किया था। वह इंग्लैंड ट्रिप से लौटे तो यह जानकर हैरान रह गए कि होटल वैसा नहीं बना था जैसा वह चाहते थे। वह इस बात से इतने परेशान हो गए कि उन्होंने होटेल के पांचवें फ्लोर से कूदकर आत्महत्या कर ली। कई लोगों सहित होटेल स्टाफ ने भी यह बात बताई कि चैंबर्स का भूत वहां टहलता हुआ देखा गया है।

Read More:- Most Haunted Place Bhangarh Fort: राजस्थान के इस किले में आने से डरते हैं लोग, शाम होते ही जाग जाती हैं आत्माएं, औरत के चीखने और चूड़ियां तोड़ने की सुनाई देती हैं आवाजें

राम साकित बिल्डिंग Most Haunted Places Of Mumbai

राम साकित बिल्डिंग

यह माहिम शहर का सबसे भुतहा इलाका है। यह बिल्डिंग माहिम में पैराडाइज सिनेमा के पीछे भी स्थित है और कहा जाता है कि 20 साल पहले एक 50 वर्षीय महिला इमारत के परिसर में स्थित कुएं में गिर गई थी। कहा जाता है कि पूर्णिमा की रात को उसकी आत्मा प्रकट होती है। यह ऐसी जगह नहीं है, जहां अंधेरे में बाहर निकला जा सके।

सांताक्रुज वेस्ट

यह मुंबई में सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली जगहों में से एक है। ऐसा कहा जाता है कि यहां एक महिला की आत्मा रहती है जिसे “दूसरी मंज़िल की भाभीजी” के नाम से जाना जाता है, क्योंकि यहां के निवासी उसका नाम लेने से भी डरते हैं। उसका अपने पति से बहुत झगड़ा हुआ था और उसने आत्महत्या कर ली थी। तब से एक काले कुत्ते ने दूसरी मंज़िल को अपना घर बना लिया है। ऐसा कहा जाता है कि जब भी आत्मा दिखाई देती है तो वह भौंकता है।

आईसी कॉलोनी Most Haunted Places Of Mumbai

यह मुंबई की काफी खतरनाक भूतिया जगह मानी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि यहां के भूत इस इलाके के बच्चों पर हमला करते हैं। यह जगह मुंबई के बोरीवली में है। कहा जाता है कि यहां काम करने वाले एक माली ने अपनी नौकरी खोने के डर से यहीं आत्महत्या कर ली थी। चूंकि वह जीवन में इस जगह से बहुत जुड़ा हुआ था, इसलिए कहा जाता है कि उसकी आत्मा कॉलोनी में घूमती हुई और बच्चों को निशाना बनाती हुई दिखाई देती है। इतना ही नहीं, लगभग 30 सालों के कम उम्र के लोगों और बच्चों को बगीचों में अकेले बाहर निकलने की अनुमति नहीं थी।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

नासिरगंज वाड़ी

नासिरगंज वाड़ी

नासिरगंज वाड़ी माहिम रेलवे स्टेशन के पास स्थित है और यहीं पर नासेर नामक एक पारसी व्यक्ति को जिंदा जला दिया गया था। ऐसा कहा जाता है कि वह अभी भी अपनी संपत्ति पर नजर रखता है और जो कोई भी उसमें प्रवेश करने की कोशिश करता है या उसका रास्ता रोकता है, उसे डराता है। यह मुंबई की सबसे प्रेतवाधित जगहों में से एक है।

वृन्दावन सोसाइटी Most Haunted Places Of Mumbai

वृंदावन सोसाइटी मुंबई का काफी पॉश इलाका है, लेकिन यह काफी भूतिया भी है। यहां के निवासी आपको इस जगह के बारे में कई तरह की कहानियां सुनाएंगे। ऐसा कहा जाता है कि एक बार यहां एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली थी और तब से उसकी आत्मा यहां के निवासियों को सता रही है। ऐसा कहा जाता है कि यहां के गार्ड को आत्मा थप्पड़ भी मारती है। कई निवासियों ने सोसाइटी में अजीबोगरीब चीजें होते हुए भी देखी हैं।

मार्व एंड माध आइलैंड रोड Most Haunted Places Of Mumbai

मार्व एंड माध आइलैंड रोड

मार्व और माध द्वीप के बीच फैली सड़क वास्तव में काफी सुंदर सड़क है, लेकिन यह पैरानॉर्मल गतिविधियों से भी भरी हुई है। यह सड़क हरियाली और हरे-भरे जंगलों से भरी हुई है, लेकिन इसे बहुत भूतिया कहा जाता है। क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि एक दुल्हन इस सड़क के पास भूत बनकर रहती है। इस क्षेत्र में काफी ज्यादा संख्या में दुर्घटनाएं हुई हैं और ऐसा कहा जाता है कि यह सब उसकी वजह से हुआ है क्योंकि वह अचानक कारों के सामने आ जाती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button