Mehendi Function Ideas in Low Budget: शादी से पहले मेहंदी फंक्शन्स को कम बजट में ऐसे करें प्लान

Mehendi Function Ideas in Low Budget: अगर कम बजट में आप भी प्लान कर रहे है अपना मेहंदी फंक्शन्स तो ये आइडियाज़ आएंगे आपके काम
Mehendi Function Ideas in Low Budget: शादी का दिन हम सभी लोगों की जिंदगी का एक बेहद ही खास दिन होता है। शादी से पहले कई फंक्शन मनाए जाते है जैसे हल्दी, मेहंदी, संगीत आदि। ये सभी फंक्शन शादी मे बहुत जरूरी माने जाते है। आज हम बात कर रहे है शादी के एक महत्वपूर्ण फंक्शन मेंहदी की। इस दिन दुल्हन के हाथ में मेंहदी लगती है। एक समय होता था जब इस फंक्शन को काफी नॉर्मली तरीके से सेलिब्रेट किया जाता था लेकिन जैसे जैसे समय बदला मेहंदी फंक्शन को सेलिब्रेट और ऑर्गेनाइज़ करने का तरीका भी बदलता चला गया। आज के समय पर जिस जगह पर दुल्हन के हाथों पर मेहंदी लगेंगी उस जगह की सजावट से लेकर दुल्हन की सजावट और आउटफिट्स तक हर एक चीज बेहद खास होती है। अगर आप भी अपनी शादी पर अपने मेंहदी फंक्शन को अच्छे से सेलिब्रेट करना चाहते है लेकिन आप उसके लिए बहुत ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते तो ऐसे में आपके काम ये आइडियाज़ आ सकते है। तो चलिए विस्तार से जानते है इन आइडियाज़ के बारे में।

पतंगों से करें सजावट: अगर आप अपने मेहंदी फंक्शन्स को खास बनाना चाहते है तो इसके लिए सबसे पहले आपको जगह फिक्स करनी होगी, इस फंक्शन को आप घर के अंदर और बाहर किसी भी जगह सेलिब्रेट कर सकते है। अपने मेहंदी के फंक्शन को खास तरीके से प्लान करने के लिए आप रंग-बिरंगे पतंगों का इस्तेमाल कर सकते है बैकग्राउंड में लगे लाल, बैंगनी, नीले, पीले रंग के पतंग न सिर्फ जगह को बल्कि आपके फोटोज़ को भी बना देंगे कलरफुल।
लहरिया और ब्राइट कलर के दुपट्टे: अगर कम बजट में अपने मेंहदी फंक्शन्स को खास बनाना चाहते है तो इसके लिए आप साज सजावट के लिए लहरिया और ब्राइट कलर वाले दुपट्टे यूज़ कर सकते है। जो आपको आसानी से आपकी मां या दीदी के वॉर्डरोब में ही मिल जाएंगे। अगर नहीं भी मिलते तो आप इन्हे मार्किट से खरीद सकते है ये आपको काफी कम बजट में मिल जायेगे साथ ही साथ आप इनको अपनी किसी कुर्ती के साथ यूज़ भी कर सकते है। इन दुपट्टों में अगर गोटा-पट्टी लगी हो तो और अच्छा।
Read More- Mahashivratri special: जाने महिलाओं के लिए शिवलिंग को छूना क्यों माना जाता है वर्जित
मेंहदी आर्टिस्ट की डिटेल्स: आपको अपने शहर में मौजूद मेंहदी ऑर्टिस्ट की अवेलेबिलिटी के बजट के बारे में भी पता लगाना होगा। दुल्हन के अलावा जिन जिन लोगों को मेंहदी लगेगी उसका कितना चार्ज देना होगा। ये सभी चीजे आपको पहले ही क्लियर पूछ लेनी चाहिए। ताकि बाद में आपको अपने बजट से ज्यादा न देना पड़ जाए।
बनाएं खुद का स्टाइल: अपने देखा होगा कि मेंहदी फंक्शन के लिए अक्सर दुल्हनें हरे रंग का आउटफिट्स ही पहनती हैं लेकिन ये कही लिखा हुआ नहीं है कि दुल्हनें सिर्फ हरे रंग का आउटफिट्स पहने। आप चाहो तो यहां भी अपने थोड़े पैसे बचा सकते हो। अगर आपके पास थोड़ा हैवी, प्रिटेंड या शादी के फेस्टिवल लायक स्कर्ट या लहंगा है तो उसे भी आप इस मौके पर पहन सकते है। स्कर्ट को आप किसी शर्ट या टॉप के साथ टीमअप करें और रेडी हो जाएं मेंहदी के लिए लिए। जो आपके लिए काफी कंफर्टेबल ऑउटफिट है।
Conclusion
हम बात कर रहे है शादी के एक महत्वपूर्ण फंक्शन मेंहदी की। इस दिन दुल्हन के हाथ में मेंहदी लगती है। एक समय होता था जब इस फंक्शन को काफी नॉर्मली तरीके से सेलिब्रेट किया जाता था लेकिन जैसे जैसे समय बदला मेहंदी फंक्शन को सेलिब्रेट और ऑर्गेनाइज़ करने का तरीका भी बदलता चला गया। आज के समय पर जिस जगह पर दुल्हन के हाथों पर मेहंदी लगेंगी उस जगह की सजावट से लेकर दुल्हन की सजावट और आउटफिट्स तक हर एक चीज बेहद खास होती है।