जन्मदिन पर मिला अनोखा उपहार, दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित होंगे मनोज वाजपेयी
बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाले अभिनेता मनोज वाजपेयी का आज जन्मदिन है। आज अपने 47वें जन्मदिन पर एक ऐसा तोहफा मिला है, जिसे शायद वह जिंदगीभर न भूला पाएं। जी हां, खबरों के मुताबिक मनोज वाजपेयी को फिल्म अलीगढ़ के लिए दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
हंसल मेहता ने ट्वीट करके यह जानकारी दी कि मनोज वाजपेयी को फिल्म ‘अलीगढ़’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड दिया जाएगा।
गौरतलब है कि पुरस्कार समारोह रविवार को आयोजित किया जाएगा।