हॉट टॉपिक्स

Makar Sankranti 2022: इस बार 29 साल बाद मकर संक्रांति पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, इन राशि वाले लोगों की चमकने वाली है किस्मत

Makar Sankranti 2022: इस साल की मकर संक्रांति पर इन 4 राशि वाले लोगों की चमकने वाली है किस्मत


Highlights:

  • जाने क्यों मनाई जाती है मकर संक्रांति
  • इस बार कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति
  • किन किन राशियों के लिए बेहद खास है इस बार की मकर संक्रांति

Makar Sankranti 2022: क्या आपको पता है मकर संक्रांति का त्यौहार क्यों मनाया जाता है अगर नहीं तो कोई बात नहीं आज हम आपको बताएंगे। आपको बता दें कि सूर्य ग्रह के मकर राशि में प्रवेश करने के कारण मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 14 जनवरी को मनाया जायेगा।  मकर संक्रांति के लिए दान पुण्य और गंगा स्नान का एक विशेष महत्व होता है। मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति के दिन भगवान भी धरती पर अवतरित होते हैं जिसके कारण आत्मा को मोक्ष प्राप्त होता है। बता दें कि इसी दिन सूर्य देव मकर राशि में गोचर करेंगे। इतना ही नहीं साथ ही इस समय शनि देव भी मकर राशि में ही विराजमान रहेंगे। बता दें कि इस दिन सूर्य और शनि का एक साथ मकर राशि में होना बड़ा ही दुर्लभ संयोग होता है। यह संयोग इस बार पूरे  29 साल बाद बन रहा है। इससे पहले यह संयोग साल 1993 में बना था। जब शनि और सूर्य एक साथ मकर राशि में विराजमान हुए थे। इस अनयोग का प्रभाव हमारी राशियों पर भी पड़ेगा। तो चलिए जानते है उन राशियों के बारे में जिन पर इसका प्रभाव पड़ेगा।

Makar Sankranti 2022
Makar Sankranti 2022

मिथुन:  इस साल का मकर संक्रांति पर बनने  वाला दुर्लभ संयोग मिथुन राशि वालों के लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है। इस मौके पर नौकरीपेशा वाले लोगों को उच्च पद मिल सकते है इतना ही नहीं उनकी आय भी बढ़ सकती है। इस राशि के लोग इस साल अपनी कार्यशैली से बॉस को प्रभावित करने में सक्षम होंगे। साथ ही बता दें कि इस समय परीक्षा की तैयार कर रहे छात्रों के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। इस बार उनको मेहनत और एकाग्रता के साथ किए गए कार्यों में निश्चित ही सफलता मिलेगी।

Read more: Paytm Spoof: सावधान! वर्ना लूट जायेंगे हजारों रुपए

धनु राशि: आपको बता दें कि इस बार धनु राशि वाले लोगों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी और उनका बैंक बैलेंस भी बढ़ सकता है। इतना ही नहीं इस बार उनको अच्छी नौकरी और वेतन में भी वृद्धि हो सकती है। इस बार उनकी लंबे समय से मन में चल रही इच्छाएं भी पूरी हो सकती है। बता दें कि यह समय सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे छात्रों के लिए बहुत ज्यादा अनुकूल है। जल्द ही उनको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

Read more: Wi-Fi Speed Solution: अब और नहीं चलेगा आपका घरेलू वाई-फाई धीरे!

मीन राशि: इस साल का मकर संक्रांति पर बने वाला दुर्लभ संयोग मीन राशि वालों के लिए आर्थिक मोर्चे पर मजबूती लाएगा। उनकी धन दौलत बढ़ेगी और आय के स्रोत भी बढ़ेंगे। इतना ही नहीं उनको सरकारी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। इस बार मीन राशि वाले लोगों के दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ रिश्ते बेहतर होने की उम्मीद भी है। बता दें कि इस बार उन लोगों को भी लाभ मिलेगा जो लम्बे समय से खराब आर्थिक हालातों से गुजर रहे थे, उनकी तंगी भी दूर होगी।

Makar Sankranti 2022
Makar Sankranti 2022

सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए भी इस बार मकर संक्रांति पर बने वाला दुर्लभ संयोग बहुत ज्यादा लाभदायक होगा। इस बार उनके करियर के नए रास्ते खुलेंगे और उनको ऑफिस में नई जिम्मेदारियों के साथ आगे बढ़ने के अवसर भी मिलेंगे।  इस बार उनको कार्यों में सफलता और प्रशंसा भी मिलेगी और लोगों के बीच उनको एक अलग पहचान भी मिलेगी। साथ ही उनके मान-सम्मान में बढ़ोतरी भी होगी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button