लाइफस्टाइल

World Tourism Day 2024: हर साल 27 सितंबर को मनाया जाता वर्ल्ड टूरिज्म डे, जानिए इसके इतिहास और महत्व के बारें में

विश्व पर्यटन दिवस को हर साल 27 सितंबर के दिन सेलिब्रेट किया जाता है। ये दिन पर्यटन के महत्व को समझने और इसके योगदान को दर्शाता है। लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए वर्ल्ड टूरिज्म डे की शुरुआत हुई थी। चलिए आपको बताते हैं क्या है इस बार इसकी थीम और इसका महत्व

World Tourism Day 2024: जानिए क्या है वर्ल्ड टूरिज्म डे का उद्देश्य? और इस साल की थीम…


World Tourism Day 2024: विश्व पर्यटन दिवस हर साल 27 सितंबर को मनाया जाता है। इसके जरिए पर्यटन के प्रति लोगों को जागरूक करने और इसमे योगदान देने के लिए प्रेरित किया जाता है। पर्यटन से विश्व भर में लोगों को अलग-अलग जगहों पर आर्थिक मदद मिलती है। इतना ही नहीं इससे किसी देश या राज्य की आर्थिक स्थिति में भी बढ़ावा मिलता है। इस दिन को मनाए जाने का अहम उद्देश्य पर्यटन के महत्व को समझाना है। साथ ही इसके सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक योगदान के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने की कोशिश की जाती है। भारत के लिए भी पर्यटन काफी अहम है। आगरा में ताजमहल का दीदार करने के लिए आने वाले टूरिस्ट इस शहर की आय का एक बड़ा स्रोत है। अब इस बात से समझा जा सकता है कि टूरिज्म की अहमियत क्या है। इसी तरह भारत के कई हिस्से जैसे कश्मीर, मनाली, शिमला जैसे हिल स्टेशन तक यात्रियों से होने वाली कमाई पर निर्भर रहते हैं। न सिर्फ भारत बल्कि विश्व भर के कई देश हैं जहां सैलानियों से ही लोगों का घर चल पाता है। इसी कारण टूरिज्म को बढ़ावा देने और इसके महत्व को समझाने के लिए वर्ल्ड टूरिज्म डे मनाया जाता है।

World Tourism Day 2024: हर साल 27 सितंबर को मनाया जाता वर्ल्ड टूरिज्म डे, जानिए इसके इतिहास और महत्व के बारें में

वर्ल्ड टूरिज्म डे का उद्देश्य क्या है?

वर्ल्ड टूरिज्म डे का उद्देश्य पर्यटन के महत्व को समझाना और इसकी सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक मूल्य को बढ़ावा देना है, यह पर्यटन के सकारात्मक प्रभावों को उजागर करता है और स्थानीय समुदायों की भागीदारी को मोटिवेट करता है।

विश्व पर्यटन दिवस का इतिहास

विश्व पर्यटन दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र की संस्था विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO)ने 1980 में की थी। संगठन ने 27 सितंबर को पर्यटन दिवस मनाने का फैसला लिया। इसका भी एक अहम कारण है। 27 सितंबर 1970 को विश्व पर्यटन संगठन की स्थापना हुई थी। संगठन के संस्थापक सम्मेलन की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर विश्व पर्यटन दिवस मनाने की शुरुआत हुई। इस दिवस को मनाने का प्रमुख उद्देश्य पर्यटन के विकास को प्रोत्साहित करना और इसे वैश्विक शांति, समृद्धि और समझ के एक साधन के रूप में प्रस्तुत करना है।


World Tourism Day 2024: हर साल 27 सितंबर को मनाया जाता वर्ल्ड टूरिज्म डे, जानिए इसके इतिहास और महत्व के बारें में

विश्व पर्यटन दिवस का महत्व

पर्यटन न केवल विभिन्न देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देता है, बल्कि यह आर्थिक विकास, रोजगार के अवसर और पर्यावरणीय संतुलन के लिए भी महत्वपूर्ण है। कई देशों की अर्थव्यवस्था पर्यटन पर आधारित है और यह सेक्टर वहां के नागरिकों के लिए रोजगार का एक बड़ा स्रोत है। इसके अलावा, पर्यटन हमें एक-दूसरे की संस्कृतियों, परंपराओं, और इतिहास को जानने और समझने का मौका देता है। यह दिन उन सभी लोगों के लिए भी एक प्रेरणा है जो पर्यटन उद्योग में काम कर रहे हैं और इसके विकास के लिए प्रयास कर रहे हैं।

Read More: Travel Guide : क्या आप भी करना चाहते है विदेश की यात्रा? इन एशियाई देशों में है वीजा-फ्री एंट्री

साल 2024 की विश्व पर्यटन दिवस की थीम

हर साल UNWTO द्वारा एक नई थीम निर्धारित की जाती है, जिसके तहत पर्यटन से संबंधित प्रमुख मुद्दों और संभावनाओं पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। विश्व पर्यटन दिवस 2024 की थीम है, “पर्यटन और शांति” (Tourism and Peace) है, इस थीम का उद्देश्य है कि पर्यटन समुदायों को बदल सकता है – रोजगार पैदा कर सकता है, समावेश को बढ़ावा दे सकता है और स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं को मजबूत कर सकता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button