लाइफस्टाइल

White Color Cloth: सफेद रंग के कपड़े पहनने वालों की क्या होती है मानसिकता, जानें इसके पीछे का कारण…

White Color Cloth: आपने गौर किया होगा कि कुछ लोग ज्यादा सफेद रंग के कपड़े पहनना पसंद करते हैं। लेकिन, कभी आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है। आपका दिमाग क्या सोचकर ये करता है।

White Color Cloth: सफेद कपड़े पहनने वालों में होती है ये खासियत, पढ़ें पूरी खबर

दुनिया में तरह तरह के लोग रहते हैं। किसी को खाने का शौक होता है तो किसी को घूमने फिरने का। वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें हमेशा नए कपड़े पहनने का शौक होता है। लेकिन उनमें से भी कुछ खास लोग ऐसे होते हैं जिन्हें सिर्फ स्पेसिफिक कलर पसंद होता है। जो हमेशा एक ही रंग के कपड़े पहनते हैं। तो आज हम आपको अपने इस लेख में ऐसे ही लोगों के बारे में बताने जा रहेहैं जिन्हें सफेद रंग के कपड़े पहनने का शौक होता है। साथ ही ऐसे लोगों की साइकोलॉजी क्या होती है।

सफेद रंग पवित्रता का प्रतीक

दरअसल, सफेद रंग सबसे शांत और प्योर रंगों का प्रतिनिधित्व करता है। साइकोलॉजी में सफेद रंग अक्सर पवित्रता, मासूमियत और पूर्णता की भावना से जुड़ा हुआ है। साइकोलॉजी में ये नई शुरुआतों का प्रतीक है। इसलिए ऐसा माना जाता है कि जो लोग सफेद रंग चुनते हैं, वे सफाई और शांति पसंद करते हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

ऐसे लोगों की सोच होती साफ

इसके अलावा कई बार ये obsessive compulsive disorder का संकेत होता है जिसमें व्यक्ति साफ-सफाई और चीजों को ठीक रखने के पीछे जुनूनी होता है। ऐसे लोगों की सोच साफ होती है और वे कुछ भी छिपाकर रखना पसंद नहीं करते यानी Extrovert personality के होते हैं। जैसे सफेद रंग सारे रंगों को और निखारकर दिखाता है वैसे ही ये लोग लोगों के प्रति Reflect back attitude रखते हैं। यानी जैसे को तैसा।

Read More:- Gayatri Devi Love Story: 12 साल की उम्र में शादीशुदा महाराजा से हो गया था प्यार, इंदिरा गांधी से गायत्री देवी ने ली थी टक्कर

नई शुरुआत का प्रतीक है सफेद रंग

दरअसल, साइकोलॉजी में ये रंग नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा इस रंग की खास बात ये है कि ये सामने वाले लोगों की आंखों में भी ठंडक देता है और आपके प्रति उनके व्यवहार को सौम्य रखने में मदद करता है। हालांकि, सफेद रंग पहनने के पीछे लोगों के दूसरे कारण भी हो सकते हैं पर साइकोलॉजी ऐसे लोगों की पर्सनालिटी के बारे में ये बातें बताती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button