लाइफस्टाइल

Harmful Food for Dogs : अपने डॉगी को भूल कर भी न खिलाएं ये चीजें, वरना हो जाएगी आपकी मुसीबत

कई लोग घरों में डॉगी पालते हैं। और अपने डॉग्स के लिए लोग मार्केट से महंगे फूड भी खरीद लाते हैं मगर लेकिन कुछ फूड का सेवन पेट्स के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।

Harmful Food for Dogs : आपके पेट्स के लिए हो सकते है ये अनहेल्दी फूड, सेहत के लिए साबित हो सकती हैं जहर

कई लोग घरों में डॉगी पालते हैं। और अपने डॉग्स के लिए लोग मार्केट से महंगे फूड भी खरीद लाते हैं मगर लेकिन कुछ फूड का सेवन पेट्स के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।

डॉगी के लिए होती है ये चीजें अनहेल्दी –

आजकल के लाइफ में लगभग सभी घरों में पालतू जानवर होना आम बात होती है। वहीं, पेट्स में डॉग कई लोगों की पहली पसंद बन गयी है। वैसे तो कुत्ता वफादार होने के साथ-साथ घर के सभी लोगों का चहेता होता जा रहा है। फिर ऐसे में लोग अक्सर कुछ भी खाते समय पालतू जानवर को भी वही चीज खाने के लिए दे देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजों Harmful food का सेवन डॉग के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। जैसे कि खट्टे फलों से लेकर कच्चा मांस, अंडा, आइसक्रीम और कैफीन युक्त चीजें खाने से न सिर्फ डॉगी की तबीयत खराब हो  सकती है, बल्कि उसकी जान भी जा सकती है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

इन चीजों का सेवन हो सकता है जहर –

खट्टे फल सेवन से बचें –

कई फलों का सेवन डॉगी के लिए जानलेवा हो सकता है। जैसे कि एवोकाडो, चेरी, किशमिश, अंगूर, संतरा और नींबू जैसी खट्टी चीजें खाने से डॉगी को उल्टी और लूज मोशन का खतरा बना रहता है और वहीं इसके सेवन से दम घुटने और किडनी फेलियर की दिक्कत भी होने का खतरा हो सकता है।

नमक और अल्कोहल का उपयोग –

वैसे तो नमक में मौजूद सोडियम आयन डॉगी के लिए जहर साबित हो सकता है। इसे खाने से डॉगी को उल्टी, दस्त, कंपन और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां हो सकती हैं। वहीं अल्कोहल युक्त चीजें खिलाने से डॉगी कोमा में जाने जैसी गंभीर बीमारी का शिकार हो सकता है।

read more: Wolf Pack :  पूर्णिमा की रात चांद को देख कर क्यों रोते हैं भेड़िये, जानिए क्या है इसकी वजह 

नट्स और दालचीनी का सेवन –

कभी भी डॉगी को नट्स और दालचीनी भी नहीं खिलानी चाहिए। खासकर मैकाडामिया नट्स कुत्तों के लिए जानलेवा होते हैं। वहीं दालचीनी युक्त चीजें खाने से भी डॉगी बीमार पड़ जाते है। ऐसे में डॉगी की मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं। और साथ ही वो उल्टी, दस्त और सुस्ती जैसी बीमारियों से जूझने लगता है।

आइसक्रीम से रखें दूर –

अक्सर लोग आइसक्रीम खाते समय लोग डॉगी को भी खाने के लिए दे देते हैं। वहीं डॉगी भी आइसक्रीम बेहद चाव से खाता है। मगर आइसक्रीम में चीनी की मात्रा अधिक होती है तो ऐसे में ज्यादातर डॉग्स लैक्टोज को डाइजेस्ट नहीं कर पाते हैं, जिससे उनकी सेहत बिगड़ सकती है।

कच्चा मांस और अंडा –

डॉगी को नॉन वेज खाते समय कच्चा मांस या अंडा खाने के लिए नहीं देना चाहिए। कच्चे मांस में मौजूद एस्चेरिचिया कोली और साल्मोनेला जैसे बैक्टीरिया डॉगी के शरीर पर बुरा असर डालते हैं। वहीं अंडा खिलाने से डॉग में बायोटिन की मात्रा कम हो जाती है, जिससे उनकी त्वचा और हेल्थ खराब हो सकती है।

कैफीन और चॉकलेट का सेवन भी खतरनाक –

वैसे तो डॉगी को चॉकलेट या कैफीन युक्त चीजें खिलाने से भी बचना चाहिए क्योंकि इनमें मिथाइल सैन्थिन नामक रसायन पाया जाता है। जिसका सेवन करने से डॉग को उल्टी, हार्ट बीट रेट, दौरे पड़ने और मृत्यु होने तक की भी संभावना रहती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button