लाइफस्टाइल

Useful Tips For Acne Prone Skin: चेहरे पर मुंहासों व सूजन को कम करने में मदद करते ये घरेलू नुस्खे, आज ही से अपनाएं

अगर आप भी Acne Prone Skin की समस्या से परेशान हैं तो परेशान न हों। हम आपको ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे जो मुंहासों और सूजन को चुटकियों में कम कर देगा।

Acne Prone Skin के लिए फायदेमंद है एलोवेरा और हल्दी, छूमंतर हो जाएंगे मुंहासे

त्‍वचा कई प्रकार की होती हैं। अलग-अलग तरह की त्‍वचा की देखभाल के लिए आपको अलग-अलग तरीके अपनाने होते हैं। कुछ लोगों की त्‍वचा एक्ने प्रोन होती है। ऐसी त्वचा को हमेशा विशेष देखभाल की जरूरत पड़ती है। आपको एक्ने प्रोन स्किन (Acne Prone Skin) के लिए बहुत सारे प्रोडक्‍ट्स मार्केट में मिल जाएंगे। मगर ऐसी त्वचा पर आपको बहुत ही सौम्य प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए। केमिकल से बने प्रोडक्ट्स एक्ने प्रोन त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो हमारे बताए इस उपाय को जरूर आजमाएं। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में-

एलोवेरा

एलोवेरा में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। ये मुंहासे को कम करने में मदद करते हैं। एलोवेरा जेल को आप त्‍वचा पर डायरेक्ट न लगाएं बल्कि आप दूध या गुलाब जल के साथ मिक्स करके इसे चेहरे पर लगाएं। इससे मुंहासों की समस्या से आपको राहत मिलेगी। मुंहासों की वजह से यदि आपके चेहरे पर सूजन है, तो वह भी इस नुस्खे से दूर हो जाएगी।

ट्री-ट्री ऑयल

टी ट्री ऑयल एंटी फंगल होता है। यह संक्रमण फैलाने वाले रोगाणुओं का खात्मा करता है। इसमें एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते हैं। मुंहासों की वजह से अगर त्‍वचा पर सूजन है, तो भी आप ट्री-ट्री ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं। जो सूजन को भी कम करने के लिए फायदेमंद होगा। आप शहद या एलोवेरा जेल में केवल 2 बूंद ट्री-ट्री ऑयल को मिक्‍स करके चेहरे पर लगा सकती हैं।

ग्रीन टी टोनर

ग्रीन टी के पानी में गुलाब जल मिक्स करें। इसे स्प्रे बॉटल में भर लें। फिर आप इस मिश्रण को फेशियल टोनर की तरह चेहरे पर इस्तेमाल करें। इससे त्वचा की सूजन भी कम होगी। मुंहासों को सूखने में भी मदद मिलेगी ।

Read More:- Juice For Glowing Skin :रोजाना करें इन जूस का सेवन, सेब-टमाटर जैसे लाल हो जाएंगे गाल 10 साल कम दिखेगी उम्र

शहद

शहद में एंटी बैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो मुंहासों को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही त्वचा को पोषण प्रदान करते हैं।

हल्दी

हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती है। इसमें बहुत सारे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं और यह एंटी इंफ्लेमेटरी भी होती है। इसे आप दूध में डाल कर लेप बना कर चेहरे पर लगा सकती हैं। आप एलोवेरा जेल में भी चुटकी भर हल्‍दी मिलाकर इस्तेमाल कर सकती हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

नीम

नीम में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण होते हैं। जो कील मुंहासों को कम करने में मदद करते हैं। आप नीम के पत्तों का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगा सकती हैं। या फिर नीम सोप का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

दही

दही में लैक्टिक एसिड होता है। जो त्वचा को एक्सफोलिएट करने और दाग धब्बों को कम करने में मदद करता है। आप दही का इस्तेमाल किसी भी फेस मास्क या फेस पैक के लिए भी कर सकती हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

• दिन में दो बार सुबह और रात को चेहरा जरूर धुलें।
• नरम तौलिए का करें इस्तेमाल।
• स्किन को तौलिए से ज्यादा न रगड़ें।
• तेल और मेकअप हटाने के लिए क्लींजर का इस्तेमाल जरूर करें। अपनी स्किन को मॉइस्चराइज करें और धूप से बचाएं।
• पौष्टिक आहार लें और खूब पानी पीएं।
• तनाव कम लें।
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button