लाइफस्टाइल

Infection In Uterus : महिलाएं इन लक्षणों को कभी न करें नजर अंदाज, हो सकती है इंफेक्शन का खतरा

किसी भी महिला को अगर योनि से बैक्टीरिया उसके गर्भाशय तक पहुंच जाते हैं, इसकी वजह से पेल्विक एरिया में सूजन हो जाती है ऐसे में बच्चेदानी में इंफेक्शन का खतरा हो सकता है।

Infection In Uterus : आपको नजर आएं ये लक्षण, तो समझ जाइए बच्चेदानी में हो गया है इंफेक्शन

किसी भी महिला को अगर योनि से बैक्टीरिया उसके गर्भाशय तक पहुंच जाते हैं, इसकी वजह से पेल्विक एरिया में सूजन हो जाती है ऐसे में बच्चेदानी में इंफेक्शन का खतरा हो सकता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

महिला के यूट्रस में इंफेक्शन का होना –

किसी भी महिला को प्रेगनेंसी कंसीव करने के लिए बच्चेदानी का हेल्दी होना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि अंडे और स्पर्म फर्टिलाइज होने के बाद बच्चेदानी में ही विकसित होते हैं। हालांकि, बच्चेदानी में गड़बड़ी होने के कारण कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं में से एक आम समस्या होती है यूट्रस में इंफेक्शन, जो आजकल अक्सर महिलाओं में आम होती जा रही है। इस हेल्थ कंडीशन में योनि से बैक्टीरिया उसके गर्भाशय तक पहुंच जाते हैं। इसकी वजह से पेल्विक एरिया में सूजन हो जाती है। इसलिए आपको बच्चेदानी में इन्फेक्शन के लक्षणों के बारे में बता रहे हैं, ताकि सही समय पर इसका इलाज करा सकें।

Read more:- Relationship Tips: अपने रिश्ते को इमोशनली और मेंटली रखें सेफ, फॉलो करें कुछ टिप्स

बच्चेदानी में इन्फेक्शन के लक्षण –

अगर किसी महिला के पेट के निचले हिस्से में दर्द होता है। और अगर आपको लगातार पेट में दर्द और चुभन रहती है तो डॉक्टर को जरूर दिखा लें।

अगर पेशाब करते समय अगर आपको जलन महसूस होती है तो फिर ये बच्चेदानी के इंफेक्शन के कारण हो सकते हैं। हालांकि इसके पीछे कुछ और कारण भी हो सकते हैं।

किसी भी महिला को अगर बदबूदार वेजाइनल डिस्चार्ज होना भी बच्चेदानी का इंफेक्शन का कारण होता है। अगर आपको योनि से दुर्गंध वाला डिस्चार्ज हो रहा है, तो फिर ये यूट्रस इंफेक्शन का कारण हो सकता है। और इसे आप नजरअंदाज नही कर सकते है।

अगर पीरियड्स के दौरान आपको बहुत दर्द होता है तो फिर यह बच्चेदानी इंफेक्शन का कारण हो सकता है। या हैवी ब्लीडिंग भी यूट्रस इंफेक्शन के कारण हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में आपको डॉक्टर से तुरंत सलाह लेना चाहिए।

अगर आपको अपने पार्टनर के साथ यौन संबंध के दौरान तेज दर्द महसूस हो, तो आपको डॉक्टर के पास जाकर जांच करवा लेनी चाहिए।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button