लाइफस्टाइल

Towel Cleaning For Health: आखिर कितने दिनों बाद धोना चाहिए तौलिया? जानें इस्तेमाल करने का सही नियम

Towel Cleaning For Health: एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर आप दिन में एक बार नहाते हैं, तो तौलिया तीन दिन बाद धो सकते हैं, लेकिन अगर आप रोज 2 या इससे ज्यादा बार नहाते हैं, तो आपको तौलिया जल्दी धोना चाहिए।

Towel Cleaning For Health: हफ्ते में दो बार जरूर धुलें तौलिया, नहीं तो पड़ सकते हैं बीमार

नहाना हमारे लिए बहुत जरूरी है। इसके स्वास्थ्यवर्धक फायदे तो आपको पता ही होंगे। कभी कभार नहाना मिस कर भी दिया जाए तो भी यह जरूरी है कि आप अपने शरीर को साफ रखें। पर नहाने के लिए उपयोग होने वाली सबसे जरूरी चीजों का क्या? उन्हें कितना साफ किया जाना चाहिए? हम बात कर रहे हैं तौलिए की। आखिर नहाने के बाद आपके शरीर की सफाई के लिए सबसे जरूरी चीज तो वही है। तौलिया अगर साफ नहीं है, तो हमारा शरीर नहाने के बाद भी गंदा हो सकता है। अब एक जरूरी सवाल, आखिर तौलिए को कितने दिनों में धोना चाहिए? एक तौलिया कितने दिनों तक बिना धोए चल सकता है? आज हम इसी सवाल का जवाब देने जा रहे हैं।

तौलिया को इस्तेमाल करने के बाद रोज धोना जरूरी नहीं होता है। तौलिया पर मौजूद डेड स्किन सेल्स, बैक्टीरिया, पसीना और गंदगी को हटाने के लिए इसे हर 3 दिन में एक बार अच्छी तरह धोना चाहिए। आप चाहें तो सप्ताह में दो तौलिया इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर आप दिन में एक बार नहाते हैं, तो तौलिया तीन दिन बाद धो सकते हैं, लेकिन अगर आप रोज 2 या इससे ज्यादा बार नहाते हैं, तो आपको तौलिया जल्दी धोना चाहिए। अगर आप तौलिया रोज धोकर इस्तेमाल करते हैं, तो यह सेहत के लिए अच्छा माना जा सकता है।

धोकर इस्तेमाल करें नया तौलिया

इस बात का ध्यान रखना भी जरूरी है कि अगर आप बिल्कुल नया तौलिया लेकर आए हैं, तो एक बार धोने के बाद ही इस्तेमाल करें। तौलिया बनाते वक्त इसे सॉफ्ट रखने के लिए कंडीशनर, कलर के लिए केमिकल और सिकुड़न को कम करने के लिए थोड़ी मात्रा में फॉर्मल्डिहाइड भी मिलाया जाता है। इसलिए ब्रांड न्यू तौलिया लाकर पहले उसे अच्छी तरह धोकर सुखा लें, इसके बाद ही उसे इस्तेमाल करें। तौलिया को हमेशा ठंडे पानी में धोना चाहिए। तौलिया को कभी भी फैब्रिक सॉफ्टनर से नहीं धोना चाहिए। सॉफ्टनर का इस्तेमाल करने से तौलिया की अब्जॉर्बिंग पावर कम हो सकती है।

Read More:- Best Foods To Gain Weight: दुबलेपन से हैं परेशान? आज से खाना शुरू कर दें ये चीजें, तेजी से बढ़ेगा वजन और तंदुरुस्त बनेगा शरीर

ऐसे बरकरार रहेगी हाइजीन

जानकारों की मानें तो आप तौलिया को डिटर्जेंट का इस्तेमाल कर वॉशिंग मशीन में धो सकते हैं और कोशिश करें कि सप्ताह में या तो 2 तौलिया इस्तेमाल करें या 3 दिन बाद एक तौलिया को जरूर धो लें। इससे आपके शरीर की हाइजीन बरकरार रहेगी और बैक्टीरिया फैलने का खतरा कम हो जाएगा। इसके अलावा अगर आप बीमार हों, तो उसके बाद तौलिया को अच्छी तरह जरूर धो लेना चाहिए, ताकि बीमारी के वायरस या बैक्टीरिया साफ हो जाएं और आगे बीमारियों का खतरा न रहे। तौलिया की साफ-सफाई रखकर हेल्दी रहा जा सकता है।

कितने दिनों में धोएं हैंड और फेस टॉवल

अगर 3 ड्राई यूज वाला नियम याद रखा जाए, तो यह समझ आएगा कि हमें हैंड टॉवल हर दिन धोना चाहिए। एक दिन में कम से कम तीन बार तो हाथ धो ही लिए जाते हैं। ऐसे ही फेस वॉश भी हो जाता है। ऐसे में तीन बार वाला रूल लागू किया जाए, तो हर रोज टॉवल धोना ही होगा।

रोजाना जरूर करें यह काम

तौलिए को रोजाना पूरी तरह से सुखाना जरूरी है। अगर धूप में सुखाया नहीं जा सकता है, तो भी पंखे के नीचे इसे सुखा लें। तौलिया जितना गीला रहेगा, उतने ही ज्यादा कीटाणु होंगे। ऐसे में बीमारियां होने की गुंजाइश बनी रहती है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

क्यों जरूरी है तौलिए को हफ्ते में दो बार धोना?

तौलिया घंटों तक गीला रहता है। कुछ घरों में तो इतनी जगह भी नहीं होती कि इसे रोजाना सुखाया जा सके। घंटों तक बिना धूप के गीले तौलिए में कीटाणु पनपते हैं। हमारी स्किन में 19 मिलियन सेल्स होते हैं और 650 पसीने के ग्लांड्स। ऐसे में डेड स्किन लेयर भी हमारे शरीर में होती है। जब हम नहाते हैं तब कुछ हद तक यह लेयर हट जाती है, लेकिन अधिकतर टॉवल में ही चिपक जाती है। इसलिए शरीर में मौजूद कीटाणु तौलिए में भी रह जाते हैं।

कब तौलिया ज्यादा जल्दी धोना चाहिए?

यह जरूरी नहीं कि हर मामले में तीन यूज वाला रूल ही अप्लाई हो। ऐसा भी हो सकता है कि आपको कुछ टॉवल इससे जल्दी धोने पड़ें-

  • जिम टॉवल एक बार यूज के बाद ही धो लेने चाहिए।
  • ऐसा कोई भी टॉवल जिसमें बॉडी फ्लूइड होता है, जैसे ब्लड स्टेन आदि उन्हें जल्दी धोना चाहिए।
  • बाथरूम में रखे जाने वाले टॉवल जो हमेशा गीले रहते हैं उन्हें दो बार से ज्यादा यूज नहीं करना चाहिए।
  • अगर किसी को स्किन से जुड़ी समस्या है जैसे एग्जिमा या सेंसिटिव स्किन, तो उन्हें अपने टॉवल जल्दी धो लेने चाहिए।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button