लाइफस्टाइल

Tips To Take Care Of Elderly: बुढ़ापे में ऐसे रख माता-पिता का ख्याल , हमेशा रहेंगे खुश और हेल्दी

कुछ ही बच्चे बढ़ती उम्र में मां-बाप के साथ होते है जो उनका साथ या फिर उनका पालन पोषण करते हैं। अगर आप अपने मां-बाप की सही तरीके से सेवा करे तो उन्हें भी बढ़ती उम्र का ज्यादा अंदाजा नहीं होगा। आप हमेशा चाहेंगे की आपके मां-बाप हमेशा स्वस्थ रहे। इसके लिए आप इन तरीकों से अपने मां-बाप को स्वस्थ रख सकते हैं।

Tips To Take Care Of Elderly: बूढ़े मां-बाप का ख्याल रखना है बेहद आसान, बस अपनी लाइफस्टाइल में करें ये 5 बदलाव

उम्र बढ़ने के साथ शरीर कमजोर होता जाता है और कई तरह की दिक्‍कतों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में उन्हें लोगों के साथ और मदद की जरूरत होती है. अगर आपके माता-पिता बूढ़े हो रहे हैं या घर में दादा-दादी हैं, तो कुछ बातों को ध्यान में रखकर आप उन्हें खुश और हेल्दी रख सकते हैं.अपने बूढ़े माता-पिता को स्वस्थ रखने के लिए आप परेशान हैं तो इन बदलाव से आप अपने माता-पिता का ख्याल रख सकते हैं।

कुछ ही बच्चे बढ़ती उम्र में मां-बाप के साथ होते है जो उनका साथ या फिर उनका पालन पोषण करते हैं। अगर आप अपने मां-बाप की सही तरीके से सेवा करे तो उन्हें भी बढ़ती उम्र का ज्यादा अंदाजा नहीं होगा। आप हमेशा चाहेंगे की आपके मां-बाप हमेशा स्वस्थ रहे। इसके लिए आप इन तरीकों से अपने मां-बाप को स्वस्थ रख सकते हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

सबसे पहले तो अगर आप चाहते हैं की आपके माता-पिता हमेशा स्वस्थ रहे तो आपको उनके खानपान पर हमेशा ध्यान रखना होगा। उन्हें खाने में स्वस्थ आहारही दें। उन्हें पूरी मात्रा में खाना खिलाएं। अक्सर ऐसा होता है की बढ़ती उम्र के साथ इंसान की खाने की इच्छा भी कम होती रहती है। लेकिन आप उन्हें ज्यादा और अच्छा खाना देने की कोशिश करें। जिससे की उनके शरीर में सही मात्रा में न्यूट्रीएंट्स पहुंच सके। जो उन्हें स्वस्थ रखने में मदद करेगा। बढ़ती उम्र के साथ लोगों को हड्डियों में कमजोरी आने लगती है। तो उन्हें ऐसा खाना खाने के लिए प्रेरित करे जो उन्हें ज्यादा मात्रा में प्रोटीन जैसी चीजें पहुंचाए

लोग बढ़ती उम्र देखकर घूमना बंद कर देते हैं। लेकिन अगर आप उन्हें घूमने के लिए प्रेरित करेंगे तो वह और भी ज्यादा स्वस्थ रह सकेंगे। उन्हें आप रोज सुबह घूमने के लिए भेजें उनके शरीर में ताजगी भी आए। साथ ही घूमने से उनका शरीर चलता रहेगा जो कि उनके लिए बेहतर होगा। घूमने के अलावा उन्हें योग करने के लिए बोले। योगा से कई लोगों के शरीर में ताजगी आ जाती है। ऐसा करने से वो स्वस्थ ही नहीं बल्कि वह अपने तनाव से भी छुटकारा पा सकेंगे। उन्हें तनाव कम करने में घूमना और योग करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

आप उनकी मेडिकल हिस्ट्री को लेकर जागरूक रहे। उसमें बिलकुल भी लापरवाही न दिखाएं। उन्हें रूटीन चेकअप के लिए संबंधित डॉक्टर के पास लेकर जाएं। डॉक्टर के पास न जाकर टाल-मटोल करना आपके माता-पिता के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसके अलावा आप उनके ब्लड टेस्ट को लगातार करवाएं। जिससे कोई दिक्कत होने पर आपको पहले से उसकी जानकारी हूं ताकि आप उसका इलाज स्टार्ट करवा सके।

Read more:- June Born Baby: जून मे जन्मे लोग करते है ‘बसंती’ के तरह बहुत बाते, यहाँ पढ़िए इनकी खूबियां!

बढ़ती उम्र में मां-बाप सबसे ज्यादा अपने बच्चों पर निर्भर होते हैं। ऐसे में आप उन्हें अपना प्यार और भरोसा दिखाने की कोशिश करें। जो उनके बढ़ते तनाव को दूर रखे और वह आपके साथ रहकर खुश रहे। तनाव दूर और खुश रहने से उनका स्वास्थ भी ठीक रहेगा। क्योंकि इस उम्र में आकर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे उनकी सेवा करे और उन्हें खुश रखे। ऐसा कर आप अपने माता-पिता को स्वस्थ और खुशाल रख सकते हैं। और इससे उन्हें अपनी बढ़ती उम्र का अंदाजा भी नहीं होगा साथ ही आपको भी उनके स्वस्थ रहने पर खुशी महसूस होगी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस  ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button