लाइफस्टाइल

Tips for First Flight Journey: पहली बार कर रहे है हवाई यात्रा, तो न करें ये गलतियां

Tips for First Flight Journey: अगर लेना चाहते है अपनी पहली हवाई यात्रा का मजा, तो न करें ये चार गलतियां


Tips for First Flight Journey: एक समय होता था जब हवाई यात्रा करना बहुत बड़ी बात हुआ करती थी लेकिन आज के समय पर कई लोगों के लिए हवाई यात्रा करना एक सामान्य बात हो गई है। लेकिन आज भी हमारे देश में कई लोग या फिर कहे परिवार ऐसे है जिन्होंने अभी तक हवाई यात्रा नहीं की है। जो आज भी हवाई यात्रा को एक सपने जैसा मानते हैं। खास कर हमारे देश के मिडिल क्लास फॅमिली के लोग। ये लोग जब पहली बार हवाई जहाज में बैठते हैं तो मानो उनका कोई बहुत बड़ा सपना साकार हो गया हो।

कई लोग तो पहली बार हवाई जहाज में बैठने के लिए बहुत ज्यादा उत्सुक होते हैं वहीं कुछ लोग हवाई जहाज में बैठने को लेकर काफी ज्यादा नर्वस हो जाते हैं।

इतना ही नहीं इसके साथ ही कई बार तो लोग जहाज में बैठते है लेकिन उन्हें कई सारी चीजे के बारे में पता नहीं होता। जिसके कारण वो अपनी यात्रा को लेकर कंफ्यूज रहते है। अगर आप भी पहली बार हवाई यात्रा करने जा रहे हैं तो फ्लाइट की उड़ान भरने से पहले आपको इन खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। जिसे की आपका सफर यादगार बना रहे और आपको यात्रा के दौरान कोई परेशानी न हो।

जहाज की पहली यात्रा के दौरान न करें ये गलतियां

फ्लाइट टिकट: कई लोग फ्लाइट में सफर करने के लिए इतने ज्यादा उत्सुकता होते है कि वो फ्लाइट में सफर करने के लिए सबसे जरूरी चीज भूल जाते है वो है फ्लाइट का टिकट। कई लोग तो जल्दी एयरपोर्ट पहुंचने के चक्र में अपनी फ्लाइट की टिकट घर पर ही छोड़ देते है। या फिर उत्सुकता या जल्दबाजी के चक्र में अपना बोर्डिंग टाइम ही भूल जाते है। जिसके कारण आपकी फ्लाइट मिस भी हो सकती है।

इतना ही नहीं आपको अपनी टिकट का प्रिंट आउट अपने साथ रखना होगा साथ ही साथ आपको अपनी आईडी जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर कार्ड भी अपने साथ रखना होगा।

Tips for First Flight Journey

Read more- फ्लाइट में पहली बार जा रहे हैं तो जरुर पढ़ें यह लेख

जाने सही तरीके से चेक इन करने का तरीका: अगर आप पहली बार फ्लाइट में यात्रा कर रहा है तो हो सकता है आपको समझ न आए कि क्या करना है, और अपनी फ्लाइट कैसे खोजनी है। इसके लिए सबसे पहले आपको अपनी टिकट को चेक-इन काउंटर पर जाकर दिखना होगा। उसके बाद आपको वह से अपना बोर्डिंग पास लेना होगा। उसके बाद आपको अपने सामान का वजन करना होगा। उसके बाद मेटल डिटेक्टर मशीन से गुजरना पड़ेगा।

उस दौरान आपको अपना बोर्डिंग पास छोड़कर बाकि अपना सारा सामान ट्रे में रखना होगा। उसके बाद अपनी फ्लाइट की घोषणा को सुने और फ्लाइट टिकट में दिए गए टर्मिनल से फ्लाइट में प्रवेश करें। इसके साथ ही अगर आपको कोई भी कंफ्यूजन हो रही हो तो आपको बिना झिझक एयरपोर्ट के कर्मचारियों की मदद लेनी चाहिए।

सही तरीके से पैकिंग करें
: आप जो भी सामान अपने साथ फ्लाइट में लेकर जाना चाहते है उससे रखने से पहले आपको एयरलाइंस के बैगेज रूल्स के बारे में जान लें चाहिए। उसके बाद आपको उसी आधार पर अपना सामान पैक करना चाहिए। आपको फ्लाइट में अपने साथ सिर्फ एक केबिन बैग ले जाने की अनुमति मिलती है।

इसके अलावा आपको अपना बड़ा बैग एयरलाइन काउंटर पर ही जमा करना होता है इस लिए आपको उस बैग में सिर्फ वही सामान रखना चाहिए जिसकी आपको यात्रा के दौरान जरूरत पड़ सकती है जैसे दवा, जरूरी दस्तावेज, खाने पीने का कुछ जरूरी सामान आदि।

Tips for First Flight Journey

जाने फ्लाइट में पहुंच कर क्या करें: जब आप फ्लाइट के अंदर प्रवेश कर लेते है तो आपको अपनी टिकट के अनुसार निर्धारित सीट को तलाश कर उसी पर बैठना चाहिए। अगर आपको समझ नहीं आ रहा तो आपको बिना झिझक फ्लाइट अटेंडेंट की मदद लेनी चाहिए। उसके बड़ा आपको अपनी सीट के ऊपर दिए शेल्फ पर अपना केबिन बैग रखना चाहिए। उसके बाद आपको अपने फोन को फ्लाइट मोड पर रखना चाहिए और फ्लाइट स्टाफ के निर्देशों को ध्यान से सुनना चाहिए।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button