लाइफस्टाइल

Surya Grahan 2023: 20 अप्रैल को लगने वाला है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जाने किन किन राशियों के लिए है शुभ

Surya Grahan 2023: जाने क्यों लगता है सूर्य ग्रहण

Surya Grahan 2023: क्या आपको पता है साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण कब लगने वाला है? अगर नहीं तो आपको बता दें कि साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगने जा रहा है। अगर हम हिंदू पंचांग की बात करें तो हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को साल का पहला ग्रहण लगेगा। ये बात तो आप जानते ही होंगे कि हर साल सूर्य और चंद्र ग्रहण लगते हैं जिसे विज्ञान में खगोलीय घटना माना जाता है जबकि हमारे ज्योतिष शास्त्र में इस खगोलीय घटना का विशेष महत्व होता है। आपको बता दें कि 20 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। जिसके कारण इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

लेकिन इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव हर एक राशि के लोगों के जीवन पर आवश्य ही पड़ेगा। 20 अप्रैल को लगने वाले इस सूर्य ग्रहण को वैज्ञानिक हाइब्रिड सूर्य ग्रहण का नाम दे रहे हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते है साल के पहले सूर्य ग्रहण से जुड़ी सभी जानकारियां।

साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण कब?

आपको बता दें कि साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण वैशाख माह के कृष्ण पक्ष यानी की 20 अप्रैल को लगने वाला है। इस सूर्य ग्रहण की शुरुआत 20 अप्रैल 2023 को सुबह 7 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा 20 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर खत्म हो जाएगा। यानी की सूर्य ग्रहण 5 घंटे 24 मिनट तक रहेगा। बता दें कि इस सूर्य ग्रहण को भारत में नहीं देखा जायेगा, जबकि दुनिया के बाकी हिस्सों में इसे आसानी से देखा जा सकेगा।

Read more: Yoga Tips: दिनभर महसूस करना चाहते हैं ऐनर्जी, तो फायदेमंद हो सकते हैं ये योगासन

कहां कहां दिखेगा ये सूर्य ग्रहण

आपको बता दें कि 20 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। यह सूर्य ग्रहण कंबोडिया, चीन, अमेरिका, समोआ, सोलोमन, बरूनी, सिंगापुर, थाईलैंड, अंटार्कटिका, माइक्रोनेशिया, मलेशिया, फिजी, जापान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण हिंद महासागर, वियतनाम, ताइवान, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस और दक्षिण प्रशांत महासागर जैसी जगहों पर ही दिखाई देगा।

इन राशियों के लिए शुभ है सूर्य ग्रहण

वृषभ राशि: 20 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण वृषभ राशि वाले लोगों के लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। इस दौरान वृषभ राशि वाले लोगों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। इस दौरान इन लोगों की आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। साथ ही साथ आय के क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान इन लोगों को हर क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग और तरक्की मिलेगी।

मिथुन राशि: इस राशि के लोगों के लिए आने वाला सूर्य ग्रहण अच्छा सबित होगा। इस दौरान इस राशि के लोगों की विवाह से जुड़ी सभी समस्याएं दूर होंगी साथ ही साथ आर्थिक समस्याएं भी खत्म होंगी। इतना ही नहीं इस दौरान कार्यक्षेत्र में तरक्की ही तरक्की प्राप्त होगी। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा लेकिन किसी भी फैसले को जल्दबाजी में न ले।

धनु राशि: धनु राशि वाले लोगों के लिए यह सूर्य ग्रहण काफी अच्छा साबित होने वाला है। आपको पिछले निवेशों से लाभ प्राप्त हो सकता है साथ ही  दौरान आप अपने शत्रुओं पर काबू पाने और सामाजिक सम्मान पाने में सक्षम होंगे।

मीन राशि: इस राशि वाले लोगों को आमदनी में बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा और साथ ही इसके संबंध वरिष्ठ लोगों से बनेंगे जो कि समाज के रसूखदार लोग होंगे। इससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सफल रहेंगे और आप की आमदनी बढ़ने के मार्ग खुलेंगे।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button