लाइफस्टाइल

Sunlight Benefits For Health: हड्डियां ही नहीं, मेंटल हेल्थ के लिए भी जरूरी है सूरज की रोशनी, सुबह 30 मिनट धूप में बैठें, आपके शरीर में होंगे ये बदलाव

Sunlight Benefits For Health: सूरज की रोशनी हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण होती है यह तो बचपन में पढ़ा होगा लेकिन क्या आपको इससे सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में पता है। सूरज की रोशनी आपके शरीर की कई परेशानियों को कम कर सकता है। जानें रोज सुबह धूप में थोड़ा वक्त बिताने से आपको सेहत से जुड़े क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

Sunlight Benefits For Health: आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ-साथ स्लीपिंग साइकिल को भी सुधारता है सूरज की रोशनी

सूरज हमारे लिए क्यों जरूरी है आपको आज के दिन इस बारे में 2 मिनट तो जरूर सोचना चाहिए। क्योंकि ये हर किसी के लिए इकलौता एनर्जी का सोर्स है। इसके बिना हमारे शरीर के तमाम अंग सही से काम नहीं कर पाएंगे तो हम कई बीमारियों के शिकार भी हो सकते हैं। इसके अलावा भी सूरज की रोशनी हमारे लिए कई कारणों से जरूरी है। जैसे आपकी नींद को सही रखने के लिए, ब्रेन के काम काज के लिए, हड्डियों की सेहत के लिए और तो और आपको खुश रहने के लिए भी सूरज की रोशनी जरूरी है। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

आंखों के लिए है जरूरी Sunlight Benefits For Health

प्राकृतिक सूर्य के प्रकाश के संपर्क में आने से आंख के स्वास्थ्य के लिए कई लाभ जुड़े हैं। सबसे पहले, सूर्य का प्रकाश विटामिन डी का एक समृद्ध स्रोत प्रदान करता है, जो आंखों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विटामिन डी को उम्र से संबंधित धब्बेदार अध: पतन (एएमडी) के कम जोखिम से जोड़ा गया है, जो वृद्ध वयस्कों में दृष्टि हानि का एक प्रमुख कारण है। इसके अतिरिक्त, यह आंखों में कैल्शियम के स्तर को विनियमित करने में सहायता करता है, जिससे समग्र रूप से बेहतर नेत्र स्वास्थ्य में योगदान मिलता है। इसके अलावा, सूरज की रोशनी शरीर की आंतरिक घड़ी को विनियमित करने में मदद करती है, जिसे सर्कैडियन लय के रूप में जाना जाता है, जो हमारे सोने-जागने के चक्र को नियंत्रित करती है। एक अच्छी तरह से संरेखित सर्कैडियन लय बेहतर नींद की गुणवत्ता सुनिश्चित करती है, जो बदले में, अधिक आराम और तरोताजा आंखों की ओर ले जाती है।

मेंटल हेल्थ के लिए भी जरूरी Sunlight Benefits For Health

धूप का मानसिक स्वास्थ्य पर भी पॉजिटिव प्रभाव पड़ता है। माना जाता है कि सूरज की रोशनी के संपर्क में आने से ब्रेन में सेरोटोनिन नामक हार्मोन स्तर बढ़ता है। सेरोटोनिन हार्मोन मूड को बेहतर बनाने और व्यक्ति को शांत और केंद्रित महसूस करने में मदद करता है। सेरोटोनिन को खुशी का हार्मोन भी कहा जाता है। धूप में समय बिताने से तनाव और चिंता को भी कम किया जा सकता है, जिससे मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। इसके लिए सुबह 7 बजे तक की धूप ज्यादा फायदेमंद होती है। जब आप सुबह जल्दी उठकर उगते सूरज को देखें और उस समय मेडिटेशन या योग करेंगे तो ये आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

Read More:- Benefits Of Broccoli: गोभी से भी ज्यादा हेल्दी है ब्रोकली, वेट लॉस से लेकर हड्डियाें तक को रखे मजबूत, जानें इसे खाने का तरीका

बॉडी क्लॉक को करे सेट Sunlight Benefits For Health

बॉडी क्लॉक को सेट करने वाला असल में सूरज ही है। ये आपके सर्केडियन रिदम को सेट करता है जिसकी वजह से होता ये है कि शरीर को उठने और सोने का समय मिल जाता है। फिर शरीर इसी के हिसाब से सोता है और जागता है। इससे आपके शरीर का मेटाबोलिज्म भी सेट हो जाता है, खाना-पान सही हो जाता है और शरीर के तमाम अंग एक बेहतर तरीके से काम कर पाते हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

विटामिन और मिरल्स का सोर्स Sunlight Benefits For Health

अगर आप सूरज की रोशनी नहीं ले पाते हैं तो आपके शरीर में विटामिन डी की कमी हो सकती है। क्योंकि शरीर गुड कोलेस्ट्रॉल और धूप को मिलाकर ही अपने लिए विटामिन डी को तैयार करता है। इसके अलावा भी जिंक और विटामिन सी जैसे कई मिनरल्स के अवशोषण के लिए भी सूरज की रोशनी ही जरूरी है। साथ ही ये हड्डियों को सेहतमंद रखने और फिर इनके काम काज को बेहतर बनाने के लिए भी जरूरी है। अगर पर्याप्त मात्रा में सूरज की रोशनी नहीं लेंगे तो आपके बाल झड़ सकते हैं और आपको स्किन इंफेक्शन की समस्या तक हो सकती है। तो, रोजाना सुबह की पहली धूप जरूर लें जो कि सेहत के लिए बहुत जरूरी है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button