लाइफस्टाइल

Success tips: स्वामी विवेकानंद के सफलता का मूलमंत्र,जाने क्या है ये अनमोल विचार

भारत के आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी को मनाई जाती है। आज के दिन को हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

Success tips: विवेकानन्द के इस संदेश से बदल जाएगा आपका जीवन

स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 के दिन कोलकाता में एक अमीर बंगाली कायस्थ परिवार में हुआ था। उनका नाम नरेंद्र नाथ दत्त था जो दक्षिणेश्वर के एक प्रख्यात संत स्वामी रामकृष्ण परमहंस के शिष्य थे।सन्यासी बनने के बाद स्वामी विवेकानंद ने इंसानियत के महत्व को समझाया था। विवेकानंद पढ़ाई के साथ शास्त्रीय संगीत, साहित्य और खेल में भी उत्तम थे।

स्वामी विवेकानंद का योगदान –

भारत के आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी को मनाई जाती है। आज के दिन को हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद ने युवाओं का सही मार्गदर्शन करने के लिए सफलता के कुछ महत्वपूर्ण मंत्र दिए, जो आज भी अगर अपने जीवन में शामिल किया जाए तो लोग सफलता की दिशा में आगे बढ़ सकते है।स्वामी विवेकानंद के विचार, उनके अनमोल वचन युवाओं को प्रोत्साहन देते हैं। साल 1893 में स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका के शिकागो शहर में विश्व धर्म सम्मेलन में हिस्सा लिया था। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत हिंदी में ये कहकर की, ‘अमेरिका के भाइयों और बहनों’। उनके भाषण के बाद वहां मौजूद सभी लोग इतना प्रभावित हुए कि करीब दो मिनट तक हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा था।

Read more: Sawan 2023: सावन में क्यो की जाती है शिव की पूजा, इस साल सावन में क्यों है 8 सोमवार

स्वामी विवेकानंद के मूल मंत्र क्या है –

  • एक समय में एक काम करो और उस काम को करते समय अपना  पूरा ध्यान रखो आत्मा और बाकी सब कुछ भूल जाओ
  • अपने स्वभाव के प्रति सच्चा होना सबसे बड़ा धर्म है चाहिए। स्वयं पर ही पहले विश्वास करो।
  • ब्रह्मांड की सारी शक्तियां  हमारी हैं। हम  अपनी आंखें बंद कर लेते हैं और फिर रोते हैं कि कितना अंधकार छाया हुआ है।
  • कोई विचार अनन्य रूप से मस्तिष्क पर अधिकार कर लेता है तब वह वास्तविक, भौतिक या मानसिक अवस्था में परिवर्तित हो जाता है।
  • एक विचार को अपना जीवन बना लो। उसके बारे में सोचो, उसके बारे में ही सपने देखो, उस विचार को जियो।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button