लाइफस्टाइल

Sonam Kapoor Diet Plan: सोनम कपूर हैं डाइबेटिक, खुद को फिट रखने के लिए फॉलो करती हैं ये डाइट प्लान, आप भी कर सकते हैं ट्राई

Sonam Kapoor Diet Plan: बॉलीवुड एक्ट्रेस और फैशन आइकॉन सोनम कपूर, अपने फैशन सेंस और स्टाइलिश लुक के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। सोनम कपूर खुद को फिट और हेल्दी रखने के लिए किस तरह की डाइट लेती हैं, इस बारे में उनके फैंस हमेशा जानने की कोशिश में लगे रहते हैं।

Sonam Kapoor Diet Plan: डायबिटीज के बाद भी कैसे वजन कम कर पाईं सोनम? ये है एक्ट्रेस का डाइट प्लान

बॉलीवुड एक्ट्रेस और फैशन आइकॉन सोनम कपूर, अपने फैशन सेंस और स्टाइलिश लुक के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। सोनम कपूर खुद को फिट और हेल्दी रखने के लिए किस तरह की डाइट लेती हैं, इस बारे में उनके फैंस हमेशा जानने की कोशिश में लगे रहते हैं। एक्ट्रेस सोनम कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर किया है, जिसमें वे फैंस को अपने एक दिन की डाइट के बारे में बता रही हैं। इस वीडियो में सोनम कपूर ने स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी के साथ टेस्टी डाइट किस तरह फॉलो की जा सकती हैं इस बात को काफी अच्छे तरीके से बताया है। Sonam Kapoor Diet Plan आपको बता दें कि 2022 में मां बनने के बाद सोनम कपूर ने 20 किलो वजन कम करके सभी को चौंका दिया था। उन्होंने 16 महीने में बिना किसी क्रैश डाइट और क्रेजी वर्कआउट के यह वेट अचीव किया है। हालांकि अभी भी सोनम कपूर इससे खुश नहीं है और 6 किलो वजन और कम करना चाहती हैं।

डायबिटीज के बाद भी कैसे वजन कम कर पाईं सोनम Sonam Kapoor Diet Plan

एक रिपोर्ट के अनुसार, जब सोनम कपूर 17 साल की थीं तो वह टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित हो गईं थीं। यह एक ऑटोइम्यून बीमारी होती है, जो बचपन में डेवलप हो जाती है। इसमें पेनक्रियाज इंसुलिन बनाना कम कर देता है। जिसकी वजह से पेशेंट का मेटाबॉलिज्म और इन्सुलिन प्रोडक्शन खराब हो जाता है। इसी के कारण सोनम कपूर बचपन में बहुत ज्यादा हेल्दी हुआ करती थीं। लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री में आने से पहले भी उन्होंने 35 किलो वजन कम किया था। उनका वेट उस समय 90-95 किलो हुआ करता था।

ये है सोनम कपूर का डाइट प्लान Sonam Kapoor Diet Plan

हाल ही में सोनम कपूर ने अपने इस वीडियो में सुबह 6 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक का डाइट प्लान शेयर किया है। जिसमें एक्ट्रेस अपने दिन की शुरुआत सुबह 6 बजे एक गिलास नींबू पानी पीने से करती हैं और फिर रात भर भिगोए हुए बादाम और अखरोट का सेवन करती हैं। जिसके साथ कोलेजन चॉकलेट कॉफी भी पीती हैं। सुबह 9:45 बजे ब्रेकफास्ट में एक्ट्रेस अंडे और टोस्ट खाना पसंद करती हैं। फिर दोपहर 1:45 बजे लंच में चिकन अर्राबियाटा पास्ता शामिल करती हैं।

Read More:- Virat Kohli Diet: विराट की तरह चाहते हैं अपनी बॉडी तो ऐसी रखें डाइट, मिलते हैं पूरे विटामिन-मिनरल, जानें कैसा खाना खाते हैं काेहली

खाने में हेल्दी और टेस्टी चीजें शामिल करती हैं सोनम Sonam Kapoor Diet Plan

इसके बाद शाम को 5:15 पर ब्रेकफास्ट में सोनम कपूर चिकन टोस्ट खाती हैं और रात को 7 बजे एक बाउल सूप पीना पसंद करती हैं। खुद को फिट और हेल्दी रखने के लिए इस तरह एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने खाने में हेल्दी और टेस्टी चीजें शामिल करती हैं। स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि हम अपनी डाइट में हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स को शामिल करें। लेकिन इसके लिए हमें बेस्वाद या कम फिका खाने की जरूरत नहीं हैं।

Read More:- Mukesh Ambani Diet: ब्रेकफास्ट और लंच-डिनर में क्या खाते हैं मुकेश अंबानी? पत्नी नीता अंबानी ने किया खुलासा, जानें क्या है रूटीन

सोनम कपूर की इस टेस्टी और हेल्दी डाइट को फॉलो करने के फायदे Sonam Kapoor Diet Plan

  • सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है, पाचन क्रिया बेहतर रहती है। विटामिन सी के सेवन से स्किन और इम्यूनिटी पावर बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
  • खुद को फिट रखने के लिए सोनम कोलेजन चॉकलेट कॉफी भी पीती हैं। यह कॉफी न सिर्फ आपके मीठा खाने की क्रेविंग को कम कर सकती हैं, बल्कि त्वचा, बाल और नाखून को भी स्वस्थ रखने में मदद कर सकती है।
  • रातभर भिगोए हुए ड्राई फ्रूट्स खाने से उनका पाचन ज्यादा आसान हो जाता है, जिससे शरीर को आसानी से पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद मिलती है। Sonam Kapoor Diet Plan
  • ब्रेकफास्ट में अंडा और साबुत अनाज का टोस्ट खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि अंडे प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्वों का स्रोत है, और साबुत अनाज का ब्रेड आपके शरीर को कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन का सही संतुलन देने में मदद करता है, जिससे आपको देर तक पेट भरा हुआ महसूस होता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

  • चिकन अर्राबियाटा पास्ता खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। यह एक पौष्टिक लंच है, जो प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
  • शाम के ब्रेकफास्ट के रूप में सोनम कपूर चिकन टोस्ट खाना पसंद करती हैं। चिकन लीन प्रोटीन से भरपूर होता है, जबकि जबकि टोस्ट से फाइबर और क्रंचनेस बढ़ती हैं, जो आपके खाने को स्वादिष्ट बनाती है। Sonam Kapoor Diet Plan
  • रात के खाने के रूप में सोनम कपूर सिर्फ एक बाउल सूप पीना पसंद करती हैं। यह सूप सब्जियों, प्रोटीन और अनाज से भरपूर होता है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है, और पेट के लिए भी हल्का होता है, जिसे पचाना आसान होता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button