लाइफस्टाइल

Sex Mistakes: सेक्स के बाद महिलाएं न करें ये काम, हो सकती है गंभीर बीमारी, फॉलो करें ये सेक्सुअल हाइजीन टिप्स

सेक्स के बाद अगर आप पर्सनल हाइजीन का ख्याल नहीं रखेंगे, तो आपको गुप्तांग में खुजली, दाद या फिर किसी भी तरह की एलर्जी हो सकती है। इसलिए सेक्स के बाद हाइजीन का ख्याल रखें।

Sex Mistakes: सेक्स के बाद की गई कुछ गलतियां महिलाओं के लिए नुकसानदायक, अपनाएं ये तरीका


सेक्स हमारे जीवन का बहुत ही अहम हिस्सा है। सेक्स के बाद पर्सनल हाइजीन का ख्याल रखना सुरक्षित सेक्स की निशानी है। सेक्स का तरीका भले ही कुछ भी हो, लेकिन सेक्स के बाद महिला और पुरुष दोनों को सेक्सुअल ट्रांसमिटेड इंफेक्शन (एसटीआई) से बचाव के लिए हाइजीन का ख्याल रखना बहुत ही जरूरी है। अगर आप सेक्स के बाद इन पर्सनल हाइजीन का ख्याल नहीं रखेंगे, तो आपको गुप्तांग में खुजली, दाद या फिर किसी भी तरह की एलर्जी हो सकती है। इसलिए सेक्स के बाद हाइजीन का ख्याल रखें। अक्सर लोगों को लगता है कि निरोध के साथ यौन संबंध बनाने से ही आप हेल्दी सेक्स लाइफ के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूरी कर लेते हैं। ऐसा नहीं है, कुछ ऐसी बातें भी हैं जो आपको यौन संबंध बनाने के बाद भी ध्यान रखनी होती है। कुछ ऐसी गलतियां हैं जो अक्सर लोग संभोग के बाद कर बैठते हैं। तो चलिए कुछ टिप्स जानते हैं, जिसे हमें गंभीरता से फॉलो करना चाहिए-

सेक्स के बाद जरूर जाएं वॉशरूम

अगर महिलाएं सेक्स के बाद वॉशरूम जाकर मूत्रत्याग नहीं करती हैं, तो यह गलत है। हां, हो सकता है कि आप सेक्स के बाद काफी आलस महसूस करने लगें और बिस्तर छोड़कर जाना न चाहें, लेकिन सेक्स के बाद पेशाब कर लेना चाहिए। ऐसा करने से आप उन सभी बैक्टीरिया और कीटाणुओं, जोकि आपके शरीर में प्रवेश कर सकते हैं को बाहर निकाल सकती हैं। सेक्स के बाद पेशाब जाने से आप यूटीआई के खतरे को भी कम कर सकती हैं।

वेट वाइप्स का करें इस्तेमाल

सेक्स के बाद योनी को साफ करना बहुत जरूरी है, लेकिन इस तरीके से नहीं। योनी बहुत ही नाजुक और संवेदनशील होती है। ऐसे में वेट वाइप से इसे साफ करें। इसको करने से खुजली या जलन से बचा जा सकता है।

योनी को साफ करने को साबुन का न करें इस्तेमाल

योनी को साफ करने का एक और तरीका आपको छोड़ना होगा। वह तरीका है वैजाइना को साबुन से साफ करना। योनी में प्राकृतिक लुब्रिकेशन होता है, जो योनी को नम रखने में मदद करता है। अगर आप योनी को साबुन से साफ कर रहे हैं तो यह इस मॉइश्चर को खत्म कर सकता है। तो ऐसा न करें।

कपड़ों में सोने से बचें

सेक्स के बाद कुछ लोगों को थकान का अहसास होता है। ऐसे में सिर्फ सो जाने का मन करता है। ऐसे में लोग संभोग के बाद वही कपड़े दोबारा पहन कर सो जाते हैं। लेकिन सेक्स के बाद कपड़े नहीं पहनने चाहिए, बल्कि बिना कपड़ों के सोना सही रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सेक्स के बाद शरीर पर बहुत पसीना आ जाता है और पसीनों से भरा शरीर जब कपड़ों के संपर्क में आएगा तो संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। अगर आप बिना कपड़ों के नहीं सोना चाहते तो बेहद हल्के कपड़े जैसे लूज पजामा वगैरह पहन लें।

संभोग के बाद शावर

सेक्स के बाद शावर लेना ठीक है, लेकिन इसके बाद गर्म पानी के टब में बैठना ठीक नहीं है। यौन संबंध बनाने के बाद महिलाओं की हल्की योनी खुल जाती है। ऐसे में गर्म पानी के टब में बैठना संक्रमण को न्यौता दे सकता है।

ये तरीका अपनाना भी जरूरी

ओरल सेक्स के बाद जरूर करें माउथवॉश

ओरल सेक्स के बाद अपना मुंह जरूर अच्छे से साफ करें। वहीं, अगर आप ओरल सेक्स करने का विचार कर रहे हैं, तो ओरल सेक्स से पहले अपने गुप्तांग की अच्छे से सफाई करें। ऐसा करने से गुप्तांगों में मौजूद बैक्टीरिया साफ हो जाएंगे। इसके बाद सेक्स करने के बाद अपने मुंह को माउथ वॉश से अच्छी तरह साफ करें। अगर हो सके तो आप ब्रश भी करें। ब्रश करना आपका निजी फैसला हो सकता है। लेकिन मुंह की सफाई हाइजीन के लिए बहुत ही जरूरी है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

सेक्स के बाद अच्छे से हाथों को धोएं

सेक्स करने के दौरान आप कई ऐसे अंगों को छूते हैं, जिसमें बैक्टीरिया मौजूद होते हैं। ऐसे में जब आप सेक्स करें, तो अपने हाथों को अच्छे से साफ कर लें। इसके बाद सेक्स करने के बाद भी अपने हाथों की सफाई अच्छे से करें। हाथों की सफाई के लिए हैंड वॉश और गुनगुने पानी का इस्तेमाल जरूर करें। इससे हाथ में मौजूद बैक्टीरिया अच्छे से साफ हो जाएंगे।

सेक्स के बाद हाइजीन का ख्याल न रखने से होती हैं ये समस्याएं

बैक्टीरिया का हमला

महिलाओं का मूत्रमार्ग काफी छोटा होता है जिस कारण बैक्टीरिया आसानी से मूत्राशय तक जा सकते हैं। शारीरिक संबंध बनाने के बाद कई महिलाओं को मूत्र मार्ग में संक्रमण की शिकायत हो जाती है। दरअसल, पुरुषों में वीर्य और मूत्र एक ही रास्त से बाहर निकलते हैं। इससे यूरिन इंफेक्शन सेक्स के जरिए महिलाओं के जननांग में आसानी से चला जाता है। ऐसी स्थिति में अपने पार्टनर को कंडोम का इस्तेमाल करने के लिए कहें।

Read More:- Foods to avoid before sex: आपके सेक्स जीवन को बिगाड़ सकते हैं ये 5 खराब फूड्स

यूटीआई का खतरा

यूरिन ट्रैक इंफेक्‍शन महिलाओं में अधिक होता है। अगर आपको यूटीआई जल्दी-जल्दी होता है या फिर सेक्स के बाद हो रहा हो, तो हो सकता है कि आप पेशाब न करती हैं। सेक्स का सुखद अनुभव लेने के बाद यूरिन न करना कई बार पीड़ा का कारण बन सकता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button