लाइफस्टाइल

Ripe Mango vs Raw Mango: आम कच्चा हो या पका दोनों पोषक तत्वों से हैं भरपूर, जानें क्या हैं इसके और फायदें

आम को सिर्फ उसके स्वाद के लिए फलों का राजा नहीं कहा जाता बल्कि इसके कई सारे हेल्थ बेनिफिट्स भी होते हैं। आज हम कच्चे और पके आम के हेल्थ बनिफिट्स के बारे में बात करने जा रहे हैं। कच्चे और पके आम (Raw Mango VS Ripe Mango) के स्वास्थ्य लाभों को जानने और अपनी हेल्दी डाइट के लिए सही आप्शन को चुनना बेहद जरूरी है।

Ripe Mango vs Raw Mango: आम स्वाद ही नहीं स्वाथ्य के लिए भी है बेहद फायदेमंद…


Ripe Mango vs Raw Mango: गर्मी का मौसम आते ही आम के दीवाने खुश होने लगते हैं। पूरे साल फलों का राजा लोगों को बेसब्री से इंतजार करवाता है तब जाकर कहीं आम का स्वाद नसीब हो पाता है। अप्रैल के मौसम में वैसे कच्चे आम खूब आने लगते हैं। जब तक पके आम नहीं आते तब तक लोग कच्चे आम का ही इस्तेमाल शुरू कर देते हैं। बारिश, आंधी और ओले पड़ने के बाद बड़ी मात्रा में कच्चा आम गिर जाता है। ये कच्ची कैरी खाने में बहुत ही स्वाद लगती है। नाम लेते ही मुंह में पानी आने लगता है। कच्चे आम से आम पन्ना, आम की चटनी और लौंजी बनाई जाती है। सेहत के लिए भी कच्चा आम काफी फायदेमंज साबित होता है। जानिए कच्चा आम और पका आम खाने से क्या फायदे मिलते हैं?

कच्चा आम

कच्चा आम, जिसे हरा आम भी कहा जाता है, आम के कच्चे रूप को कहा जाता। यह आम तौर पर खट्टा और सख्त होता है, जिसकी बाहरी स्किन हरी होती है। कच्चे आम का इस्तेमाल आमतौर पर दुनिया भर की कई डिशेज और स्वादिष्ट व्यंजनों, सलाद, अचार और चटनी में किया जाता है।

कच्चे आम के फायदे

विटामिन सी – कच्चे आम विटामिन सी का एक अच्छा सोर्स हैं, जो इम्युनिटी को बढ़ाता है। साथ ही, हेल्दी स्किन के लिए भी बेहद जरूरी होता है।

एंटीऑक्सिडेंट में हाई- पके आम की तरह, कच्चे आम में क्वेरसेटिन, आइसोक्वेरसिट्रिन, फिसेटिन और गैलिक एसिड जैसे एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन से बचाने में मदद करते हैं।

डाइजेशन- कच्चे आम में एमाइलेज जैसे एंजाइम होते हैं, जो कार्बोहाइड्रेट के पाचन में मदद करते हैं । साथ ही प्रोटीन को तोड़ने में मदद करते हैं। इससे बेहतर डाइजेशन में मदद मिलती है।

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है- कुछ रिसर्च से पता चलता है कि कच्चे आम बायोएक्टिव कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं, जिससे हार्ट डिजीज का खतरा कम हो जाता है।

पका हुआ आम

पके आम मीठे, रसीले होते हैं। पके आम कई तरह के होते हैं, जिनकी पहचान उनकी स्किन या कलर से की जाती है। मैंगों को डेसर्ट, स्मूदी, जूस और स्नैक्स के रूप में खाया जाता है।

Read More: Dairy Free Diet: डेयरी प्रोडक्ट्स की जगह आपनाएं ये चीज, एलर्जिक रिएक्शन हो जाएंगे कम

पके आम के हेल्थ बेनिफिट्स

विटामिन और मिनरल में हाई- पके आम विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, पोटेशियम और फोलेट जैसे जरूरी विटामिन और मिनरल से भरे होते हैं, जो पूरी बॉडी हेल्थ के लिए जरूरी होता है।

इम्यूनिटी- पके आम में विटामिन सी की हाई मात्रा इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग करने में मदद करती है, जिससे बॉडी को इन्फेक्शन और बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।

आंखों के विजन में सुधार- पके आम में बीटा-कैरोटीन अच्छी मात्रा में होता है, जो शरीर में विटामिन ए में बदल जाता है। हेल्दी विजन बनाए रखने और उम्र से संबंधित बीमारियों को रोकने के लिए विटामिन ए जरूरी होता है।

स्किन हेल्थ के लिए है जरूरी- पके आम में विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ावा देने में मदद करते हैं, जो स्किन को स्ट्रॉन्ग और यंग बनाए रखता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button