लाइफस्टाइल

Relationship Tips: आपको सगाई के बाद है लड़के पर है किसी तरह का शक, ये हैं सच उगलवाने के तरीके

सगाई के दौरान लड़कियों के साथ ऐसी कई चीजें होती है, जो वह किसी से शेयर नहीं कर पाती है, ऐसे में वे रिलेशनशिप काउंसलर और थैरेपिस्ट से बात कर सकती हैं.

Relationship Tips: शादी से पहले लड़के से उगलवा लीजिए सच, जाने क्या है तरीका


शादी एक पवित्र बंधन है जो बड़े ही सोच समझकर किया जाता है। शादी का बंधन जितना मजबूत होता है, शादी के शुरूआती दिनों में उतना ही नाजुक भी होता है। दो लोगों के बीच रिश्ता जुड़ने के बाद दोनों एक दूसरे को समझने के फेज में आ जाते हैं। ये केवल होने वाले दूल्हा और दुल्हन के बीच की समझ का ही नहीं बल्कि दोनों परिवारों के लिए भी अहम दौर होता है। रिश्ता तय होने के बाद से शादी होने तक कई सारी रस्में होती हैं।

उसमें सबसे पहली रस्म, जिसमें लड़का और लड़की एक साथ पहली बार साथ आते हैं, वह होती है सगाई. सगाई से शादी के बीच के दौर को गोल्डन टाइम माना जाता है। यह वही समय होता है जब लड़का और लड़की को एक दूसरे को समझने का मौका मिलता है। दोनों शादी से पहले अपने रिश्ते में कंफर्टेबल होने की कोशिश करते हैं। लेकिन अक्सर कंफर्टेबल होने के चक्कर में ऐसी लापरवाही या अंजाने में गलती कर बैठते हैं कि शादी टूटने तक की नौबत आ जाती है। सगाई के बाद अगर आप भी शादी का दिन आने के इंतजार में हैं, तो थोड़ा सतर्क रहिए।

सगाई होने के बाद लड़की को अगर लड़के पर किसी भी तरह का शक होता है या ऐसा लगता है कि उसका किसी और के साथ संबंध है, तो अब लड़कियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है. ऐसे में लड़कियां कुछ ट्रिक फॉलो कर सकती हैं.

लड़के के व्यवहार को नोटिस करें

अगर आपको सगाई के बाद लड़के पर शक होता है तो उसका व्यवहार नोटिस करिए। जैसे आपके मैसेज का रिप्लाई देर तक देता है? आपको आईडी पासवर्ड देने से मना करता है? देर रात तक ऑनलाइन दिखता है, आपको फोन देने से मना कर देता है। क्या वह ज्यादातर फोन पर व्यस्त रहता है?

भरोसेमंद दोस्त से शेयर करें बातें

लड़का आपसे कुछ छुपा रहा है अगर आपको लगे तो,आप उसके सोशल मीडिया अकाउंट को चेक कर सकती हैं इसके लिए आप उनके फॉलोअर्स और फॉलोइंग को चेक कर सकती हैं. अगर आपको कोई प्रूफ मिलता है या कोई ऐसी बात पता चलती है, तो आप ये बात किसी भरोसेमंद दोस्त या परिवार के उस सदस्य को बता सकती हैं, जो आपकी बात को समझ सके.

Read more:- Relationship Tips: पार्टनर से पाना है रिस्पेक्ट तो ये टिप्स करें फॉलो, फौरन दिखेगा बदलाव

रिलेशनशिप काउंसलर की मदद लें

आप किसी प्रोफेशनल की मदद भी ले सकती हैं या फिर रिलेशनशिप काउंसलर और थैरेपिस्ट से बात कर सकती हैं, क्योंकि कई बार शक गलत निकल जाता है है और कई बार रिश्ता भी खराब हो जाता है तो जो करें सोच समझ कर करें।

रिश्ते से इंकार करें

सब कुछ कोशिश के बाद आपका शक हकीकत में बदल जाता है, तो आप अपने पूरे परिवार को यह बात सबूत के साथ बता सकती हैं और परिवार वालों से इस बात के लिए रिक्वेस्ट कर सकती हैं, कि अब आपको यह रिश्ता नहीं करना है. आप इस रिश्ते से इनकार कर सकती हैं.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button