लाइफस्टाइल

Raksha Bandhan 2023: जानें तिथि, समय और महत्व

Raksha Bandhan 2023: रक्षा बंधन एक हिंदू त्योहार है, जो बहनों और भाइयों को समर्पित है। जानिए रक्षा बंधन की तारीख, समय, इतिहास और महत्व के बारे में।

Raksha Bandhan 2023: आइए जानते हैं कि रक्षाबंधन को राखी पूर्णिमा क्यों कहा जाता है

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन का त्योहार हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है; इसलिए इसे राखी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। यह त्योहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतिक है। इस दिन बहनें अपनी भाईयों की कलाई पर रंग-बिरंगी राखी बांधती हैं, और भाई-बहनों को उनकी रक्षा का वचन देते है।

रक्षा बंधन 2023तिथि

रक्षा बंधन सावन के आखिरी दिन यानी सावन की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। बता दें कि इस साल रक्षा बंधन का त्योहार 30 अगस्त, बुधवार को मनाया जाएगा। कहा जाता है कि भद्रा के दौरान रक्षा बंधन का अनुष्ठान नहीं करना चाहिए क्योंकि यह अशुभ होता है और इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।

Read more: Relationship Tips: एक स्वस्थ रिश्ता बनाए रखने के लिए ये बातें मैसेज में न कहें, नहीं तो टूट सकता है रिश्ता

रक्षा बंधन का समय

बहनों और भाईयों का सबसे लोकप्रिय त्योहार रक्षा बंधन है। यह त्योहार भाई-बहन के प्यार को और गहरा कर देता है। इस साल रक्षाबंधन का शुभ समय बर्हस्पतिवार 30 अगस्त 11 बजे से, 31 अगस्त शुक्रवार सायं 7 बजे तक रहेगा।

रक्षा बंधन का महत्व

रक्षा बंधन का त्योहार सदियों से भारतीय जनमानस का हिस्सा रहा है। रक्षा बंधन का तात्पर्य बांधने वाले एक ऐसे धागे से है, जिसमें बहनें अपने भाईयों के माथे पर तिलक लगाकर जीवन के हर संघर्ष तथा मोर्चे पर उनके सफल होने तथा निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहने की ईश्वर से प्रार्थना करती हैं। महाभारत के अनुसार, एक बार भगवान कृष्ण के हाथ पर चोट लग गई थी। जिसके बाद माता द्रौपदी ने अपना आंचल फाड़कर श्री कृष्ण के हाथ पर बांधा था। उस दौरान भगवान श्री कृष्ण ने द्रौपदी को उनकी जीवन भर रक्षा का वचन दिया था, तब से यह पवित्र बंधन रक्षा बंधन के रूप में मनाया जाता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Roshni Mishra

Think positive be positive and positive things will happen🙂
Back to top button