लाइफस्टाइल

Rekha Birthday Special : 68 की उम्र में भी रेखा लगती हैं बेहद खूबसूरत, आखिर क्या है उनके ब्यूटी और फिटनेस का राज़

Rekha Birthday Special : 68 की उम्र में दिखना चाहती हैं जवां, करें रेखा के ब्यूटी टिप्स को फॉलो


Highlights – 

. बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रेखा को भला कौन नहीं जानता। 

. रेखा 68 साल की उम्र में भी बेहद खूबसूरत और फिट नजर आती है। 

. रेखा का जन्म 10 अक्टूबर 1954 में चेन्नई में हुआ था और इस बार रेखा अपना 67वां जन्मदिन मना रही हैं। 

Rekha Birthday Special :बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रेखा को भला कौन नहीं जानता। रेखा 68 साल की उम्र में भी बेहद खूबसूरत और फिट नजर आती है। आपको बता दें कि रेखा का जन्म 10 अक्टूबर 1954 में चेन्नई में हुआ था और इस बार रेखा अपना 68वां जन्मदिन मना रही हैं। 68 साल की उम्र में भी रेखा पहले की तरह ही बेहद खूबसूरत देखती है। आज भी रेखा की खूबसूरती दूसरी अभिनेत्रियों के चेहरे की चमक को फीका कर देती हैं।

 रेखा ने अपने फिल्मी करियर में कई उतार-चढ़ाव देखें। फिल्मी करियर के साथ-साथ व्यक्तिगत जीवन में भी कई तरह के मोड़ आए। जब वो पूरी तरह टूट सी गईं। लेकिन उसके बाद भी रेखा ने हार नहीं मानी और सफलता की सीढ़ियां चढ़ती गईं। तो चलिए आज हम आपको रेखा के 67वें जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhanurekha (@rekha_the_actress)

70 के दशक की मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा खूबसूरती और फिटनेस का एक जीता जागता उदाहरण हैं। रेखा 67वें साल में भी बेहद खूबसूरत नजर आती है। सिर्फ खूबसूरत ही नहीं बल्कि फिटनेस और कर्व्स के मामले में भी कोई रेखा के आस-पास नहीं है। ये बता तो हम सभी लोग जानते है कि रेखा ने 70 और 80 के दशक में बॉलीवुड की दुनिया पर राज किया है। उस समय भी रेखा के लाखों चाहने वाले थे और आज भी उनके लाखों चाहने वाले है। रेखा ने हमेशा से अपनी एक्टिंग और अदाओं से अपने फैंस को अपना दीवाना बनाया है। 70 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रेखा आज भी बेहद ग्रेसफुल और फिट नजर आती है तो चलिए आज हम आपको उनके फिटनेस मंत्र के बारे में बताते है।

Read More- अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर जाने उनके सक्सेस्फुल बॉलीवुड करियर से ले कर पॉलिटिक्स तक का सफर 

जाने रेखा का फिटनेस मंत्र

1. 70 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रेखा सुबह जल्दी उठ जाती हैं, जिसके बाद वो रोज वर्कआउट करती हैं और वर्कआउट के बाद ताजे फलों का जूस पीती हैं, जिससे न सिर्फ वो फिट बल्कि जवां भी नजर आती है।

2. पानी हमारी हेल्थ के लिए कितना अच्छा होता है ये तो शायद हमें आपको बताने की जरूरत नहीं है। आपको बता दें कि रेखा रोज दिन भर में कम से कम 10-12 ग्लास पानी पीती हैं। इससे न सिर्फ उनकी बॉडी बल्कि उनकी त्वचा भी डिटॉक्स होती है।

3. योग और मेडिटेशन हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है ये तो हम सभी लोग जानते हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रेखा रोज कम से कम 10 से 15 मिनट तक योग करती है और उसके बाद वो रोज 15 मिनट मेडिटेशन करती है। इसके साथ ही साथ वर्कआउट भी रेखा की फिटनेस रूटीन का एक हिस्सा है।

4. अपनी खूबसूरती और फिटनेस के लिए रेखा अरोमाथेरेपी और प्राचीन आयुर्वेद का सहारा लेती हैं। वो अपने घर पर भी दोनों थेरेपी के सेशन लेती है। जिसके कारण वो हमेशा फ्रेश महसूस करती है। साथ ही साथ इससे उनकी त्वचा व बाल दोनों ही शाइन करते है। रेखा बॉडी स्पा से लेकर हेयर स्पा तक का सहारा लेती है।

Edit- Pooja Bharti

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button