लाइफस्टाइल

अगर आपको भी मानसून में होती है हेयर फॉल की समस्या, तो कुछ इस तरह करें समस्या का समाधान

जाने आखिर क्यों मानसून में बढ़ने लगता है हेयर फॉल का प्रॉब्लम


मानसून का मौसम एक ऐसा मौसम होता है जो पसंद तो हम सभी को होता, लेकिन ये मौसम अपने साथ कई सारी समस्याएं भी लेकर आता है। वैसे तो हम में से ज्यादातर लोगों को मानसून का मौसम काफी अच्छा लगता है। मानसून की बारिश अच्छी लगती है। लेकिन मानसून के मौसम में हमे एक चीज अच्छी नहीं लगती वो है हेयर फॉल की समस्या। महिलाओं के लिए हेयर फॉल काफी बड़ी समस्या है। दरअसल आपको बता दे कि मानसून का मौसम अपने साथ उमस और नमी लेकर आता है, जिसके कारण हमारे बाल झड़ने की समस्या शुरू हो जाती है। इसलिए हमें बारिश के मौसम में अपने बालों का थोड़ा ज्यादा  रखना चाहिए। तो चलिए आज हम आपको कुछ मानसून हेयर फॉल टिप्स के बारे में बताएंगे।

मानसून हेयर फॉल

मानसून के मौसम में भीगने के बाद तुरंत शैंपू करें: आपको बता दें कि अगर आप मानसून की बारिश भी भीग गए हैं तो आपको अपने बालों को तुरंत शैंपू  से धो लेना चाहिए। क्योंकि मानसून की बारिश के पानी में केमिकल और कार्बन होता है, जो बालों को नुकसान पहुंचाता है। इससे हमें बाल झड़ने की समस्या शुरू हो जाती है। इसलिए आपको मानसून के मौसम में बाहर निकलते समय अपने बालों को कवर कर लेना चाहिए। और आप भूल जाते है तो आपको घर आकर तुरंत माइल्ड शैंपू से धो लेना चाहिए।

और पढ़ें:जाने उन स्टाइलिंग हैक्स के बारे में, जो दिखती है आपको बेहद खूबसूरत और स्मार्ट

हीट टूल्स को कहे ना: आपको बता दे कि मानसून के मौसम में आपको हीट टूल्स जैसे स्ट्रेटनर, हेयर ड्रायर या कर्लर का इस्तेमाल बालों पर कम से कम करना चाहिए। आपको बता दे कि इस मौसम में इन चीजों का बालों पर इस्तेमाल करने से बालों की जड़ें काफी कमजोर हो जाती है। जिसके कारण आपको हेयर फॉल काफी होने लगता है।

बालों को बहुत ज्यादा न धोएं: आपको बता दे कि जब आप अपने बालों को धोते हैं तो वह गीले और नम हो जाते हैं। इस समय बालों में ज्यादा नमी होती है बालों में ज्यादा नमी होने के कारण आपके बाल झड़ते हैं। इसलिए आपको कम से कम बाल धोने चाहिए। एक दिन में औसतन 100 बालों का गिरना सामान्य है। लेकिन नियमित रूप से बालों के झड़ने से अत्यधिक नुकसान हो सकता है जिससे हमें निपटने की जरूरत होती है।

कंडीशन: आपको बता दे कि मानसून के मौसम में आपको अपने बालों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए कंडिशनिंग की जरूरत होती है। लेकिन हम में से ज्यादातर लोग इससे जरूरी नहीं समझते। आपको बता दे कि कंडिशनिंग हमारे बालों को मुलायम, कोमल और मजबूत बनाता हैं। साथ ही ये बालों की जड़ों को भी मजबूत बनाता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button