लाइफस्टाइल

Pulse For Summer: गर्मी में शरीर को ठंडक प्रदान करेंगी ये दालें, आप भी करें रोजाना इसका सेवन

Pulse For Summer: शारीरिक विकास के लिए शरीर की कार्य प्रणाली को सुचारू रूप से चलना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए खाने में दाल का होना एक बेहतर विकल्प है। दाल विटामिन और आयरन, फोलेट, जिंक और मैग्नीशियम का महत्वपूर्ण स्रोत होता है।

Pulse For Summer: गर्मी के लिए बेस्ट है ये दाल


गर्मी के मौसम में लोग खुद को हाइड्रेट रखने और हीट वेव से बचाने के लिए डाइट में कई तरह के बदलाव करते हैं। आज कल के व्यस्तता के कारण बढ़ती गर्मी में शरीर को भरपूर पोषण देना एक बड़ा काम है। क्योंकि अगर शरीर को भरपूर पोषण नहीं मिलेगा तो ये कई बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमेशा स्वस्थ आहार यानी पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करना जरूरी होता है। ऐसे में दाल एक ऐसे चीज है जो पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है।

गर्मी में करें इन दालों का सेवन

मूंग की दाल

आपको बता दें कि आयुर्वेद में मूंगदाल को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है। बीमार होने पर डॉक्टर सबसे पहले मूंग दाल की खिचड़ी या सूप पीने की सलाह देते हैं।इसकी वजह है कि ये दाल पेट और पाचन के लिए बहुत अच्छी होती है। मूंग की दाल तुरंत एनर्जी देती है। इसे खाने से पेट में गैस, ब्लोटिंग और दूसरी समस्याएं नहीं होती है। आपको बता दें कि मूंग की दाल को काफी हल्का माना जाता है। मूंग की दाल में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर के अलावा कैल्शियम, आयरन और विटामिन सी भी होता है।

मसूर दाल

मसूर साल एक ऐसी दाल है जिसके सेवन से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है। साथ ही दस्त और कब्ज की समस्या भी दूर होती है, जो कि गर्मियों में एक बड़ी मुसीबत है। ये दाल आंखों के लिए भी फायदेमंद होती है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। इसमें प्रोटीन ज्यादा और कैलोरी कम पाई जाती है। इससे शरीर में जरूरी पोषक तत्व संतुलित रहते हैं।

चने की दाल

चने की दाल हार्मोन के स्तर को बढ़ाने में काफी मदद करती है। इससे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम किया जा सकता है। इस दाल में वसा की मात्रा कम होती है, इसलिए इसको डाइट में शामिल कर शरीर की चर्बी को भी कम किया जा सकता है।

उड़द दाल

इस दाल में आयरन की मात्रा अधिक होती है और आयरन हमारे पूरे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी होता है। इससे शरीर में खून की कमी नहीं होती है और शरीर में ऊर्जा का स्तर भी ज्यादा रहता है। उड़द की दाल हड्डियों के लिए बहुत जरूरी है। इस दाल से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके अलावा डायबिटीज में भी यह दाल बहुत फायदेमंद होती है।

सोयाबीन की दाल

गर्मी के मौसम में सोयाबीन की दाल भी हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इस दाल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाई जाती है इसीलिए इसे प्रोटीन का पावर हाउस भी कहा जाता है। इसकी भी तासीर ठंडी होती है जो हमारे पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने एवं हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में कारगर होती है। साथ ही दिल के मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button