लाइफस्टाइल

Post Meal Mistakes: खाना खाने के तुरंत बाद भूल से भी न करें ये गलती, बढ़ सकता है मोटापा, घेर लेंगी कई बीमारियां

Post Meal Mistakes: सेहतमंद रहने के लिए सिर्फ अच्छी डाइट ही नहीं, बल्कि इससे जुड़ी कुछ आदतें भी काफी मायने रखती हैं। अक्सर लोग खाने के बाद कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे फिटनेस तो चौपट होती ही है, साथ ही शरीर भी कई बीमारियों का घर बन जाता है।

Post Meal Mistakes: खाना खाने के बाद इन गल‍त‍ियों से बढ़ सकता है मोटापा

सेहतमंद रहने के लिए सिर्फ अच्छी डाइट ही नहीं, बल्कि इससे जुड़ी कुछ आदतें भी काफी मायने रखती हैं। अक्सर लोग खाने के बाद कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे फिटनेस तो चौपट होती ही है, साथ ही शरीर भी कई बीमारियों का घर बन जाता है। अगर आपका खाया-पिया भी शरीर को लग नहीं रहा है या हेल्दी खाने के बाद भी दिनभर थकावट बनी रहती है, तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है। यहां हम आपको बताएंगे कि भोजन करने के बाद आपको कौन-से काम भूलकर भी नहीं करने चाहिए। इससे मोटापा तो बढ़ेगा ही, इसके साथ ही आपको कई बीमारियां भी घेर सकती हैं। तो आइए जानते हैं विस्तार से-

खाना खाने के बाद इन गल‍त‍ियों से बढ़ सकता है मोटापा

खाने के तुरंत बाद सोना या लेटना Post Meal Mistakes

खाना खाने के तुरंत बाद सोना या लेटने से पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है। जब हम सोते हैं या लेटते हैं, तो हमारा शरीर आराम की मुद्रा में होता है और यह पाचन क्रिया को सही तरीके से नहीं कर चला पाता। इससे पाचन तंत्र पर दबाव बढ़ता है और खाना ठीक से पच नहीं पाता। इस स्थिति में खाना पेट में जमा हो जाता है और फैट के फॉर्म में शरीर में इकट्ठा हो जाता है। इस वजह से मोटापा बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए खाने के बाद कम से कम 30 मिनट तक बैठकर आराम करना चाहिए और हल्की वॉक जरूर करना चाह‍िए ताक‍ि खाना पच जाए।

खाने के तुरंत बाद पानी पी लेना Post Meal Mistakes

खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पेट के पाचन रस पतले हो जाते हैं, जिससे पाचन क्रिया प्रभावित होती है। खासकर ठंडा पानी पीने से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। यह पाचन रसों को कमजोर कर सकता है और भोजन के पाचन में देरी कर सकता है। अगर खाना ठीक से नहीं पचता तो वह फैट के फॉर्म में शरीर में जमा होने लगता है, जिससे वजन बढ़ सकता है। खाने के बाद पानी पीने से पहले 30-45 मिनट का इंतजार करना चाहिए। अगर बहुत प्यास लगे तो थोड़ा गुनगुना पानी पी सकते हैं।

Read More:- Guava Leaves Benefits: बड़े काम की हैं अमरूद की पत्तियां, जानें कैसे करें इसका सेवन और क्या हैं इसके फायदे

खाने के तुरंत बाद एक्‍सरसाइज करना Post Meal Mistakes

खाने के बाद तुरंत एक्‍सरसाइज करना भी पाचन के लिए हानिकारक हो सकता है। भोजन के बाद शरीर का ब्‍लड सर्कुलेशन पाचन तंत्र की ओर होता है ताकि भोजन को पचाया जा सके। अगर इस समय आप एक्‍सरसाइज करते हैं तो शरीर का ब्‍लड सर्कुलेशन मांसपेशियों की ओर चला जाता है और पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है। इससे गैस, अपच और एसिडिटी की समस्या हो सकती है, जो आगे चलकर वजन बढ़ने का कारण भी बनती है। इसलिए खाने के बाद हल्की वॉक करना तो ठीक है, लेकिन एक्‍सरसाइज करने के लिए कम से कम 1-2 घंटे का इंतजार करना चाहिए।

ठंडा पानी पीना Post Meal Mistakes

खाना खाने के बाद कभी भी ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। जो लोग खाना खाने के बाद ठंडा पानी पीते हैं। आमतौर पर उन्हें गैस, कब्ज और पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। दरअसल, खाना खाने के बाद ठंडा पानी पीने से खाना पचता नहीं है, जिससे पेट दर्द की समस्या होने लगती है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

चाय या कॉफी Post Meal Mistakes

खाना खाने के बाद कभी भी गरमा गरम चाय या कॉफी नहीं पीनी चाहिए। इससे खाना पचता नहीं है, जिससे व्यक्ति को गैस की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा व्यक्ति की इस आदत से उसे भविष्य में पेट से जुड़ी गंभीर बीमारी भी हो सकती है।

एक्सरसाइज करना Post Meal Mistakes

एक्सरसाइज करना अच्छी चीज है लेकिन खाना खाने के तुरंत बाद नहीं। खाना खाने के तुरंत बाद एक्सरसाइज की जाए तो ब्लड फ्लू पर असर पड़ता है, पाचन तंत्र प्रभावित होता है और पेट में दर्द भी होने लगता है। इसीलिए खाना खाने के तुरंत बाद एक्सरसाइज से खासा परेहज करना चाहिए। इस दौरान आप हल्की-फुल्की वॉकिंग कर सकते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button