Perfect Dahi Tips: गर्मी में घर पर ऐसे जमाएं गाढ़ी और स्वादिष्ट दही
Perfect Dahi Tips, गर्मी का मौसम आते ही दही का सेवन न केवल स्वाद के लिए, बल्कि सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद हो जाता है। दही शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ पाचन में भी मदद करता है।
Perfect Dahi Tips : घर पर बनाएं मलाईदार दही, गर्मियों में आसान टिप्स
Perfect Dahi Tips, गर्मी का मौसम आते ही दही का सेवन न केवल स्वाद के लिए, बल्कि सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद हो जाता है। दही शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ पाचन में भी मदद करता है। लेकिन अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि घर पर दही सही से नहीं जमता, कभी वह खट्टा हो जाता है, तो कभी पतला रह जाता है। ऐसे में अगर आप भी गर्मियों में घर पर परफेक्ट दही जमाना चाहते हैं, तो ये आसान टिप्स आपके बहुत काम आएंगे।
1. सही दूध का चुनाव करें
दही जमाने के लिए फुल क्रीम दूध सबसे अच्छा रहता है। इससे दही गाढ़ा और मलाईदार बनता है। टोंड दूध का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन फुल क्रीम दूध से बनी दही का स्वाद और बनावट ज्यादा बेहतर होता है।
2. दूध को सही तापमान तक गर्म करें
दूध को मध्यम आंच पर गर्म करें और उसे उबालने के बाद थोड़ा ठंडा होने दें। ध्यान रखें कि दूध न बहुत गरम हो (नहीं तो जामन मर जाएगा), और न बहुत ठंडा (इससे दही जमेगा ही नहीं)। दूध का तापमान लगभग 40 से 45 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। आप उंगली डालकर जांच सकते हैं, अगर उंगली सह सके तापमान, तब दूध तैयार है।
Read More : Couple Appreciation Day: रिश्तों की मिठास, कपल एप्रिसिएशन डे 2025
3. सही जामन (Starter) का इस्तेमाल करें
एक बार जम चुकी ताजी और खट्टी न हुई दही को जामन के रूप में उपयोग करें। लगभग 1 से 2 चम्मच दही 500 मि.ली. दूध के लिए पर्याप्त होती है। जामन को दूध में अच्छी तरह मिलाएं ताकि कोई गांठ न रहे।
4. बर्तन का चयन सही हो
दही जमाने के लिए मिट्टी का बर्तन सबसे अच्छा रहता है क्योंकि यह प्राकृतिक रूप से ठंडा रहता है और दही को गाढ़ा बनाता है। स्टील या कांच के बर्तन भी उपयोग में लिए जा सकते हैं। बर्तन को पहले से अच्छी तरह साफ और सूखा लें।
Read More : National Lover’s Day: प्यार का जश्न, नेशनल लवर्स डे 2025
5. जमाने की जगह और समय
गर्मियों में दही जल्दी जम जाती है। सामान्यतः 5 से 6 घंटे में दही तैयार हो जाती है। बर्तन को किसी गर्म जगह जैसे ओवन, माइक्रोवेव या फिर किचन के किसी कोने में रखें जहां गर्मी बनी रहती हो। ऊपर से ढक्कन या प्लेट से ढक दें ताकि हवा न लगे। दही जम जाने के बाद उसे तुरंत फ्रिज में रखें ताकि वह और अधिक खट्टी न हो जाए और उसकी बनावट बनी रहे।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com