काम की बात

Hindu Population: किस देश में भारत से भी ज्यादा हिंदुओं की आबादी? एक क्लिक में जानें सब कुछ…

Hindu Population: भारत में 96.63 करोड़ हिंदू हैं, जो कुल जनसंख्या का करीब 79 फीसदी है। वहीं, अगर कुल आबादी में प्रतिशत के हिसाब से देखें तो पड़ोसी देश नेपाल में सबसे ज्यादा हिंदू हैं। नेपाल की कुल आबादी में 80 फीसदी से ज्यादा हिंदू हैं।

Hindu Population: भारत में है 96.63 करोड़ हिंदुओं की संख्या, जानें पहले स्थान पर कौन सा देश

भारत में बड़ी संख्या में हिंदू रहते हैं। सनातन धर्म की अधिकतर कहानियां भारत से जुड़ी है। भारत में हिंदू धर्म का काफी प्रचार-प्रचार है। अक्सर लोगों का मानना है कि भारत ही ऐसा देश है, जहां की आबादी सबसे ज्यादा हिंदुओं की है। लेकिन, ऐसा नहीं है। भारत के अलावा दुनिया में एक ऐसा देश है, जहां जनसंख्या में हिंदुओं का प्रतिशत भारत से ज्यादा है। उस देश में भले ही हिंदुओं की संख्या कम हो, लेकिन वहां का प्रतिशत भारत से ज्यादा है। तो ऐसे में जानते हैं कि हिंदुओं के जनसंख्या प्रतिशत में भारत से आगे कौन है और हम किस देश की बात कर रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में 96.63 करोड़ हिंदू हैं, जो कुल जनसंख्या का करीब 79 फीसदी है। वहीं, अगर कुल आबादी में प्रतिशत के हिसाब से देखें तो पड़ोसी देश नेपाल में सबसे ज्यादा हिंदू हैं। नेपाल की कुल आबादी में 80 फीसदी से ज्यादा हिंदू हैं। इस लिहाज से भारत हिंदू आबादी के प्रतिशत के लिहाज से दूसरे पायदान पर है।

नेपाल में सबसे ज्यादा हिंदू

अगर कुल आबादी में प्रतिशत के हिसाब से देखें तो नेपाल में सबसे ज्यादा हिंदू रहते हैं। दरअसल, नेपाल की कुल आबादी में 80 फीसदी से ज्यादा लोग हिंदू धर्म का पालन करते हैं। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ स्टेटिस्टिक्स की ओर से पब्लिश की गई रिपोर्ट के अनुसार, साल 2021 की जनगणना के हिसाब से नेपाल में 81.19 फीसदी लोग हिंदू हैं। अगर संख्या देखें तो ये संख्या 2,36,77,744 है, इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि नेपाल में भारत से भी ज्यादा हिंदू रहते हैं।

हिंदू आबादी में तीसरे स्थान पर कौन

नेपाल और भारत के बाद सबसे ज्‍यादा हिंदू मॉरिशस में है। अभी मॉरिशस में 50 फीसदी से ज्‍यादा हिंदू हैं। मॉरीशस में वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक, हिंदू कुल आबादी का 48.5 फीसदी थे। अब उनके बारे में माना जा रहा है कि वो 51 फीसदी हो चुके हैं। वर्ष 2020 के एक आकलन के मुताबिक, मॉरीशस में हिंदुओं की वृद्धि दर 2.1 है, जो यहां के दूसरे समुदायों की आबादी से ज्यादा तेज है। वैसे मॉरीशस का भी प्रमुख धर्म हिंदू ही है। यहां आकार और स्थापत्य की दृष्टि से बहुत से खूबसूरत मंदिर हैं। कई मंदिर समुद्र तट पर हैं।

Read More:- Pregnancy: बिना पुरुषों के साथ के बच्चे को जन्म दे सकती हैं महिलाएं, बस अपनाएं ये आसान सा तरीका

मॉरीशस तक कैसे पहुंच गए हिंदू

मॉरीशस में हिंदूत्व की शुरुआत गिरमिटिया मजदूरों के जरिए हुई। उन्‍हें ईस्ट इंडिया कंपनी के राज में काम करने के लिए मॉरीशस लाया गया था। ये मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से लाए गए थे। ये ब्रिटिश बागानों में काम करते थे। इसके अलावा गन्‍ना और तंबाखू की पैदावार के लिए मॉरीशस लाए गए थे। मॉरीशस अब अफ्रीका महाद्वीप का ऐसा देश बन गया है, जहां सबसे ज्यादा भारतीय हैं। यहां हिंदू बहुसंख्‍यक हैं।

मिला हुआ है पूर्ण लोकतंत्र का दर्जा

मॉरीशस सरकार के ज्यादातर प्रधानमंत्री हिंदू ही हुए हैं। वहां की सरकार के ज्यादातर मंत्री भी हिंदू होते हैं। मॉरीशस की अर्थव्यवस्था और प्रशासन पर भी उनका वर्चस्व रहता है। यह एकमात्र अफ्रीकी देश है, जिसे लोकतंत्र सूचकांक में पूर्ण लोकतंत्र के रूप में स्थान दिया गया है। मॉरीशस अफ्रीका महाद्वीप में मानव विकास सूचकांक में ऊंची रैंक वाला अकेला देश है। वर्ल्‍ड बैंक उसे उच्च आय वाली अर्थव्यवस्था के रूप में वर्गीकृत करता है। यहां की सरकार नागरिकों को मुफ्त स्वास्थ्य, शिक्षा, सार्वजनिक परिवहन उपलब्‍ध कराती है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

इन देशों में भी है पर्याप्‍त हिंदू आबादी

मॉरिशस के बाद फिजी में 27.9 फीसदी हिंदू हैं। गुयाना में 23.3 फीसदी, भूटान में 22.5 फीसदी, टोबागो में 18.2 फीसदी, कतर में 15.1 फीसदी, श्रीलंका में 12.6 फीसदी, कुवैत में 12.0 फीसदी, बांग्लादेश में 8.5 फीसदी, मलेशिया में 6.3 फीसदी, सिंगापुर में 5.0 फीसदी, यूएई में 5.0 फीसदी, ओमान 3.0 फीसदी हिंदू रहते हैं।

किस देश में कितने हिंदू?

  • ऑस्ट्रेलिया- 2.7%
  • न्यूज़ीलैंड-2.6%
  • कनाडा- 2.3%
  • पाकिस्तान-2.1%
  • सेशेल्स-2.1%
  • जिब्राल्टर-2.0%
  • इंडोनेशिया-1.7%
  • म्यांमार-1.7%
  • यूके-1.7%
  • यूएसए-1.0%
  • युगांडा-0.9%
  • दक्षिण अफ़्रीका- 0.9%
  • यमन- 0.7%
  • सऊदी अरब- 0.6%
  • नीदरलैंड- 0.5%
  • नॉर्वे- 0.5%
  • बारबाडोस- 0.4%
  • साइप्रस- 0.4%
  • स्विट्जरलैंड- 0.3%
  • कंबोडिया- 0.3%
  • आयरलैंड- 0.3%
  • पनामा- 0.3%
  • क्यूबा- 0.2%
  • फ्रांस- 0.2%
  • इटली- 0.2%
  • जर्मनी- 0.1%
  • तंजानिया- 0.1%
  • ऑस्ट्रिया- 0.1%
  • डेनमार्क- 0.1%
  • फिनलैंड- 0.1%
  • इजराइल- 0.1%
  • लेबनान- 0.1%
  • थाईलैंड- 0.1%

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button