Mango Day क्यों मनाया जाता है? जानें इसके पीछे का इतिहास
Mango Day हर साल 22 जुलाई को मनाया जाता है। यह दिन खास तौर पर "फलों के राजा" आम को समर्पित होता है, जिसे भारत ही नहीं, दुनियाभर में बेहद पसंद किया जाता है।
क्यों खास है Mango Day? जानिए महत्व और फायदे
Mango Day: यह सुनहरा, रसीला और मीठा फल – “आम” – न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि दुनिया भर में अपनी खास पहचान भी रखता है। आम गर्मियों का खास फल है और इसकी अलग-अलग किस्में, आकार और स्वाद इसे और भी खास बना देते हैं। दक्षिण एशिया (खासकर भारत) दुनिया की आधी से ज्यादा आम की सप्लाई करता है। चीन इस सूची में दूसरे नंबर पर आता है।हर साल 22 जुलाई को मनाया जाता है।
आम दिवस का इतिहास
22 जुलाई को हर साल Mango Day के रूप मे मनाया जाता है यह सिर्फ फलों के राजा आम को समर्पित होता है, जो स्वाद और सेहत दोनों के लिए बेहद खास है। आम की खेती भारत में लगभग 4,000 सालों से होती आ रही है और इसका ज़िक्र भारतीय लोककथाओं, धर्मग्रंथों और इतिहास में बार-बार मिलता है। भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में आम को बड़े चाव से खाया जाता है – कभी काटकर, तो कभी देसी अंदाज़ में निचोड़कर। भारत न केवल दुनिया का सबसे बड़ा आम उत्पादक देश है, बल्कि यहां की किस्में जैसे हापुस, दशहरी, लंगड़ा और केसर दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं।
आम खाने के फायदे
आम खाने से कई फायदें होते है जैसे की आम मे विटामिन A,C, फाइबर एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो की पाचन सुधारने, त्वचा निखारने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। नेचुरल शुगर से भरा आम फौरन ऊर्जा देता है, खासकर गर्मियों में। इसका मीठा स्वाद और खुशबू मूड को अच्छा करती है, हल्की चिंता भी कम होती है। यही कारण है कि आम न सिर्फ एक फल है, बल्कि भारतीय गर्मियों की एक मीठी परंपरा भी है।
Read More : क्यों मनाया जाता है Junk Food Day;क्या यह सेहत के लिए नुकसानदायक है
आम दिवस क्यों मनाया जाता है?
Mango Day मनाने का मुख्य उद्देश्य है आम जैसे लोकप्रिय और पोषण से भरपूर फल के महत्व को पहचान देना। यह दिन आम की विभिन्न किस्मों को प्रोत्साहित करने और लोगों को खासकर गर्मियों में फल खाने के लिए जागरूक करने का एक अच्छा माध्यम है। आम न सिर्फ स्वाद में बेजोड़ होता है, बल्कि इसका भारत की संस्कृति, परंपरा और अर्थव्यवस्था में भी अहम योगदान है। आम की खेती लाखों किसानों की रोज़ी-रोटी का साधन है और भारत में यह फल एक भावनात्मक जुड़ाव भी रखता है। इसलिए आम दिवस मनाकर हम न केवल इस स्वादिष्ट फल को सम्मान देते हैं, बल्कि अच्छे स्वास्थ्य और स्थानीय खेती को भी बढ़ावा देते हैं।
आम दिवस का महत्व
Mango Day का महत्व केवल इस स्वादिष्ट फल के स्वाद तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्वास्थ्य, संस्कृति और कृषि से भी गहराई से जुड़ा हुआ है। आम में विटामिन A, C और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने, पाचन सुधारने और त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है। इसे “फलों का राजा” कहा जाता है और यह भारतीय संस्कृति, त्योहारों और परंपराओं में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यह दिवस किसानों और आम उत्पादकों को सम्मान देने का भी एक जरिया है, जो इस फल की खेती से अपनी आजीविका चलाते हैं। आम केवल शरीर के लिए ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद विटामिन B6, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे तत्व तनाव को कम करने में सहायक होते हैं, जबकि इसकी मिठास मूड को अच्छा करने में मदद करती है। हालांकि यह कोई इलाज नहीं है, लेकिन तनाव से राहत पाने के लिए यह एक प्राकृतिक और स्वादिष्ट विकल्प हो सकता है।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com







