लाइफस्टाइल

Mahashivratri 2024: राशि के अनुसार करें शिव जी का ये उपाय, कभी नहीं होगी किसी चीज की कमी, जानें कब है महाशिवरात्री

Mahashivratri 2024: इस बार महाशिवरात्रि 8 मार्च 2024 को है। महाशिवरात्रि पर कुछ सरल और अचूक उपाय अपनाकर आप हर समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। साथ ही आप अपने राशि के अनुसार भी पूजा कर सकते हैं।

Mahashivratri 2024: 8 मार्च को मनाई जाएगी शिवरात्रि, इन उपायों से करें भोलेनाथ को प्रसन्न

भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित महाशिवरात्रि का त्योहार शिव भक्तों के लिए किसी पर्व से कम नहीं है। इस दिन भोलेनाथ और माता गौरा की पूजा-अर्चना कर उनसे आशीर्वाद लिया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, महाशिवरात्रि का पर्व हर वर्ष फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस बार महाशिवरात्रि 8 मार्च 2024 को है। महाशिवरात्रि पर कुछ सरल और अचूक उपाय अपनाकर आप हर समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। साथ ही आप अपने राशि के अनुसार भी पूजा कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उपाय के बारे में-

सुख-समृद्धि का उपाय

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, महाशिवरात्रि वाले दिन शाम के समय घर में पारद के शिवलिंग की स्थापना करना बेहद शुभ माना गया है। इस बात का ध्यान रखें कि शिवलिंग का साइज अंगूठे के पहले पोर से ज्यादा बड़ा ना हो। शिवलिंग स्थापना के बाद हर पहर इसकी पूजा जरूर करें। इस उपाय से आपके जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली बढ़ जाएगी।

नौकरी और व्यापार में पाएं तरक्की

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जो व्यक्ति महाशिवरात्रि की रात में शिव मंदिर में 11 दीपक जलाता है और उसके बाद मन ही मन ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करता है। उसकी नौकरी और व्यवसाय में आ रही समस्याएं दूर होने लगती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कुबेर देव ने पूर्वजन्म में रात के समय शिवालय में दीपक जलाए थे, जिसके परिणाम स्वरूप उन्हें अगले जन्म में देवताओं का कोषाध्यक्ष बनाया गया।

आर्थिक तंगी दूर करने का उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महाशिवरात्रि की शाम को भगवान शिव को शमी की पत्ती और रुद्राक्ष अर्पित करें। इसके बाद महादेव से अपनी आर्थिक तंगी दूर करने की प्रार्थना करें। यह उपाय आपको हर तरह की आर्थिक तंगी और अनेक समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है।

Read More:- Love Astro Remedies: पति से नहीं मिल रहा प्यार तो करें ये उपाय, जीवन में कम नहीं होगा रोमांस

मिलेगा महादेव का आशीर्वाद

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जो व्यक्ति महाशिवरात्रि पर रात्रि जागरण करता है, उसे भगवान शिव की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त होती है। रात्रि जागरण में शिवपुराण, शिव सहस्त्रनाम या शिव विवाह की कथा सुनता या पाठ करता है, उसे भोलेनाथ संपन्नता का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

राशि के अनुसार करें ये उपाय

मेष राशि

मेष के जातक महाशिवरात्रि के विशेष अवसर पर रक्त चंदन का त्रिपुंड लगाएं और पूजा के दौरान शिव जी को लाल कनेर के फूल अर्पित करें। इसके साथ ही आप शिवाष्टक का पाठ भी कर सकते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोग महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर चंदन और बेलपत्र अर्पित करें। इसके साथ ही शिव चालीसा का पाठ करना भी आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

मिथुन राशि

इस राशि के जातक शिवलिंग पर भस्म का त्रिपुंड लगाएं। इसके बाद शिवलिंग पर सफेद आंकड़े के सात पुष्प अर्पित करें और शिव स्तोत्र का पाठ करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले लोग महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग का गाय के दूध से अभिषेक करें और इसके साथ ही शिव सहस्त्र नामावली का पाठ भी करें।

We’re now on WhatsApp. Click to join

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को शिव जी की पूजा के दौरान उन्हें पीले चंदन का त्रिपुंड लगाना चाहिए। इसके साथ ही शिव महिमा स्तोत्र का पाठ भी जरूर करें।

कन्या राशि

इस राशि के जातक महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव चालीसा का पाठ करें। साथ ही शिव कृपा प्राप्त करने के लिए शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं।

तुला राशि

तुला राशि के जातक पूजा के दौरान शिवलिंग पर सात सुगंधित सफेद फूल अर्पित करें और शिव चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से आपको जीवन में लाभ देखने को मिलेगा।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोग शिवलिंग पर लाल चंदन का त्रिपुंड लगाएं और शिव जी को सात लाल कनेर के पुष्प अर्पित करें। साथ ही ‘ऊं नागेश्वराय नम:’ मंत्र का यथासंभव जाप भी करें।

धनु राशि

आप पूजा के दौरान शिवलिंग पर पीले पुष्प चढ़ाएं और महामृत्युंजय स्तोत्र का पाठ करें। ऐसा करने से आपको शिव जी की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है।

मकर राशि

महाशिवरात्रि के दिन शिव जी कृपा प्राप्ति के लिए शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा करें। ‘ऊं अर्धनारीश्वराय नमः’ मंत्र का यथासंभव जप करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक महाशिवरात्रि की पूजा में शिवलिंग पर भस्म का त्रिपुंड लगाएं और अपराजिता के फूल अर्पित करें। इसके साथ ही आप महामृत्युंजय कवच का पाठ भी कर सकते हैं।

मीन राशि

इस राशि के जातकों को महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का ध्यान लगाना चाहिए। इसके साथ ही ‘ऊं अनंतधर्माय नम:’ मंत्र का जाप करें।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button