लाइफस्टाइल

Lip Blushing : अपने होंठों को अगर देना है नया लुक, तो आज ही कराएं लिप ब्लशिंग

आजकल महिलाओं में ही नहीं पुरुषों के बीच भी काफी पॉपुलर हो रहा है। अपने होठों को रंगत देने के लिए लिप ब्लशिंग Lip Blushing लिप कलर करवाने की एक प्रक्रिया है।

Lip Blushing : होठों की रंगत बदलने का अच्छा ऑप्शन है लिप ब्लशिंग, इसे ट्राई करने से पहले जानें इसके बारे में सबकुछ

आजकल महिलाओं में ही नहीं पुरुषों के बीच भी काफी पॉपुलर हो रहा है। अपने होठों को रंगत देने के लिए लिप ब्लशिंग Lip Blushing लिप कलर करवाने की एक प्रक्रिया है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

लिप ब्लशिंग है ट्रेड में –

आजकल के लाइफ में हर कोई खूबसूरत दिखना चाहते है। चाहे वो पुरुष हो या महिला हो हर कोई सुंदर दिखना चाहते है। ऐसे में लोग लिप ब्लशिंग करवाते है। कहीं लाइट तो कहीं डार्क या फिर पूरी तरह से ही डार्क लिप्स आपकी खूबसूरती को कम करने का काम करते हैं। इसके लिए वैसे तो नियमित तौर पर स्क्रबिंग, मॉयश्चराइजिंग की सलाह दी जाती है, लेकिन जिनके पास इतना करने का वक्त नहीं होता है उनके लिए लिप ब्लशिंग का ऑप्शन मौजूद है। वैसे तो सिर्फ महिलाएं ही नहीं, पुरुषों में भी लिप ब्लशिंग का ट्रेंड देखने को मिल रहा है। खासकर शादी से पहले कपल्स परमानेंट लिप कलर करा रहे हैं। जिसके पॉजिटिव रिजल्ट्स देखने को मिल रहे हैं साथ ही ये आपके बजट में भी है।

क्लिप ब्लशिंग क्या होता है –

ये एक तरह से परमानेंट लिप कलर करवाने की प्रक्रिया होती है। जिसमें एक्सपर्ट्स एक सुई की मदद से लिप्स में लिप में कलर भरते हैं। वैसे तो  काफी हद तक यह प्रोसीजर टैटू बनवाने जैसे ही होता है। पर इसमें होठों की रंगत इससे बदल जाती है। लिप्स पहले से ज्यादा गुलाबी, भरे और सॉफ्ट नजर आने लगते हैं। इस प्रक्रिया में ज्यादा दर्द भी नहीं होता है।

Read more:- Hair care tips: रोज रात को नाभि में लगाएं बादाम तेल, बालों के झड़ने से मिलेगी राहत

लिप ब्लशिंग के बाद कुछ जरूरी बातें –

लिप ब्लशिंग के करवाने के बाद कम से कम 5 दिन तक आप किस नहीं कर सकते हैं।

अगर आप शॉवर से नहाते हैं, तो बहुत देर तक चेहरे को पानी के नीचे रखना या चेहरा धोना अवॉयड करना होता है।

अपनी डाइट में बहुत ज्यादा मसालेदार, नमकीन चीजें खाने से परहेज करना जरूरी होता है।

अगर आपको किसी पार्टी, इवेंट में जाना है, तो लाइट कलर का मैट फिनिशिंग लिप कलर लगा सकती हैं। नेचुरल लिप कलर, लिप ब्लशिंग के बाद ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। इसके लिए कोरल, पिंक, पीच जैसे कलर्स चुन सकते है।

जरूरी सावधानियां क्या है –

परमानेंट लिप कलर से नो डाउट अच्छे रिजल्ट्स मिलते हैं, लेकिन इसके बाद अगर आपने जरूरी एहतियात नही करते है तो सारी मेहनत बर्बाद हो सकती है।

लिप ब्लशिंग के बाद एसपीएफ युक्त लिप बाम का इस्तेमाल करें। जिससे होंठ सॉफ्ट बने रहेंगे। इसके बाद लिप को स्क्रब न करना चाहिए।

इन निर्देशों का पालन करना जरूरी है वरना इससे होंठों में सूजन हो सकते हैं और फफोले भी पड़ सकते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button